नाहन में जिला परिषद में कांग्रेस को करना पड़ा हार का सामना- डा. बिन्दल नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन क्षेत्र के पंचायत चुनावों में कांग्रेस के चंद नेताओं ने भ्रम फैलाने की कोशिश की परन्तु सच्चाई उनके सामने आ ही गई और नाहन खंड के अन्तर्गत आने वाली जिला परिषद की तीनों सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार बनकला से निर्मला देवी, काला अंब से पुष्पा देवी और ददाहू से सुरेन्द्र सूर्या की जीत ने सिद्ध कर दिया कि ग्रामीण जनता ने…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)।- जिला सिरमौर नाहन ब्लॉक के अंतर्गत जिला परिषद काला अंब वार्ड नंबर 12 पर भाजपा का कब्जा बरकरार तो बंनकला वार्ड नंबर 11 पर फिर से भाजपा काबिज। विनय गुप्ता की मेहनत लाई रंग। वार्ड नंबर 11 से निर्मला देवी को 7376 संतोष को 4697 सुनीता देवी जो कि कांग्रेस की कैंडिडेट थी 6196 वोट डले हैं। तो उधर 12 नंबर वार्ड जिस पर भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई थी वहां भी कांटे की टक्कर में 9434 वोट लेकर पुष्पा देवी विजय घोषित हुई है। जबकि कांग्रेस की राधा चौहान को 7839 वोट डले हैं। ददाहू…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सभी 6 विकास खण्ड़ों की 84 पंचायतों में विजयी रहे प्रधान व उपप्रधान की सूची जारी। विकास खण्ड नाहन ग्राम पंचायत का नाम प्रधान उपप्रधान 1 सतीवाला कमल यशवन्त 2 नाहन सुषमा सैनी जय प्रकाश 3 थाना कसोगा सेवा नंद राजेन्द्र कुमार 4 आम्बवाला सैनवाला संदीपक संजीव कुमार 5 देवनी चिंता देवी शबनम बेगम 6 बनेठी बीना देवी राजकुमार 7 सैन की सैर रेखा देवी सतेन्द्र सिंह 8 कमलाड भागवन्ती देवी रती राम 9 पनार सुरेन्द्र सिंह वेद प्रकाश 10 पंजाहल रेणु बलबीर सिंह 11 सलानी कटोला अनिता देवी जीवन सिंह विकास खण्ड पच्छाद ग्राम पंचायत का…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। आगामी 25 जनवरी को हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में 11वां राज्यस्तरीय मतदाता दिवस वर्चुअल तौर पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्य सचिव श्री विजयवर्धन मुख्य अतिथि होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा करेंगे । राज्य के सभी उपायुक्त व अन्य अधिकारी भी अपने-अपने जिला से वर्चुअल तौर पर उक्त कार्यक्रम से जुड़े रहेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि मतदाता दिवस जिला स्तर से लेकर मतदान केंद्र स्तर तक मनाया जाएगा जिसमें मतदाताओं को उनके…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के सभी महाविद्यालय व विश्वविद्यालय आगामी 26 जनवरी 2021 से तंबाकू-फ्री हो जाएंगे। विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए संस्थानों के कैंपस में स्लोगन लिखे जाएंगे तथा नोडल ऑफिसर नियुक्त कर तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत करने हेतु विभिन्न कदम उठाए जाएंगे। उक्त जागरूकता अभियान में हरियाणा का शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग समन्वय स्थापित कर अहम भूमिका निभाएंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक की ओर से प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों व प्राइवेट विश्वविद्यालयों के अलावा सभी सरकारी, एडिड व स्वयं वित्त पोषित…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब राज अनुसूचित जाति आयोग के दखल के बाद पंजाब राज पावर कोरर्पोशन लिम. की महिला कर्मचारी को डिम डेट से तरक्की का लाभ मिल गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब राज अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपरसन श्रीमती तेजिन्दर कौर ने बताया कि पंजाब राज पावर कोरर्पोशन लिम. की महिला कर्मचारी बलजिन्दर कौर ने आयोग को शिकायत की थी कि उससे जूनियर कर्मचारियों को विभाग की तरफ से तरक्की दे दी गई है और उसकी तरफ से कई बार उच्च अधिकारियों के साथ पत्राचार करने के उपरांत भी तरक्की के बनते लाभ से न सिर्फ वंचित…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जीताने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह शानदार जीत, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा और मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर की जन कल्याणकारी नीतियों और ग्रामीण स्तर पर गत तीन साल में हुए विकास कार्यों का नतीजा है। डा. बिन्दल ने बताया कि तीन चरणों में हुए पंचायत चुनाव में नाहन निर्वाचन क्षेत्र में कुल…
(हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कुल्लू के दशाल गांव जाकर पूर्व विधायक चन्द्र सेन ठाकुर के निधन पर उनकी धर्मपत्नी हरदेई ठाकुर और अन्य शोक संतप्त परिजनों से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। चन्द्र सेन ठाकुर का कुछ समय पूर्व निधन हो गया था। इस अवसर पर हरदेई ठाकुर ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को चन्द्र सेन ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक भूली बिसरी यादंे भेंट की। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, विधायक सुरेन्द्र शौरी, जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन, महासचिव अखिलेश कपूर, उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा और पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।