Author: Himachal Varta

शिमला (हिमचलवार्ता) । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि विकासात्मक बजट के अन्तर्गत वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 9405.41 करोड़ रुपये के परिव्यय प्रस्तावित किए गए हैं।  वह आज यहां आगामी वित्त वर्ष के लिए विधायकों की प्राथमिकता बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक प्राथमिकता बैठकें अत्यन्त महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि इनके माध्यम से निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपनी विकासात्मक प्राथमिकताओं को सरकार के समक्ष रखने का अवसर प्राप्त होता है। प्रदेश सरकार ने अपने तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है और कोरोना महामारी के कारण एक वर्ष बरबाद होने के बावजूद…

Read More

18 से 25 मार्च, 2021 तक खेल मैदान ऊना में भर्ती का किया जाएगा आयोजन नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती के लिए 18 मार्च से  25  मार्च, 2021 को खेल मैदान ऊना  में सेना भर्ती का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सेना प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि सैनिक फार्मा पदो की भर्ती सेना कार्यालय हमीरपुर द्वारा की जाएगी।     आवेदन करने वाले युवा मापदंड और योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा जारी की गई 01  फरवरी, 2021 की अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic. in  पर देख सकते है।

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में शास्त्री अध्यापकों के 46 पदों की बैचवाईज भर्ती की जाएगी जिसकी काउंसलिंग 02 से 04 मार्च, 2021 को निर्धारित की गई है। इस भर्ती में रोजगार कार्यालय संगडाह, पावंटा व राजगढ के अभ्यार्थी 02 मार्च को तथा नाहन कमरउ व शिलाई रोजगार कार्यालय के अभ्यार्थी 03 मार्च, जबकि सराहंा रोजगार कार्यालय के अभ्यार्थी 04 मार्च को काउंसलिंग में भाग ले सकते है। काउंसलिंग उप निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय नाहन में प्रातः 10 बजे से आरम्भ होगी। यह जानकारी उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा दया राम ने दी। उन्हांेने बताया कि शास्त्री अध्यापकों के कुल 46 पदों में…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की जिला सिरमौर इकाई की आज वर्चुअल बैठक हुई। इसमें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली प्री बोर्ड परीक्षाओं के बारे में चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान हरदेव ठाकुर द्वारा की गई। बैठक में जिले के विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों से संपर्क किया गया तथा उनकी राय प्री बोर्ड परीक्षाओं के बारे में जानकारी ली गई। संपर्क किए गए सभी अध्यापकों ने प्री बोर्ड परीक्षाओं को समय की बर्बादी बताया तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए नुक्सानदेह बताया। अतः हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ प्री बोर्ड परीक्षाओं को…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।  जिला सिरमौर की संगडाह तहसील के अन्तर्गत आने वाले नौहराधार के भुजोंड पंचायत के तहत आने वाले घिड़गा गांव में एक बुजुर्ग की छत से गिरकर मौत हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक बुजुर्ग की पहचान 85 वर्षीय जागर सिंह के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग छत पर कपड़े सुखाने के लिए तार कस रहा था। इसी दौरान अचानक उन्हें धक्का लगा और वह छत से नीचे गिर गए। जिसके बाद परिजन…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।  जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र की जरग पंचायत के एक व्यक्ति की गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त 60 वर्षीय रण सिंह के रूप में हुई है। जो पशुओं के लिए घास काटने के लिए पहाड़ी पर चढ़ा था। वहीं पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रण सिंह पशुओं के लिए घास काटने के लिए पहाड़ी पर चढ़ा हुआ था। इस दौरान उनका पांव फिसला और वह 100 मीटर नीचे…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। आखिरकार 35 वर्षों से कांग्रेस में रही वरिष्ठ नेत्री अंजना शर्मा को कांग्रेस से क्यों किनारा करना पड़ा। इसको लेकर न केवल पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में बल्कि समूचे जिला सिरमौर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भले ही अंजना शर्मा पर कई संगीन इल्जाम लगा रहे हैं कि अंजना शर्मा  ने सत्ता सुख के लिए पाला बदला है। यही नहीं कई  लोगों द्वारा अंजना शर्मा के पोस्टरों पर कालिक तक पोत डाली , लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। किसी भी कांग्रेस नेता ने यह जानने की जहमत नहीं उठाई कि आखिर…

Read More

एनटीपीसी के साथ कार्य कर रही रिशीथ कंस्ट्रक्शन कंपनी में डीजीएम है जीत बहादुर 35 साथियों के साथ सुरंग में सील नाहन (हिमाचलवार्ता)। उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर के फटने के बाद धौलीगंगा नदी में भारी तबाही वाली बाढ़ के बाद सिरमौर के माजरा गांव निवासी जीत बहादुर( ठाकुर) अपने साथियों सहित सुरंग में फंसे हैं। एनटीपीसी के आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जीत बहादुर एनटीपीसी के साथ कार्य कर रही ऋषित कंस्ट्रक्शन कंपनी में डीजीएम पद पर कार्यरत है। उनके साथ करीब कंपनी के 35 व्यक्ति भी बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज…

Read More