नाहन (हिमाचलवार्ता)-विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्प्ताल नाहन के नव निर्मित कोविड सेंटर का दौरा किया। आज एक वार्ड में 5 नए रोगियों को दाखिला दिया गया है। डा. बिन्दल ने आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी किया। मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल के प्रधानाचार्य डा. एन.के. महिन्द्रू और मैडिकल सुप्रीडेंट डा. श्याम कौशिक भी निरीक्षण के दौरान साथ रहे। इस अवसर पर डा. बिन्दल ने बताया कि मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल के लिए 126 स्लाईस हाई रेजूलिशन सी.टी. स्कैन मशीन, लैपरोस्कोप और डिजिटल कलर एक्स-रे स्थापित करने की प्रक्रिया प्रारम्भ…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचलवार्ता)सिरमौर जिला में आज रात से नाइट कर्फ्यू शुरू हो जाएगा । कर्फ्यू के मद्देनजर जारी गाइडलाइंस को लेकर आज डीसी सिरमौर डॉ आरके परुथी मीडिया से रूबरू हुए। वीओ 1 डीसी ने बताया कि आदेशों के मुताबिक रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कर्फ्यू रहेगा और इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों की ही आवाजाही हो पाएगी । जिला प्रशासन द्वारा एसडीएम के नेतृत्व में विशेष टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है जो जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना करवाएगी। डीसी ने कहा कि जिला में 10 इंटर स्टेट बॉर्डर एरिया पर नाकाबंदी…
नाहन। (हिमाचलवार्ता) :- सिरमौर प्रैस क्लब नाहन के प्रधान एसपी जैरथ तथा महा सचिव सूरत पुण्डीर ने भारत के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बताया कि आज पत्रकार देश में अपनी जान की परवाह ना करते हुए कोरोना योद्धाओं की तरह अपने कर्तव्य को निभा रहे हैं। पत्रकार साथी कोरोना महामारी में पल-पल की जानकारी प्रशासन तथा जनता तक पहुंचा रहे हैं । ऐसे में हमारे कई पत्रकार साथी कोरोना महामारी के शिकार हो रहे हैं जिस कारण कई स्वर्ग सिधार गए। उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि पत्रकारों को कोरोना योद्धा समझा जाए और जो पत्रकार शहीद हुए हैं उनके…
नाहन(हिमाचलवार्ता)नाइट कफ्यू के बाद भी यदि सिरमौर में कोरोना संक्रमण के मामले नहीं घटे तो लॉकडाउन लग सकता है। जिला प्रशासन कुछ दिनों के बाद यह फैसला ले सकता है। अब लोगों पर निर्भर करता है कि वह सुधरना चाहते हैं या नहीं। देखने में आ रहा है कि लोग जहां बिना मास्क, सामाजिक दूरी के बाजारों में जमघट लगाए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित लोग खुलेआम बाहर घूम रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से प्रेस वार्ता में इसकी पुष्टि कर दी गई है। अब लोग जाने, उनका काम।
नाहन(हिमाचलवार्ता)उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत दूरदराज क्षेत्र गांव सीयू में किसान अपनी फसलों को लेकर काफी मायूस है | लेकिन संतुष्ट है कि वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप में जो भी मिला हम संतुष्ट है | किसानों का कहना है कि इस बार बारिश ना होने के कारण किसान खुश नहीं है क्योंकि यदि समय समय पर बारिश होती रहती तो फसल की पैदावार ओर अच्छी होती, मध्यवर्ती इलाके में जहां पर किसान अपनी आजीविका का साधन गेहूं, मक्का, जो, अदरक, मटर, टमाटर, लहसुन, आलू, बैंगन, शिमला मिर्च आदि किसान अपनी नकदी फसलों को बेचते थे | लेकिन इस बार किसानों को…
नाहन। (हिमाचलवार्ता) :- पांवटा साहिब में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है,अब पहले की अपेक्षा अनेकों लोग टीका लगवाने के लिए केम्प में पहुंच रहे हैं। बता दे कि कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इसी कड़ी में लोग अब अस्पतालों की ओर वेक्सीन लगवाने के लिए दौड़ रहे हैं ,जहां सोमवार को 250 लोगों ने वेक्सिनेशन करवाया। इस दौरान एसएमओ संजीव सहगल ने बताया कि यदि जरूरी हो तो ही अस्पताल आए और मास्क पहनकर रखे साथ ही सोशल डिस्टनसिंग का भी पालन करे। इसी कड़ी में सिविल अस्पताल में कोरोना…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राज्य के लोगों से प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड-19 के प्रसार को फैलने से रोकने की दिशा में सभी आवश्यक कदम उठा रही है। श्री दत्तात्रेय ने कहा कि एक बार पुनः कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने जन-जीवन को प्रभावित किया है। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने, उचित परस्पर दूरी बनाए रखने, स्वच्छता की आदत अपनाने और केवल आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां से वर्चुअल माध्यम से मंडी जिले के सुंदरनगर में 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मातृ एवं शिशु अस्पताल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने शिमला से सुंदरनगर के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस अस्पताल को वर्तमान राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष और तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने वर्ष 2017 में राज्य के लिए स्वीकृत किया था और पिछले तीन वर्षो के दौरान इस परियोजना के कार्य में तेजी लाने के उपरान्त आज जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण राज्य…