शिमला (हिमाचलवार्ता)। निदेशक, कोष, लेखा एवं लाॅटरीज डी.डी. शर्मा ने आज यहां बताया कि राज्य स्थित बैंकों के माध्यम से पेंशन प्राप्त करने वाले हिमाचल प्रदेश सरकार के पेंशनभोगियों को वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र कोष कार्यालय में जमा करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आधार संख्या को ई-पेंशन सिस्टम में रखा गया है और यह जीवन प्रमाण से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए पेंशनभोगी खुद को जीवन प्रमाण वेबसाइट द्वारा भी प्रमाणित कर सकते हैं और जीवन प्रमाण पत्र को जेनेरेट कर जीवन प्रमाण पत्र की प्रति सम्बन्धित कोष कार्यालय को प्रेषित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल…
Author: Himachal Varta
चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रदेशवासियों को पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयन्ती व सुशासन दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । श्री आर्य ने कहा कि 25 दिसम्बर का दिन देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। राज्य सरकार द्वारा यह वर्ष (2020) सुशासन संकल्प वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार की भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन प्रणाली को और ज्यादा मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाई गई है। हरियाणा में ई-सुशासन प्रणाली…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। निष्पादन एजेंसी को उन पर्यटन परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करनी चाहिए, जिनका कार्य पूरा होने वाला हो, ताकि उन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की 10वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला से मैक्लोडगंज रोप-वे जून, 2021 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके निर्माण पर 150 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के कार्यशील होने पर राज्य कोएक करोड़ रुपये वार्षिक फीस प्राप्त होगी। उन्होंने जिला कांगड़ा में आदि हिमानी…
‘कैप्टन से सवाल’ फ़ेसबुक लाइव के दौरान सरकारी बसों में महिलाओं के लिए किराये में 50 प्रतिशत सब्सिडी योजना को जल्द लागू करने का ऐलान कहा, अगली कैबिनेट मीटिंग में 50,000 सरकारी पदों को भरने की दी जायेगी मंजूरी चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज दुनिया के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस के नये रूप में फैलने की रिपोर्टों के बीच लोगों को और ज्यादा सावधानी बरतने और कोविड के सुरक्षा नियमों का सख़्ती के साथ पालन करने की अपील की। कोविड से ठीक होने वाले लोगों में कमज़ोरी समेत लंबे समय के प्रभाव रहने का…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका कल्याण संघ की अध्यक्ष रीना ठाकुर ने आज यहां संघ की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन लाख एक हजार रुपये का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। संघ क संयोजक अभिषेक ठाकुर, महासचिव रजनी ठाकुर और सचिव विक्रान्त चैहान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार राज्य के लिए एक एकीकृत ड्रग प्रिवेंशन नीति तैयार करेगी। यह नीति राज्य में मादक पदार्थों की रोकथाम, उपचार, प्रबन्धन और पुनर्वास/सोशल/इंटीग्रेशन कार्यक्रम के लिए होगी। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए पुलिस, मीडिया और नशा निवारण बोर्ड के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में ड्रग पेडलर्स पड़ोसी राज्यों के हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके द्वारा शुरू…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां राज्य सरकार की ‘नई राहें-नई मंजिलें’ योजना के तहत प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि योजना के तहत क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं को पूर्ण करने में देरी को गंभीरता से लिया जाएगा और देरी के लिए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के पहले बजट में ‘नई राहें- नई मंजिलें’ योजना की घोषणा की गई थी, जिसका उद्देश्य राज्य में अनछुए पर्यटन स्थलों को पर्यटन की दृष्टि सेे विकसित करना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला निर्वाचन अधिकारी एंव उपायुक्त सिरमौर डा0आर0के0परूथी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिला में पंचायती राज संस्थाओ के सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम के मध्यनजर जिला में स्थित समस्त विभागों के विश्राम गृहो के आरक्षण के कार्य का विकेन्द्रीकरण करते हुए सभी उप मण्डलाधिकारियों को आरक्षण हेतु प्राधिकृत किया गया है ताकि राज्य मुख्यालय में निर्वाचन से सम्बन्धित आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पडे। उन्होने बताया कि परिधि गृह नाहन के सक्षम अधिकारी सहायक आयुक्त उपायुक्त कार्यलय नाहन, उपमण्डल में नाहन में स्थित समस्त विभागीय विश्राम गृह उपमण्डल अधिकारी नाहन,…