नाहन (हिमाचलवार्ता)। सत्र 2021-22 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में 11वीं कक्षा कला संकाय में दाखिला लेने के लिए आवेदन फार्म ऑनलाइन माध्यम द्वारा भरे जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त, 2021 निर्धारित की गई है। यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि पात्रता के लिए अभ्यर्थी ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 में जिला सिरमौर के किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो तथा अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 जून 2003 से 31 मई 2007 के मध्य होनी चहिए। 11वीं कक्षा में…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी पच्छाद मण्डल द्वारा आज ग्राम कैद्र प्रशिक्षण व त्रिदेव समेलन अभ्यास वर्ग का आयोजन राधा कृष्ण मंदिर राजगढ़ में किया है। भाजपा के मिडिया प्रभारी नवीन शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में पच्छाद की विधायक रीना कश्यप , कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी , जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता , प्रभारी पवन गुप्ता और प्रदेश कार्य समिति के सदस्य प्रताप ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में बूथ पालको बूथ अध्यक्षों बीएलए , मंडल व जिला कार्यकारिणी के सदस्य सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला सिरमौर के…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। एचआरटीसी पीस मिल कर्मचारी मंच ने आज अपनी मांगों के समर्थन में टूल डाउन प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मांग है कि पीस मिल कर्मियों के लिए बनाई गई पॉलिसी के तहत उन्हें अनुबंध पर लिया जाए अन्यथा वे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगें। पीस मिल कर्मचारी मंच एचआरटीसी के प्रधान जगदीश चंद ने कहा कि सरकार द्वारा 5 से 6 वर्ष कार्य करने पर पॉलसी के तहत अनुबंध पर लिया जाता हैं । लेकिन 2017 से ऐसा नहीं हो रहा है जिसके विरोध में लगातार पीस मिल कर्मचारी अपनी मांग उठा रहे हैं लेकिन सरकार के उदासीन…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर मे महिला मण्डल व युवक मण्डलों को खाद्य प्रस्सकरण के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि जिला में कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण कर उनका मूल्यवर्धन किया जाएगा। जिसमें डेयरी उत्पाद, फल, सब्जियां, पैकेट बन्द भोजन व जूस निर्माण शामिल होगें। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने नेहरू युवा केन्द्र की वित वर्ष 2021-22 के कोर कार्यक्रम की वार्षिक कार्य योजना बैठक की अध्यक्षता करते हुए दीं। उपायुक्त ने कहा कि आत्म निर्भर भारत योजना के अंतर्गत जिला के दूर दराज की पंचायतों में युवाओं का उन्मुखीकरण के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें जिसके प्रथम चरण में…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रदेश के विभिन्न भागों में स्थित अग्निशमन केंद्रों और उप-अग्निशमन केंद्रों के लिए अग्निशमन सेवाएं विभाग के 17 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि यह वाहन किन्नौर, माल रोड़ शिमला, पांवटा साहिब, बिलासपुर, कुल्लू, बद्दी, परवाणु, नालागढ़, ऊना और चम्बा के अग्निशमन केंद्रों, झंण्डुता और गोहर के उप-अग्निशमन केंद्र तथा जुब्बल, पतलीकूहल, संसारपुर टैरेस, पधर और जोगिन्द्रनगर की दमकल चैकी को प्रदान किए जाएंगे। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले तीन सालों के दौरान अग्निशमन वाहनों…
कार्यालयों में भी गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र करने की करें व्यवस्था नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने जिला के सभी अधिकारियों को अपने घरों और कार्यालयों में सम्पूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं जिसके तहत उन्हें अपने घरों और कार्यालयों में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र करके रखना होगा। उन्होंने नगर परिषद और नगर पंचायत को सभी कार्यालयों से रोज कूड़ा उठाना सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त स्वच्छ हिमाचल अभियान 2021 के तहत जिला में 9 से 15 अगस्त तक आयोजित स्वच्छता सप्ताह की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा…
पावंटा साहिब (हिमाचलवार्ता)। 14 अगस्त की शाम एक बाइक की टक्कर से एक युवक धर्म सिंह की मौत हो गयी। टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार इस संबंध में धर्म सिंह के भाई जनक सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। गुरुवाला गांव निवासी जनक ने बताया कि तेज आवाज सुनकर वह सड़क की ओर भागे। उन्होंने देखा कि उनका भाई घायल अवस्था में गिरा है। साथ ही पल्सर बाइक और एक अन्य व्यक्ति भी सड़क पर गिरे हैं। वह अपने भाई को पहले पावंटा के अस्पताल…
पावंटा साहिब (हिमाचलवार्ता)। पुलिस ने एक युवक को 4.59 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडी एंड पीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त की शाम पांवटा साहिब थाने की पुलिस टीम गश्त कर रही थी। रात करीब 8 बजे बहराल चेक पोस्ट पर एक व्यक्ति लाल ढांक की ओर से पैदल आ रहा था। पुलिस को देखते ही वह मुड़ गया। पुलिस को उसकी हरकत पर शक हुआ। वह शिव मंदिर की ओर जा ही रहा था कि पुलिस ने उसे रोक लिया। उसके संदेहास्पद…