शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कांगड़ा के पालमपुर क्षेत्र में 45.66 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखी व लोकार्पण किए। उन्होंने 5.94 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए जिनमें 1.68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहाव सिंचाई योजना मनियाड़ा, तप्पा व जुगेहड़, 2.89 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहाव सिंचाई योजना रानी दी कूहल और सिधपुर सरकरी में 1.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नागरिक आपूर्ति गोदाम शामिल हंै। मुख्यमंत्री ने 39.72 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिनमें तहसील पालमपुर की ग्राम पंचायत कोठी पाहड़ा में…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में गोल्डन जुबली न्यूट्रिशन गार्डन का शुभारंभ किया। यह गार्डन 19 करोड़ रुपये की सीएएएसटी-एनएएचईपी परियोजना के पर्यावरण स्थिरता योजना की अवधारणा पर आधारित है, जिससे जमीन के छोटे से हिस्से में व्यवस्थित तरीके से संरक्षित खेती और प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इन बागीचों से लोगों को उनके घर-द्वार पर पोषित आहार और पर्याप्त मात्रा में स्थूल और सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इन बागीचों से खाद्य सुरक्षा और…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज करनाल में 80 करोड़ 54 लाख 96 हजार रुपये लागत की 22 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कर जिलावासियों को सौगात दी। इनमें 18 करोड़ 7 लाख 82 हजार रुपये की लागत से 5 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं 62 करोड़ 47 लाख 14 हजार रुपये की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने जिन 5 परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनमें 2 करोड़ 16 लाख 53 हजार रुपये की लागत से घरौंडा कस्बे में नवनिर्मित 3 बेज का बस स्टैंड, 11 करोड़ 32 लाख 94 हजार रुपये की लागत से तैयार रेलवे अंडर ब्रिज, 1 करोड़ 73 लाख 71 हजार रुपये की लागत से कस्बे के गंदे नाले के साथ…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि दैनिक जीवन में सामान्य नीरसता के चलते सप्ताह में एक दिन मनोरंजन का भी होना चाहिए। जिसमें विविधता और आनंद हो तथा तनाव की कोई जगह ना हो। इस उद्देश्य के लिए कुछ समय पहले करनाल से राहगिरी कार्यक्रम शुरू किया गया था, जो दूसरे जिलों में भी लगातार चलता रहा। श्री मनोहर लाल आज करनाल शहर के प्रेम नगर में करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से आयोजित स्ट्रीट पेंटिंग चैलेंज में उपस्थित बच्चों व नागरिकों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गत वर्ष कोविड-19 के…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और एक आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन की प्रबंध निदेशक और हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की प्रबंध निदेशक अमनीत पी. कुमार को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध निदेशक तथा आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। खनन एवं भूविज्ञान विभाग के महानिदेशक और सचिव ए. श्रीनिवास को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन के प्रबंध निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है। नियुक्ति की…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज करनाल में रेलवे भूखंड पर नगर निगम की ओर से करीब 88 लाख रूपये की लागत से तैयार करवाए गए भव्य पार्क को जनता को समर्पित किया। इस पार्क का नाम बाबा साहेब डॉ0भीमराव अम्बेडकर के नाम पर रखा गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां के निवासियों की एक पुरानी मांग पूरी हुई है और जहां एक समय में गंदगी रहती थी वहां आज खूबसूरत पार्क बनने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब नागरिक इस पार्क में सैर-सपाटा…
राष्ट्रपति कर्नाटक के राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 23वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल हुए नयी दिल्ली (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने दुनिया को यह सिखाया है कि अगर दूसरे लोग जोखिम में हैं तो कोई सुरक्षित नहीं रह सकता। राष्ट्रपति आज बेंगलुरू (कर्नाटक) में राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 23वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रपति ने कहा कि इस सदी की पहली बड़ी महामारी ने हमें अप्रत्याशित सार्वजनिक स्वास्थ्य संकटों से निपटने के लिए बेहतर रूप से तैयार रहना सिखाया है। हालांकि, कोविड-19 एक तरह का ऐसा…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार गद्दी समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और भेड़-पालन को और अधिक लाभदायक व्यवसाय बनाने के लिए नई योजनाओं की शुरूआत सुनिश्चित करेगी। यह बात आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला कांगड़ा के पालमपुर के बनूरी में हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन द्वारा आयोजित भेड़ पालन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जनजातीय समुदाय एवं प्रशिक्षण केन्द्र का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2000 में केन्द्र और प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान गद्दी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिया…