Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के पुरूवाला में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरूवाला में देशराज (70) पुत्र स्व. कांशीराम निवासी गांव किशनपुरा, डाकघर जामनीवाला सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद बुजुर्ग को सिविल…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। – पांवटा साहिब में प्रशानिक दफ्तर खाली हो रहे  हैं। एसडीएम के पश्चात अब तहसीलदार का भी तबादला हो गया है। दोंनो ही रिक्त पद बड़े ही महत्वपूर्ण है ऐसे में इनके  खाली होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नही बल्कि दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचने वाले लोग अब परेशानी का सबब बन कर रह गए। आपको बताते चलें कि उपमंडल पांवटा साहिब में एस डी एम एल आर वर्मा पहले ही आयुक्त नगर निगम सोलन भेजे जा चुके हैं जिन्हें 1 महीने से अधिक हो चुका है। उसके उपरांत…

Read More

सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी रहेगी रोक शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में तेजी से हुई वृद्धि को देखते हुए प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य के सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, तकनीकी संस्थान और स्कूल 4 अप्रैल, 2021 तक बन्द रहेंगे। केवल वे संस्थान खुले रहेंगे जिनमें परीक्षाएं चल रही हैं। यह निर्णय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्कूलों के पास आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हैं, उन्हें अपने छात्रावास बन्द करने की आवश्यकता नहीं है लेकिन आवासीय छात्रावासों…

Read More

नाहन।:- सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में 7 अप्रैल को होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए बुधवार को नाहन में किसान संयुक्त समन्वय समिति और जनवादी संगठनों की एक संयुक्त बैठक हुई। बैठक में चर्चा कर निर्णय लिया गया कि तीन किसान बिलों के खिलाफ 7 अप्रैल को पांवटा साहिब में किसान महापंचायत में जिलाभर से हजारों किसान, मजदूर और आम लोग भाग लेंगे। इस मौके पर समिति और वाम संगठनों के पदाधिकारियों ने एकमत से कहा कि सरकार किसान विरोधी बिलों को तरंत प्रभाव से वापिस लें नहीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके…

Read More

नाहन। :- थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति की दुकान से 48 बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पच्छाद की पुलिस टीम गश्त के दौरान लाना भल्टा में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जगमोहन निवासी गांव चांबी डाकघर छपांग तहसील पच्छाद जिला सिरमौर, अपनी दुकान में अवैध तौर पर शराब बेचने का धन्धा करता है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जगमोहन की दुकान पर छापा मारा और तलाशी ली ।…

Read More

एचपीटीयू की टॉप 10 लिस्ट मेें हिमालयन इंस्टिट्यूट  छात्र जगह बनाने में कामयाब हिमालयन  इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी, मैनेजमेंट व इंजीनियरिंग के 11 छात्रों ने मारी बाजी, गोल्ड व  सिल्वर मेडल पर जमाया कब्जा दीक्षांत समारोह में स्नातक व स्नातकोत्तर की उपाधि   देते हुए राज्यपाल ने दी बधाई। कालाअंब (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी यूनिवर्सिटी हमीरपुर द्वारा  तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थान हिमालयन ग्रुप ऑफ़  प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के 11 छात्रों ने प्रदेश स्तर पर अपना नाम चमकाया है जिसमें हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के एक छात्र ने गोल्ड मेडल  प्राप्त किया  जबकि  हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने भूपपुर क्षेत्र में अवैध खनन करते दो वाहनों को पकड़ा है। इस दौरान इन वाहन संचालकों से 32 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जानकारी के अनुसार पांवटा में वन विभाग उच्चाधिकारियों को काफी दिन से भूपपुर क्षेत्रों में अवैध खनन होने की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके चलते वन रक्षक राकेश कुमार की टीम ने इस क्षेत्र में नाका लगाया। इस दौरान अवैध खनन करते दो वाहन जब्त किए गए। इनके संचालकों से 32,000 रुपये जुर्माना राशि वसूली गई। उधर, डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने बताया कि पांवटा साहिब…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जल शक्ति विभाग नौहराधार स्टोर से पांच लाख 30 हजार की 106 पाइपें चोरी होने का मामला सामने आया है, जिसमें एएसआई चेतन चौहान की टीम ने एक व्यक्ति को कुरुक्षेत्र से पाइप सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस की गहन पूछताछ व मोबाइल के लोकेशन के आधार पर इस मामले में पांच और गिरफ्तारियां की गई हैं, जिसमें एक व्यक्ति स्थानीय युवक गुठान नोहरा का है। जबकि एक व्यक्ति निरमंड का है। दो व्यक्ति जिला शिमला के तारदेवी व कोठी फागली के रहने हैं, जबकि एक नेपाली है। आज सभी आरोपियों को राजगढ़ कोर्ट में हाजिर किया जाएगा।

Read More