शिमला (हिमाचलवार्ता)। एमडी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डाॅ. निपुण जिंदल ने आज राज्य के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, जिला प्रतिरक्षण अधिकारियों और जिला अस्पतालों के विभिन्न मेडिकल कालेजों के प्रभारियों के साथ कोविड-19 टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। जिला प्रशासन, पुलिस और शहरी विकास विभाग के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया। डाॅ. निपुण जिंदल ने बताया कि शनिवार तक राज्य ने कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक के लिए स्वास्थ्य देखभाल श्रमिकों की दो-तिहाई से अधिक कवरेज प्राप्त की। राज्य में प्रति सत्र टीका लगाने वाले लाभार्थियों की औसत संख्या 58 है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। उन्होंने कहा…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। इस वर्ष के दौरान आयोजित किए गए वार्षिक जल पक्षी गणना के परिणामों से पता चलता है कि राज्य सरकार द्वारा प्रभावी और समय पर किए गए हस्तक्षेप के कारण प्रदेश में प्रवासी और आवासी जल पक्षियों के आवास में सुधार हुआ है। यह बात वन मंत्री राकेश पठानिया ने कही। उन्होंने कहा कि पौंग डैम झील वन्यजीव अभयारण्य में एवियन इन्फ्लूएंजा और कोविड-19 महामारी के कारण सीमित परिस्थितियों में फरवरी, 2021 के आरम्भ में वार्षिक जल पक्षी गणना आयोजित की गई थी। हिमाचल प्रदेश वन्यजीव विंग के 57 कर्मचारियों ने अभयारण्य के 26 खण्डों में जल निर्भर…
सिरमौर में अब तक 71629 लोगों के करवाए गए कोविड टैस्ट, रिकवरी रेट-98.72 प्रतिशत नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला में 14 फरवरी से 16 फरवरी तक 0 से पांच वर्ष तक की आयु वर्ग के 60652 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी जिसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर दिए गए है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्हांेने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को सुचारू रूप से कार्यान्वित करने के लिए जिला में 538 पोलियो बूथ स्थापित किए गए है…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। गुप्त आराधना का पर्व शक्तियां का संगम विहार शुक्ल प्रतिपदा 12-2-2021 दिन शुक्रवार से प्रारम्भ होगी। 21-2-2021 दिन रविवार तक गुप्त नवरात्रि का पूजन किया जायेगा, जिसमें विशेष पूजा दशम् महाविद्या काली, तारा, त्रिपुरसुन्दरी, मातंगी, भुवनेश्वरी,छिन्नमस्ता, बगलामुखी,धूमावती, भैरवी, कमला माता की होती है जो स्वयं करें या योग्य आचार्य जो महाविद्या का विधिवत हवन पूजन करा सके उसके द्वारा पूजन करना चाहिए। घट स्थापना के लिए मकर, कुम्भ, मेष, बृष, मिथुन, कर्क, सिंह व कन्या लग्न विशेष रूप से महत्वपूर्ण है । गुप्त नवरात्रि में करें या कराये दुर्गा सप्तशती का तंत्रोक्तवैदिक विधान से चण्डी पाठ व हवन…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने कांग्रेसी विधायक हर्षवर्धन चौहान के उस बयान पर पलटवार किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा ने जबरदस्ती जिला परिषद अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। इसका खंडन करते हुए भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने कहा है कि जिला परिषद अध्यक्ष पद जबरदस्ती नहीं बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अपनाते हुए सीमा कन्याल जिला परिषद अध्यक्षा बनी है। इसमें हमारे जिला के वरिष्ठ नेताओं ने काफी मेहनत की है। उन्हीं की मेहनत के कारण आज यह पद भाजपा को मिला है। इसके…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। विकासखंड समिति संगड़ाह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने अपना कार्यभार संभालने के उपरांत संगड़ाह के एसडीएम विक्रम नेगी और डीएसपी शक्ति सिंह से अनौपचारिक भेंट की। दोनों अधिकारियों से बातचीत करते हुए श्री मेलाराम शर्मा ने कहा कि रेणुका क्षेत्र में अधिकतर लोग अभी भी गरीबी और पिछड़ेपन का जीवन जी रहे हैं और ऐसे लोगों के उत्थान और विकास के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। डीएसपी संगड़ाह से बातचीत में श्री मेलाराम शर्मा ने कहा कि विकासखंड सगड़ाह में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को मुस्तैद करने की आवश्यकता है।…
नवनिर्वाचित पंचायत समिति अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने संभाला खंड विकास कार्यालय संगड़ाह में अपना पदभार नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन सिरमौर विकासखंड संगड़ाह के नवनिर्वाचित पंचायत समिति अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने पदभार संभालते ही विकास खंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा उसके बाद विकास खंड अधिकारी के साथ विकास से संबंधित तथा लंबित पड़े विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा करने के उपरांत उन्होंने विकासखंड अधिकारी तथा अन्य कर्मचारियों से कहा कि जितने भी लंबित विकास कार्य पड़े हैंग, उनका निपटारा प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए ताकि नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान…
हिमालयन अवेकनिंग सोसाइटी द्वारा नौहराधार में शुरू हुआ 9 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमालयन अवेकनिंग सोसाइटी द्वारा जिला सिरमौर की संंंगडाह तहसील के हरिपुरधाार डाहगडग में महिलाओं के लिए 9 दिवसीय उषा शिलाई स्कूल का मास्टर ट्रेनर सिलाई प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। जिसका उदघाटन नायब तहसील दार काकुराम भारद्वाज ने किया। काकू राम भारद्वाज ने कहा कि महिलाओं के लिए शुरू किया गया यह प्रशिक्षण हिमालयन अवेकनिंग सोसायटी का सराहनीय प्रयास हैं। इससे महिलाए अपनी क्षमता व विकास का अपना कारोबार करेंगी। जिससे वह आत्म निर्भर बनेगी और अपनी आजीविका चलाने में उनको सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि…