नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की संगडाह तहसील के अन्तर्गत आने वाले नौहराधार के भुजोंड पंचायत के तहत आने वाले घिड़गा गांव में एक बुजुर्ग की छत से गिरकर मौत हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक बुजुर्ग की पहचान 85 वर्षीय जागर सिंह के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग छत पर कपड़े सुखाने के लिए तार कस रहा था। इसी दौरान अचानक उन्हें धक्का लगा और वह छत से नीचे गिर गए। जिसके बाद परिजन…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र की जरग पंचायत के एक व्यक्ति की गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त 60 वर्षीय रण सिंह के रूप में हुई है। जो पशुओं के लिए घास काटने के लिए पहाड़ी पर चढ़ा था। वहीं पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रण सिंह पशुओं के लिए घास काटने के लिए पहाड़ी पर चढ़ा हुआ था। इस दौरान उनका पांव फिसला और वह 100 मीटर नीचे…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। आखिरकार 35 वर्षों से कांग्रेस में रही वरिष्ठ नेत्री अंजना शर्मा को कांग्रेस से क्यों किनारा करना पड़ा। इसको लेकर न केवल पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में बल्कि समूचे जिला सिरमौर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भले ही अंजना शर्मा पर कई संगीन इल्जाम लगा रहे हैं कि अंजना शर्मा ने सत्ता सुख के लिए पाला बदला है। यही नहीं कई लोगों द्वारा अंजना शर्मा के पोस्टरों पर कालिक तक पोत डाली , लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। किसी भी कांग्रेस नेता ने यह जानने की जहमत नहीं उठाई कि आखिर…
एनटीपीसी के साथ कार्य कर रही रिशीथ कंस्ट्रक्शन कंपनी में डीजीएम है जीत बहादुर 35 साथियों के साथ सुरंग में सील नाहन (हिमाचलवार्ता)। उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर के फटने के बाद धौलीगंगा नदी में भारी तबाही वाली बाढ़ के बाद सिरमौर के माजरा गांव निवासी जीत बहादुर( ठाकुर) अपने साथियों सहित सुरंग में फंसे हैं। एनटीपीसी के आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जीत बहादुर एनटीपीसी के साथ कार्य कर रही ऋषित कंस्ट्रक्शन कंपनी में डीजीएम पद पर कार्यरत है। उनके साथ करीब कंपनी के 35 व्यक्ति भी बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर ग्रामीण राजपूत सभा की विशेष बैठक का आयोजन कोलावालाभूड़ में किया गया। इस बैठक में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए राजपूत सभा के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण राजपूत सभा के अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने की। बैठक में सभा के वर्ष भर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई बैठक में विभिन्न सदस्यों ने अपने विचार भी रखे। इस जिलाके बाद प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज के चुनाव में राजपूत समुदाय के चुनकर आए प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। पिछले कई वर्षों से चली आ रही महाराणा प्रताप…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने कहा कि जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली हैं। पिछले दिनों कांग्रेस के नेता मीडिया में बड़ी बड़ी बातें कर रहे थे कि डीडीसी सिरमौर में कांग्रेस के पास प्रयाप्त बहुमत हैं पर असल मे कुछ भी नही था। कांग्रेस के नेता अपने जिला परिषद सदस्य 9 बता रहे थे लेकिन प्रदेश की जन प्रिय सरकार की कल्याणकारी नीतिओ से प्रभावित होकर उसमे से भी एक सदस्य ने अपनी आस्था भाजपा में प्रकट की है।…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। गुरु की नगरी पावटा साहिब जहां एक और अपनी खूबसूरती ओर सौन्दर्य के लिए प्रसिद्ध है वहीं दूसरी और यहाँ की टूटी सड़कें आम जन सहित पर्यटकों के लिए एक परेशानी बनी हुई है। हैरानी की बात तो यह है कि यह टूटी सड़कें पर्यटन स्थल पावटा साहिब के गुरुद्वारे के ठीक सामने है। प्रतिदिन यहाँ पर हजारों की तादात मे पर्यटक घूमने आते हैं, साथ ही यह रास्ता उप प्रभागीय न्यायाधीश कार्यालय से होकर गुजरता है। गुरु की नगरी पावटा साहिब की जगह जगह टूटी सड़कें यहां की सुंदरता को प्रभावित करती है। आम जन का कहना…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। यूको बैंक संगड़ाह में आधी रात सेंधमारी कर स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोरों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस सहायता कक्ष से मात्र 20 मीटर दूरी पर मौजूद इस बैंक के पिछली तरफ की खिड़की व ग्रिलें तोड़ कर गत रात्रि करीब अढ़ाई बजे चोर सेंधमारी कर बैंक में जा घुसे। बैंक में दाखिल होते ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरे तथा अलार्म अथवा हूटर के कनेक्शन काट डाले। बैंक में तोड़फोड़ की आवाजें सुनकर साथ रहने वाले रात्रा ज्वैलर दुकान के मालिक ने अपने एक पड़ोसियों को जगाया और हिम्मत जुटाकर बैंक तक पहुंचे। उनकी…