Author: Himachal Varta

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती के अवसर पर आज छोटा शिमला स्थित सद्भावना चैक में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और शिक्षा के क्षेत्रों में दिए गए योगदान को देशवासी हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राजीव गांधी ने आपसी सहमति, सहभागिता के माध्यम से राजनैतिक, आर्थिक, सावर्जनिक जीवन और नैतिकता के क्षेत्र में व्यापक बदलाव का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। ऊर्जा…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने तथा इस महामारी से बचाव व सुरक्षा के लिए 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए सिविल अस्पताल राजगढ सहित विकास खण्ड राजगढ़ के पंचायत व पंचायतों के समीप 17 टीकाकरण केन्द्र स्थापित किए गए हैं। यह जानकारी एसडीएम एवं अध्यक्ष कोविड टास्क फोर्स कमेटी राजगढ़़ सुरेंद्र मोहन ने शतप्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित बनाने के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्ष्ता में करते हुए दी। उन्होंने बताया कि आज ग्राम पंचायत नेहरपाब के आंगनवाडी केन्द्र पिडग, ग्राम पंचायत भूईरा के राजकीय प्राथमिक स्कूल थानाधार, ग्राम पंचायत…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अगुवाई में पूरी तरह एकजुट है और अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस एकजुटता के साथ लड़ेगी। यह बात जिला सिरमौर कांग्रेस प्रवक्ता दिनेश आर्य ने यहां जारी प्रेस व्यान में कही। उन्होंने जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता द्वारा कांगेस को बिखरा कुनबा कहने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी स्वतन्त्रता सैनानियों की पार्टी है ओर अपना इतिहास समेटे हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार हो या पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह पूरे हिंदुस्तान में इनकी बराबरी करने वाला भाजपा का…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। एसडीएम पांवटा साहब विवेक महाजन ने विकास खण्ड अधिकारी कार्यालय पांवटा में स्वच्छता अभियान 2021 में उत्कृष्ट कार्य पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हम सब बहुत भाग्यशाली है कि हम इस स्वच्छ हिमाचल अभियान का हिस्सा बने। उन्होंने स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर सभी को नमन किया, इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वच्छ हिमाचल अभियान 2021 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों, महिला मण्डलों, स्वंय सहायता समूहों व नव युवक मण्डलों को सम्मानित किया। उन्होंने स्वच्छ हिमाचल अभियान 2021 में उत्कृष्ट कार्य करने पर ओम साईं राम ग्राम संगठन कमरऊ, ज्वाला स्वयं सहायता समूह…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजगढ़ इकाई द्वारा एसडीएम राजगढ़ के माध्यम से माननीय शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश को राजगढ़ महाविद्यालय की स्थानीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में काम करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है 1949 स्थापना के बाद से छात्र की शिक्षा क्षेत्र की न्ययोंचित मांगों को प्रशासन नीति निर्धारकों तक पहुंचाने व उन पर संघर्ष खड़ा करने का काम विद्यार्थी परिषद ने किया है।  आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजगढ़ इकाई द्वारा एसडीएम राजगढ़ को स्थानी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया इस…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। राराजकीयजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से एचआईवी एड्स रोकथाम विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इस ऑनलाईन वेबिनार में सिविल अस्पताल राजगढ़ की स्वास्थ्य शिक्षिका इंदिरा पुंडीर ने मुख्य वक्ता की भूमिका अदा की। उन्होंने छात्रों को एड्स रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी पुडीर ने कहा कि एच एसपीआवी एक मानवीय प्रतिरक्षी अपूर्णता विषाणु है जो शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली पर प्रहार करता है और संक्रमण के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता को धीरे धीरे कम करता है यही विषाणू बाद में लाइलाज बीमारी एड्स का कारण बनता…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। वीरवार को ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का चंडीगढ़ पहुंचने पर स्वागत किया किया। आज से भाजपा का हिमाचल प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ भी हो गया है, यह यात्रा हिमाचल प्रदेश में चारों लोकसभा क्षेत्रों में जायेगी। इसके साथ ही यह यात्रा शुरू गई है व कोविड की तीसरी लहर के बीच भारी भीड़ अनुराग ठाकुर के स्वागत में उमड़ी है। गौर हो कि केंद्रीय मंत्री बनने के बाद अनुराग ठाकुर पहली मर्तबा हिमाचल आये हैं ,जहां उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना की बढ़ती लहर को देखते हुए सरकार के आदेशों के बाद हिमाचल व उत्तराखंड बॉर्डर पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। गौर हो कि कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर हिमाचल सरकार ने नई बंदिशें शुरू कर दी है , जिसके तहत हिमाचल प्रदेश में एंट्री लेने के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के साथ, वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र अनिवार्य हो गया है। हालांकि 72 घंटों के भीतर वापस आने के लिए कोविड रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। लेकिन यदि बस में सवार हो तो कोविड रिपोर्ट अनिवार्य होने के साथ आपको पंजीकरण भी करवाना होगा। हरियाणा व…

Read More