Author: Himachal Varta

डांस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रोहित व जूनियर वर्ग में रूही ने मारी बाजी! नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में एक दिवसीय डाँस प्रतियोगित का आयोजन नेचर्स डेन वैलनेस डांस क्रू” द्वारा किया गया। जहां बतौर मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के महासचिव अनिल सैनी ने शिरकत की। मुख्य अतिथि अनिल सैनी ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा मे निखार आता है तथा उन्हे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती हैं। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग मे करनाल के रोहित हित्रो विजयी रहे। दूसरे स्थान पर पांवटा साहिब…

Read More

डा. बिन्दल ने नरेन्द्र मोदी और जयराम ठाकुर का जताया आभार नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की रिकार्ड 15 ग्रामीण संपर्क मार्गों, 3 स्कूल भवनों, एक आंगन वाड़ी केन्द्र भवन, एक आईटीआई भवन, दो सामुायिक भवनों की फारेस्ट क्लीयरेंस प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि फारेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद इन विकास परियोजनाओं पर कार्य आरम्भ होगा जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने 22 विकास कार्यों की फारेस्ट क्लीयरेंस के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है।…

Read More

चूड़धार में आधा फीट ताजा हिमपात, नौहराधार में भी गिरे बर्फ के फाहे नाहन (हिमाचलवार्ता)।  जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में मंगलवार को आधा फीट तक ताजा हिमपात हुआ है। इसके अलावा नौहराधार के कुछ हिस्सों में बर्फ के फाहे गिरने की सुचना मिली है। बता दें कि मंगलवार को मौसम ने एकाएक करवट बदली और चूड़धार में आधा फीट तक ताजा हिमपात हुआ। इसके आलावा नौहराधार में भी बर्फबारी हुई। जिला के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र नौहराधार और हरिपुरधार में बारिश के साथ बीच-बीच में बारिश और हल्की बर्फबारी के फाहे गिरने शुरू हुए। शाम तक क्षेत्र…

Read More

जालंधर जि़ले के आदमपुर ब्लॉक में शुरू किया गया पायलट प्रोजैक्ट सफलतापूर्वक जारी लोगों को साफ़ पानी देना हमारी जि़म्मेदारी: रजि़या सुल्ताना चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब सरकार द्वारा ‘हर घर पानी, हर घर सफाई’ मिशन के अंतर्गत लोगों को जल आपूर्ति की निर्विघ्न और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के मंतव्य से जल आपूर्ति विभाग द्वारा जि़ला जालंधर के आदमपुर ब्लॉक के गाँव जगरावां, मुरादपुर और तलवाड़ा गोल में सौर ऊर्जा पर आधारित जल आपूर्ति प्रोजैक्टों की शुरुआत की गई है। इस पहलकदमी के स्वरूप इन गाँवों की पंचायतों के बिजली बिल जीरो हो गए हैं। इस पायलट प्रोजैक्ट की लागत 67.71…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब में मैडीकल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार जल्द ही राज्य में तीन फार्मा/मैडीकल पार्क स्थापित करेगी। इनमें से दो मैडीकल पार्कों के लिए भारत सरकार को पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है। आज यहाँ यह जानकारी देते उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने बताया कि भारत सरकार की योजना के अंतर्गत बठिंडा में लगभग 1800 करोड़ रुपए की लागत से 1300 एकड़ क्षेत्र में एक बड़े ड्रग फार्मा पार्क की स्थापना का प्रस्ताव तैयार किया गया है और यह प्रस्ताव भारत सरकार की मंज़ूरी के लिए अक्टूबर महीने में भेजा…

Read More

मीडिया सलाहकार ने भी सतबीर सिंह के देहांत पर परिवार के साथ हमदर्दी ज़ाहिर की चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। चढ़दीकला टाईम टी.वी. ग्रुप के चेयरमैन जगजीत सिंह दरदी को छोटे पुत्र सतबीर सिंह दरदी की अकाल मृत्यु हो जाने पर गहरा सदमा पहुँचा है। सतबीर सिंह दरदी 42 वर्षों के थे, जो आज सुबह अचानक दिल का दौरा पडऩे के कारण चल बसे। वह अपने पीछे पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक बेटी छोड़ गए हैं। एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जगजीत सिंह दरदी के पुत्र की मौत हो जाने पर दुख साझा किया, जो ग्रुप के…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज शिमला में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के सचिव श्री अपूर्व चन्द्रा ने भेंट की। इस अवसर पर अपूर्व चन्द्रा ने कहा कि प्रदेश को केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा ईएसआईसी योजना के तहत अस्पताल और औषधालय आरम्भ करने और इसे चलाने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने श्रम सुधारों को कार्यान्वित करने में सराहनीय कार्य किया है। श्री अपूर्व चन्द्रा ने केन्द्र सरकार द्वारा श्रम संहिता पारित किए जाने के उपरांत प्रदेश में नियमों के सूत्रीकरण की वस्तु स्थिति की समीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। वन मंत्री राकेश पठानिया ने पौंग बांध जलाशय वन्यजीव अभयारण्य में गत आठ दिनों में किसी भी पक्षी की मौत का मामला सामने नहीं आने पर सन्तोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव विंग द्वारा 51 दिनों तक लगातार नियंत्रण उपायांे के फलस्वरूप पौंग डैम जलाशय वन्यजीव अभयारण्य में एवियन एन्फ्लुएंजा का प्रभाव अब खत्म हो गया है। वन मंत्री ने कहा कि अब स्थिति सामान्य हो गई है। वन विभाग के वन्यजीव विंग द्वारा नगरोटा सूरियां में निगरानी के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष को अधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया…

Read More