जीत बहादुर सहित सब को बचाने में बची अब 100 मीटर की दूरीi सांसो की उम्मीद पर सेना, आईटीबीपी ,एनडीआरएफ, एसडीआरएफ ने झोंकी पूरी ताकत नाहन (हिमाचलवार्ता)। – चमोली जिला के जोशीमठ स्थित तपोवन के एनटीपीसी पावर प्लांट की सुरंग में कंपनी के डीजीएम जीत बहादुर सहित करीब 37 लोगों आज तीसरे दिन तक भी बाहर नहीं निकाले जा सके हैं। जबकि पूरे देश की दुआओं सहित मौके पर रेस्क्यू में लगी सेना आइटीबीपी एनडीआरएफ उत्तरांचल एसडीआरएफ सहित तमाम वॉलिंटियर्स ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। गौरतलब हो कि रविवार करीब 11:30 बजे के बाद सुबह नंदा देवी ग्लेशियर…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय से आर्थिक सहायता प्राप्त हिमजन मंच नाहन और लदयाणा लोकवाद्य सांस्कृतिक मंडल शिलाई के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को शिलाई विश्राम गृह परिसर में एक संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लुप्त क्षेत्र की प्राचीन संस्कृति हाथी नृत्य और तलवार नृत्य की प्रस्तुति दे कर लोगों को जागृत करना था, कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य आपूर्ति निगम हिमाचल सरकार के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बलदेव सिंह तोमर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया उसके पश्चात आर…
देखा सरकारा दा कमाल हो विकास कराणा लोक गीत से सरकार की योजनाओ का बखान नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं को लोगों तक पहुचानें के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के फोक मीडिया दलों द्वारा नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से जिला कि पंचायतों आज से 12 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष प्रचार अभियान के तहत नाहन विकासखण्ड की गा्रम पचायत बनकला के गा्रम कून व पंचायत सतीवाला के जोगीबन में चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल हाब्बन, संगडाह की पंचायत चोकर के ग्राम बान्दल…
जिला सिरमौर में कोरोना रिकवरी रेट 98.54, एक्टिव मामले… नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में अब कोरोना वायरस की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही है। वही कोरोना का रिकवरी रेट जिला में 98.54% है। जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर में लगभग 10 माह के कोरोना काल के दौरान 17,822 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं जिसमें जिला में 3444 पॉजिटिव मामले इस दौरान सामने आए हैं। वही कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी 3394 पहुंच गया है। उधर, सीएमओ सिरमौर डॉक्टर के के पाराशर ने बताया कि जिला सिरमौर में कोरोना से 30 रोगियों…
शिमला (हिमचलवार्ता) । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि विकासात्मक बजट के अन्तर्गत वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 9405.41 करोड़ रुपये के परिव्यय प्रस्तावित किए गए हैं। वह आज यहां आगामी वित्त वर्ष के लिए विधायकों की प्राथमिकता बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक प्राथमिकता बैठकें अत्यन्त महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि इनके माध्यम से निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपनी विकासात्मक प्राथमिकताओं को सरकार के समक्ष रखने का अवसर प्राप्त होता है। प्रदेश सरकार ने अपने तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है और कोरोना महामारी के कारण एक वर्ष बरबाद होने के बावजूद…
18 से 25 मार्च, 2021 तक खेल मैदान ऊना में भर्ती का किया जाएगा आयोजन नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती के लिए 18 मार्च से 25 मार्च, 2021 को खेल मैदान ऊना में सेना भर्ती का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सेना प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि सैनिक फार्मा पदो की भर्ती सेना कार्यालय हमीरपुर द्वारा की जाएगी। आवेदन करने वाले युवा मापदंड और योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा जारी की गई 01 फरवरी, 2021 की अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic. in पर देख सकते है।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में शास्त्री अध्यापकों के 46 पदों की बैचवाईज भर्ती की जाएगी जिसकी काउंसलिंग 02 से 04 मार्च, 2021 को निर्धारित की गई है। इस भर्ती में रोजगार कार्यालय संगडाह, पावंटा व राजगढ के अभ्यार्थी 02 मार्च को तथा नाहन कमरउ व शिलाई रोजगार कार्यालय के अभ्यार्थी 03 मार्च, जबकि सराहंा रोजगार कार्यालय के अभ्यार्थी 04 मार्च को काउंसलिंग में भाग ले सकते है। काउंसलिंग उप निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय नाहन में प्रातः 10 बजे से आरम्भ होगी। यह जानकारी उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा दया राम ने दी। उन्हांेने बताया कि शास्त्री अध्यापकों के कुल 46 पदों में…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की जिला सिरमौर इकाई की आज वर्चुअल बैठक हुई। इसमें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली प्री बोर्ड परीक्षाओं के बारे में चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान हरदेव ठाकुर द्वारा की गई। बैठक में जिले के विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों से संपर्क किया गया तथा उनकी राय प्री बोर्ड परीक्षाओं के बारे में जानकारी ली गई। संपर्क किए गए सभी अध्यापकों ने प्री बोर्ड परीक्षाओं को समय की बर्बादी बताया तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए नुक्सानदेह बताया। अतः हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ प्री बोर्ड परीक्षाओं को…