Author: Himachal Varta

नाहन । विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज अपने एक दिवसीय धारटी क्षेत्र के प्रवास के दौरान पंजाहल पंचायत में करीब 70 लाख रुपये की लागत के दो भवनों का लोकार्पण किया। उन्होंने पंजाहल में हेल्थ सब सेंटर और रावमापा पंजाहल के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन किया।   इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. बिंदल ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजाहल के जिस शानदार भवन का आज उद्घाटन हुआ है, इस भवन की प्रशासनिक स्वीकृति 70 लाख रुपये की थी और जिस पर 45 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसी प्रकार पंजाहल के…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।- राजगढ़-कंडानाला सड़क की बदहाली को लेकर ग्राम पंचायत छोगटाली व दीदग के लोगों ने मोर्चा खोल लिया है और 15 दिनों में सुधार न होने पर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की चेतावनी अधिशाषी अभियंता को दी है। इस संदर्भ में ग्राम पंचायत छोगटाली के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को अधिशाषी अभियंता की अनुपस्थिति में एक पत्र अधीक्षक को सौंपा। लोगों ने बताया कि राजगढ़ से कंडानाला तक की 20 किलोमीटर सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और खस्ताहाल हादसों को न्योता दे रही है। आलम यह है कि सड़क में गड्ढे हैं या…

Read More

हमने धारटी क्षेत्र की समस्याओं और विकास की जरूरतों को समझा और उसे पूरा किया-डा. बिन्दल नाहन (हिमाचलवार्ता)।-विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज अपने एक दिवसीय धारटी क्षेत्र के प्रवास के दौरान पंजाहल पंचायत में करीब 70 लाख़ रुपये की लागत के दो भवनों का लोर्कापण किया। उन्होंने पंजाहल में हैल्थ सब सेंटर और रा.व.मा.पा. पंजाहल के नव निर्मित भवनों का उदघाटन किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डा. बिन्दल ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजाहल के जिस शानदार भवन का आज उदघाटन हुआ है, इस भवन की प्रशासनिक स्वीकृति 70 लाख रुपये…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। सरकार द्वारा किसानों की आय की दो गुणा करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है और किसान भी इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठा रहे है और इससे किसानो को आर्थिक लाभ भी हो रहा है। इसी कडी यहा भू-संरक्षण विभाग राजगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत निर्मित जल संग्रहण चैक डैम कृषक समूह जगास के लिए संजीवनी बूटी साबित हो रहा है। विकास खण्ड राजगढ़ की ग्राम पंचायत सैर जगास के जगास गांव के किसान जो पहले सिचाई सुविधा ना होने के कारण मुख्यतः खाद्यान्न फसलों जैसे गेहूँ मक्की जौ आदि का उत्पादन…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। ऐतिहासिक नगर नाहन में आज प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत किए गए चार पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया समारोह की अध्यक्षता एसडीएम नाहन ने करते हुए नवनियुक्त पार्षदों को शपथ दिलाई । इस मौके पर स्थानीय विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजीव बिंदल भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि देश की सबसे पुरानी नगर परिषदों में शुमार ऐतिहासिक नगर परिषद नाहन में आज प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत किए गए चार पार्षदों शपथ दिलाई गई है। एसडीएम नाहन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश में कोविड 19 के बढ़ते सक्रिय मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेशों का अनुसरण करते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने जिला सिरमौर में इस महामारी के प्रसार को रोकने सम्बन्धी दिशा निर्देश जारी किए हैं। आदेशानुसार दूसरे राज्यों से जिला में आने वाले पर्यटकों व लोगों को कोविड-19 वैक्सीन प्रमाणपत्र (दोनों डोज) या आरटी पीसीआर परीक्षण की नेगेटिव रिपोर्ट, जो कि 72 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए, अथवा 24 घण्टे के दौरान की आरएटी नेगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। जिला के सभी स्कूलों, जिसमें आवासीय…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के पांवटा सहिब गुमा एनएच 707 पर गत दिनों हुए भूस्खलन से क्षति ग्रस्त सड़क की बहाली होने तक जिला प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए पांवटा सहिब से कफोटा वाया डाकपत्थर-हरिपुर-तुनिया -जोंग मार्ग को परिवहन वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। इस सम्बन्ध में उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम ने आदेश जारी करते हुए बताया कि एसडीएम पांवटा सहिब के नेतृत्व में टीम द्वारा इस वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण करने पर पांवटा सहिब से कफोटा जाने वाले मार्ग को लोगों के लिए वैकल्पिक परिवहन मार्ग के रूप में सही पाया। उन्होंने…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।- आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 13 अगस्त से 02 अक्टूबर, 2021 तक किया जाएगा और सिरमौर में इस का आयोजन आगामी 28 अगस्त को सुकेती फासिल पार्क में मनाया जाएगा ! यह जानकारी देते हुए नेहरू युवा केन्द्र नाहन के अधिकारी अनिल डोगरा ने बताया कि  इस कार्यक्रम के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत गांव के लोगों को शामिल करके स्वास्थ्य, दौड़ तथा खेलों के प्रति प्रोत्साहित तथा जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में…

Read More