नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन से लोकल रुट कोलावालाभूड़, सुरला-चासी जाने वाली बस क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। इस रूट पर चलने वाली सुबह के समय बस के इकलौते होने के कारण स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, आईटीआई व अन्य कार्यों से शहर जाने वालों को एक ही बस में सफर करना पड़ता है। जबकि सरकार के द्वारा कोरोना वायरस सोशल डिस्टेंस के दावे किए जाते हैं। मगर बस में भीड़ इतनी होती है कि कभी भी किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर पूरी बस कोरोना की चपेट में आ सकती है। हालात तो यह है…
Author: Himachal Varta
नाहन, पांवटा, संगडाह, राजगढ में नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत से योजनाओं की दी जानकारी 10 फरवरी से विकासखण्ड शिलाई तथा पच्छाद में आयोजित होंगे फोक मीडिया कार्यक्रम नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं व अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, नितियों तथा कार्यक्रमों को सूचना एवं जन संपर्क विभाग के फोक मीडिया दलों द्वारा नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से जिला कि विभिन्न पंचायतों में आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। इस विशेष प्रचार अभियान के तहत नाहन विकासखण्ड की ग्राम पंचायत कौलावालाभूड़ व सुरला में चूड़ेश्वर सांस्कृतिक मण्डल ने,…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। स्टेट राइफल एसोसिएशन 13 से 15 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश के नाहन में 23वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप होगी। स्टेट राइफल एसोसिएशन के सचिव ईश्वर रोहल ने बताया कि प्रतियोगिता में दोनों वर्ग के अंडर-12, अंडर -15, अंडर -21 जूनियर, सीनियर 21 साल से अधिक और 60 साल से कम आयु वर्ग और 60 साल से अधिक आयु वर्ग के मुकाबले होंगे। पुलिस रेंज में होने वाली प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल और पिस्टल, 25 मीटर पिस्टल, 50 मीटर एयर राइफल और पिस्टल के साथ ट्रैप शूटिंग में निशानेबाज हिस्सा लेंगे। प्रदेश योगासन खेल संघ मार्च में राज्य…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र की बैला वैली मे पैदा की जाने वाले उत्तम दर्जे की सौंठ का जीआई टैग करवाया जाए। यह मांग हाटी किसान संघ के अध्यक्ष कुंदन सिंह शास्त्री ने कृषि विश्व विद्यालय पालमपुर के उप कुलपति को पत्र भेजकर उठाई है। पत्र मे शास्त्री ने लिखा है कि सिरमौर जिला के चुनिंदा गांव में पैदा होने वाले अदरक से बनाई जाने वाली सौंठ की किस्म व गुणवत्ता देश के किसी भी भाग में बनने वाली सौंठ से अधिक बेहतर है। लेकिन अभी तक इस सौंठ को बनाने से लेकर ग्रेडिंग, पैकिंग…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के विकासनगर मे पुलिस ने नशे के साथ पांवटा साहिब के दो युवक गिरफ्तार किये गये हैं। कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा विकास नगर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ बिक्री करने वालों के विरुद्ध थाना स्तर से अलग-अलग टीम गठित कर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में उप निरीक्षक सुरेश चंद बलूनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम गठित कर चेकिंग अभियान चलाया गया तो चेकिंग के दौरान चाय बाग खाली तपन उड़िया बाग विकास नगर में वाहन…
चंडीगढ़, (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सोनीपत के उपायुक्त श्याम लाल पूनिया को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा, जगदीश शर्मा की प्रशिक्षण अवधि के दौरान नगर निगम, सोनीपत के आयुक्त तथा सोनीपत के जिला नगर आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। इसी प्रकार, हिसार की उपायुक्त प्रियंका सोनी को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा, अशोक कुमार गर्ग की प्रशिक्षण अवधि के दौरान नगर निगम, हिसार के आयुक्त तथा हिसार के जिला नगर आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है।
चंडीगढ़, (हिमाचलवार्ता)।-हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने उत्तराखंड त्रासदी कोष में अपने स्वैच्छिक कोष से 11 करोड़ रुपये दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में हरियाणा सरकार, देवभूमि उत्तराखंड के साथ खड़ी है और आपदा से निपटने में हरसम्भव सहयोग किया जायेगा। विदित रहे कि दो दिन पूर्व ही उत्तराखंड में जोशीमठ के पास ग्लेशियर के टूटने के कारण जान माल का भारी नुकसान हुआ था । राज्य में राहत और बचाव कार्य जोरों पर हैं जिसमें हरियाणा सरकार ने आर्थिक सहायता के साथ हर तरह के सहयोग की पेशकश की है।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां बजट 2021-22 के लिए कांगड़ा और हमीरपुर जिला के विधायकों की विधायक प्राथमिकता की बैठक के पहले सुबह के सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वार्षिक बजट से हर साल योजना की बैठक आयोजित की जाती है ताकि विधायकों के सुझावों और प्राथमिकताओं को बजट में शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि अपने तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान वर्तमान राज्य सरकार ने सुनिश्चित किया है कि विधायकों की विकासात्मक आकांक्षाओं के अनुरुप नीतियों और कार्यक्रमों को तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने पूरे विश्व की…