पांवटा ।उपमंडल पांवटा साहिब के एकता कॉलोनी वार्ड-12 में एक सरकारी स्कूल शिक्षक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की शिनाख्त 42 वर्षीय धरेश्वर सैनी पुत्र बलबीर सिंह निवासी एकता कॉलोनी पांवटा साहिब के रूप में हुई है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लिहाजा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धरेश्वर राजकीय प्राइमरी स्कूल श्यामपुर में बतौर शिक्षक कार्यरत था। बताया जा रहा है कि उक्त शिक्षक ने अपने घर के कमरे में कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल सरकार के फैसले के बाद अब जिला सिरमौर में सभी शिक्षण संस्थान 4 अप्रैल तक बंद रहेगें। इसके अतिरिक्त होली के दौरान होने वाले सभी आयोजनो पर भी रोक रहेगी। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने जारी किए। आदेशानुसार जिला के वह विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल व तकनीकि स्ंास्थान खुले रहेगे जिनमें परिक्षाए चल रही है और जबकि छात्रावास खुले रहेगंे। इसके अतिरिक्त मन्दिरो में लंगर लगाने व धार्मिक आयोजन जैसे हवन, यज्ञ, सत्संग, जागरण आदि पर प्रतिबंध रहेगा। जिला सिरमौर में सभी सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, खेल गतिविधियों में एसओपी का पालन व सामाजिक दूरी का…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नगर परिषद पांवटा साहिब ओर प्रशासन पर पर अब खबरों का असर दिखाई देने लगा है। बीते कई वर्षों से लगातार लोगों की मांग थी कि गुरु की नगरी का सौंदर्य बढ़ाने के लिए पार्क बनाये जाए, जिसमें बच्चे बूढ़े आकर टहल सके। इसी को लेकर नगर परिषद नवनिर्वाचित अध्यक्षा निर्मल कौर व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कटारिया ने पार्क का निरीक्षण कर जायजा लिया। इसके साथ ही नगर परिषद ने निर्णय लिया है कि पार्क जिसमें की झूले टूट चुके हैं, इधर उधर कूड़े के ढेर लगे हैं, इसकी स्तिथि को सुधारा जाएगा यहाँ आने वाले बच्चों व बुजुर्गों…
पूर्ण राज्यत्व दिवस स्वर्णिम वर्षगांठ को लेकर विभागीय गतिविधियों का रखा गया ब्यौरा नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन के किसान भवन में सहकारिता विभाग का एक दिवसीय सहकारी सम्मेलन संपन्न हुआ। सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं जिला सिरमौर वीरेंद्र कंवर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिले के तमाम समितियों के सचिव प्रधान आदि ने शिरकत करी। गौरतलब हो कि पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्णिम वर्षगांठ को तमाम विभाग गुड परफॉर्मेंस को लेकर तैयारियों में जुट गये हैं। इसी कड़ी के तहत जिला सिरमौर कृषि प्राथमिक सहकारी सभाएं द्वारा एक दिवसीय सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आरके परुथी ने आज नेहरू युवा केंद्र की वार्षिक समीक्षा बैठक के दौरान युवक मंडल के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी युवाओं को सामाजिक दायित्व को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहाउपायुक्त हमें निरोगी जीवन यापन करने के लिए अपने पर्यावरण को साफ और स्वच्छ रखना होगा। उन्होंने सभी को प्रकृति से जुड़ने का आह्वान भी किया। उपायुक्त ने युवक मंडलो के सदस्यों से आग्रह किया कि वह अपने क्षेत्र में अपनी त्रिवेणी, पंचवटी व नवरत्न आदि पौधों को रोपित करें इसके अतिरिक्त अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने व घर से…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – जिला सिरमौर के नाहन पंचायत घर परिसर में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्धारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए सचिव जिला विधिक प्राधिकरण सिरमौर बसंत वर्मा ने कहा कि जनता को कानून की जानकारी हो इसके लिये समय-समय पर विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविरों का आयोजन किया जाता है। कोई भी व्यक्ति धन के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित न रहें, इसके लिए प्राधिकरण की ओर से वकील और कानूनी सलाह दिलाई जाती है। उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य ही लोगों को कानून की जानकारी देना…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिले की राजगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत भुईरा के बगोल गांव में अपने ससुराल आए एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सराहां तहसील के जयहर गांव का चमनलाल (39) अपने ससुराल में आया था, जहां वह परिवार सहित कमरे में बैठकर टीवी देख रहा था। अचानक कमरे में रखे फ्रिज से धुंआ निकलने लगा। चमन ने फ्रिज का प्लग निकालने का प्रयास किया। जिसके चलते उसके दाएं हाथ मे बिजली का करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया गया जहां उसकी पहुंचने…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – पांवटा साहिब में माइनिंग विभाग की टीम ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा है,जहाँ 5 अवैध वाहनों से 40 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है ।बता दें कि जिला सिरमौर में माइनिंग विभाग में स्टाफ की कमी होने के बावजूद विभाग द्वारा हर महीने अवैध खनन करने वालो से लाखों रुपए जुर्माना वसूला जाता है । वही माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर मंगत शर्मा ने बताया कि अवैध खनन करने वालों पर लगातार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।जिला खनन अधिकारी एम ओ सुरेश भारद्वाज ने बताया कि उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा डाकपत्थर में…