नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पच्छाद के सराहां में भाजपा ग्राम केंद्र प्रमुख प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र सराहां के अंतर्गत आने वाले 15 ग्राम केंद्र प्रमुखों, बूथ पालकों व बूथ अध्यक्षों ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। इस शिविर में विधायक रीना कश्यप व कृषि विपणन बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने उपस्थित सभी ग्राम केंद्र प्रमुखों को आने वाले 2022 में आने वाले चुनावों के बारे में टिप्स दिए। विधायक रीना कश्यप ने कहा की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी सभी ग्राम केंद्र प्रमुख, बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष जन जन…
Author: Himachal Varta
स्वास्थ्य खण्ड धगेड़ा ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ प्राप्त किया 103 प्रतिशत लक्ष्य नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान प्रगति पर है जिसके अर्न्तगत जिला में अब तक 87 प्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। अभी तक 3 लाख 43 हजार 83 लागों को कोरोना सक्रंमण से बचाव के लिए वैक्सीन लग चुकी है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ0 संजीव सहगल ने बताया कि स्वास्थ्य खण्ड धगेड़ा ने बेहतरीन प्रदर्शन करके अपने निर्धारित लक्ष्य से 103 प्रतिशत टीकाकरण कर सहरानीय कार्य किया है। इस दौरान स्वास्थ्य खण्ड धगेड़ा में 77905…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजगढ़ विकास खण्ड की सभी 33 पंचायतों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाने के उद्देश्य से पंचायत व पंचायतों के नज़दीक टीकाकरण केन्द्र स्थापित कर वैक्सीन लगाई जा रही है। ताकि कोई भी नागरिक टीकाकरण से वंचित न रहे। यह जानकारी एसडीएम राजगढ़़ सुरेंद्र मोहन ने शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के संबंध में कोविड टास्क फोर्स कमेटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्ष्ता करते हुए दी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि 19, 21, 23 व 24 अगस्त, 2021 को आयोजित किए जाने वाले टीकाकरण के लिए अधिक…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले माध्यमिक पाठशाला घेण्ड़ो में मिड डे मील वर्कर को हटाने पर बवाल खड़ा हो गया है सीटू ने मिड डे मील वर्कर के समर्थन में उतर कर जिला प्रारंभिक उपनिदेशक कार्यालय का घेराव किया। कार्यालय घेराव के दौरान सीटू कार्यकर्ताओं व मिड डे मील वर्कर समर्थकों ने स्कूल प्रबंधन व शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि मनमाना रवैया अपनाते हुए स्कूल में पिछले 12 वर्षों से बतौर मिड डे मील वर्कर काम कर रही शांता देवी को हटाया गया है। सीटू के जिला कोषाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया…
(हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में विधायक अरूण कुमार के घर जाकर, उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, विधायक विशाल नैहरिया, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ और पूर्व राज्यसभा सांसाद कृपाल परमार ने भी शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य के लोगों से कोविड-19 टीकाकरण अभियान में भाग लेने का आग्रह किया है, ताकि इस महामारी की सम्भावित तीसरी लहर को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू किया है और हिमाचल प्रदेश इस अभियान में देश में अग्रणी राज्य है। मुख्यमंत्री ने आज विश्राम गृह कांगड़ा में जन समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना महामारी की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस महामारी की सम्भावित तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा में बुधवार को ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की उपस्थिति में उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में मनोनित पार्षदो को शपथ दिलाई। गत दिनों प्रदेश सरकार ने नगर पालिका परिषद पांवटा में चार पार्षदों को मनोनीत किया हैं,इनमे पार्षद राजेन्द्र सिंह मान, अशोक शर्मा, मयंक महावर व मंजीत चौधरी शामिल हैं। इस दौरान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि सरकार की और से शहर के विकास कार्यो के लिए कई योजनाओं के तहत बजट उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने नगर परिषद पांवटा के पार्षदों व मनोनीत पार्षदों से आग्रह किया कि वह…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में जिला प्रशासन के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा इको फ्रेंडली राखियों की प्रदर्शनी लगाई गई है महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय नाहन में मेड इन सिरमौर के तहत विभिन्न स्थानों पर महिलाओं द्वारा तैयार की गई राखियों के स्टॉल लगाए गए। जिन्हें स्थानीय लोग भी खूब सराह रहे हैं । सहायता समूह की महिला अनीता देवी का कहना है कि उन्होंने अपने समूह के तहत रक्षाबंधन के उपलक्ष में राखियां तैयार की है जो पर्यावरण संरक्षण के लिए भी मददगार बनेगी। उन्होंने बताया कि राखियों…