शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य में बे-मौसमी बर्फबारी, ओलावृष्टि और भारी बारिश के कारण फसलों और फलों को हुए भारी नुकसान की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां एक उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने राज्य के उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिले में फसलों को हुए नुकसान का मूल्यांकन करें ताकि राहत प्राप्त करने के लिए नुकसान की रिपोर्ट केंद्र को भेजी जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लगभग सभी जिलों में बे-मौसमी बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश से सेब, गेहूं और मटर की फसल को भारी नुकसान हुआ है, जो…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)।- पांवटा साहिब में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। बता दें कि मस्जिद के भीतर दो गुटों के बीच अचानक ही जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में इलाज और पुलिस द्वारा मेडिकल करवाया जा रहा है। जानकारी देते हुए मस्जिद के उपाध्यक्ष अब्दुल रहीम ने बताया कि पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 में बनी मस्जिद में उस वक्त हंगामा हो गया जब हमने कोरोना को लेकर लगी पाबंदियों से लोगों को अवगत करवाया और अधिक भीड़ इकट्ठा होने से मना…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में आज फिर कोरोना एक जिंदगी लील गया। नाहन नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा रेखा तोमर का निधन हो गया है। बताते है कि कुछ दिन पहले रेखा तोमर को नाहन के निजी अस्पताल में दाखिल किया गया था। इसी दौरान उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें दाखिल कर लिया गया था। रविवार सुबह उन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। दिवंगत रेखा तोमर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद समाज सेवा में हमेशा आगे रहती थी। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और नाहन नगर परिषद की…
सरकार का दाया हाथ साबित हो सकता है कालाअंब का बाला सुंदरी गैस प्लांट नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना संकट में सांसो की रफ्तार रुक ना जाए इसको लेकर जिला सिरमौर औद्योगिक क्षेत्र काला अंब के एक उद्योगपति ने कोविड-19 मरीज के लिए निशुल्क गैस देने का निर्णय लिया है। बाला सुंदरी गैसेज प्राइवेट के मालिक पुष्पेंद्र मित्तल का कहना है कि कोरोना संकट में वे सरकार और हर जरूरतमंद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। बता दें कि पुष्पेंद्र मित्तल बड़े की धार्मिक प्रवृत्ति के उद्योगपति हैं। त्रिलोकपुर रोड स्थित बाला सुंदरी गैसेज के नाम से उनके प्लांट में…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। आखिरकार सिरमोर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के चुनाव की तारीख तय हो गई है पिछले काफी समय से लंबित यह चुनाव अब 5 मई को होंगे। चुनाव के लिए प्रत्याशियों द्वारा 4 मई को नामांकन पत्र भरे जाएंग लेकिन इससे पहले 27 अप्रैल को जनरल हाउस होगा। बताते है कि इस बार चुनाव में फिर एक बार नागरा और नारंग गुट आमने-सामने होंगे। पिछली बार के चुनाव में नारंग गुट यूनियन पर कब्जा कर लिया था। हालांकि नागरा गुट से एक पद पर कुलदीप खंडूजा चुनाव जीत गए थे। जबकि उपाध्यक्ष पद पर जसमेर सिंह भूरा मात्र 2 वोटों…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के साथ उत्तराखंड की सिमा के साथ बसे कस्बे में पुलिस ने दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुरूवाला पुलिस टीम ने दो युवकों को 6.78 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुरूवाला पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरुवाला में सुरजीत सिंह नाम का व्यक्ति काफी समय से स्मैक का व्यापार करता था। जब पुलिस ने उक्त व्यक्ति के घर में दबिश दी तो मौके पर सुरजीत कुमार और उसका एक अन्य साथ मिला। जिनकी चेकिंग करने पर उनके पास उक्त स्मेक की…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। एफसीआई द्वारा पांवटा साहिब में खोला गया गेहूं खरीद केंद्र ज़िला के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। ज़िला के पांवटा दून के किसानों ने दस दिनों मे लगभग सवा करोड़ रूपये का गेंहू बेच दिया है। पांवटा साहिब मे स्थित भारतीय खाद्य निगम के गेंहू खरीद केंद्र पर किसान 6350 क्विंटल गेंहू बेच चुके है। उम्मीद के अनुरूप गेंहू की आमद अच्छी है और आने वाले दिनों मे और अधिक बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक गत वर्ष एफसीआई के खरीद केन्द्र मे किसानों ने कुल 22600 क्विंटल गेंहू बेचा था। इस बार उम्मीद की…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किए कैदियों के संदर्भ में पच्छाद उपमंडल के सराहां में जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशहाल शर्मा ने पच्छाद के एसडीएम डॉ. शशांक गुप्ता से कोविड-19 केयर सेंटर सराहां में आने वाले कोरोना पॉजिटिव कैदियों की सुरक्षा बारे बैठक की। बैठक के दौरान गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों एवं विचाराधीन,सजायाबी कैदियों के कोरोना पॉजिटिव आने पर उनकी सुरक्षित हिरासत के लिए सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस अवसर पर एसडीएम पच्छाद डॉ. संशाक गुप्ता, बीएमओ पच्छाद…