नाहन (हिमाचलवार्ता)। :-होली का त्यौहार ख़ुशियों ,मस्ती ,रोमांच तथा उत्साह लेकर आता है / लेकिन रंगों के इस त्यौहार को हम सब लोग उत्साह से मनाने के साथ ही रंग खेलने से ज्यादा रंग छुड़ाने, त्वचा एवं बालों को हुए नुकसान को लेकर टेंशन में ज्यादा रहते हैं क्योंक़ि ” बुरा न मानो होली है” कहकर रंग फ़ेंकने बाले अल्हड़ युवक युवतियों की टोलियां पिचकारी, गुव्वारोँ, डाई व गुलाल में बाजार में बिकने बाले जिन रंगों का प्रयोग करते हैं। जिससे उनमें माइका लेड जैसे हानिकारक रसायनिक मिले होते हैं। जिससे बाल तथा त्वचा रूखी एवं बेजान हो जाती…
Author: Himachal Varta
1.50 करोड़ की डिजिटल कलर एक्स-रे मशीन भी शीघ्र होगी स्थापित आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट भी शीघ्र होगा कार्यशील नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि डा. वाई.एस. परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन के लिए 7.55 करोड़ रुपये के मैडिकल एक्यूपमेंट स्वीकृत किए गए हैं, जिमसें सीटी स्कैन, लैपरोस्कोप, डिजिटल कलर एक्स-रे मशीन शामिल हैं। इन तीनों महत्वपूर्ण मैडिकल एक्यूपमेंट के लिए आपूर्ति आॅर्डर प्लेस कर दिये गये हैं और कुछ ही समय बाद इनकी इंस्टालेशन कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन मैडिकल संयत्रो की स्थापना से जहां अस्प्ताल में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़…
वन विभाग के कर्मचारी द्वारा ड्रमों से शराब फैंकी गई पांवटासाहिब:- पांवटा साहिब में नशा तस्करों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. इन दिनों केवल नशा तस्करों और नशे के कारोबार की खबरें ही मीडिया की सुर्खियां बन रही है। ठीक ऐसे ही बुधवार को खारा के घने जंगलों में वन विभाग द्वारा पांच ड्रमों में भरी जहरीली अवैध शराब को नष्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक दो भट्टियों सहित पांच ड्रम अवैध शराब बनाने के जिनमें तकरीबन साढ़े नो सौ लीटर रॉ-मैटेरियल भी रखा गया था जिसे वन विभाग की टीम द्वारा नष्ट कर दिया गया…
नाहन।- नवयुवक मंडल नाया द्वारा नेहरू युवा केन्द्र नाहन के सौजन्य से खेल कूद प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस खेल स्पर्धा में कबड्डी और बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के बालीवाल और कबड्डी में 14 नवयुवक मंडल की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सुरेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि कमलेश शर्मा व सुभाष शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जानकारी के मुताबिक एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता के कबड्डी वर्ग में जासवी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बागना की टीम को दूसरे स्थान पर रही। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में किणु…
युवकों ने कूदकर अचेत अवस्था में युवती को निकाला बाहर,पहुंचाया अस्पताल नाहन।:- हिमाचल प्रदेश की सीमा के साथ लगते कुल्हाल पुल से एक युवती ने नहर में छलांग लगा दी। जैसे ही युवती ने छलांग लगाई तो लोगों ने देख लिया तो कुछ लोग नहर में कूद गए और युवती को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक युवती पांवटा के कानुवाला की रहने वाली है। बताते है की लड़की की घर में फोन को लेकर लड़ाई हुई , जिसके बाद वह आत्महत्या करने नहर में कूद पड़ी। हालांकि आपको बताते चले कि उस दौरान उपस्थित रहे युवकों ने उसे बचा लिया…
नाहन।:- हिमाचल प्रदेश सरकार की नो-मास्क नो सर्विस पॉलिसी जिला सिरमौर में आज से लागू होगी यानी जिला में किसी भी प्रकार की सेवाओं के इस्तेमाल के लिए मास्क पहनना व सामाजिक दूरी का पालन करना आवश्यक होगा। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ.आर. के. परूथी ने जिला सिरमौर में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए जारी किए। आदेशानुसार जिला के अस्पतालों, स्कूलों, मन्दिरों, दुकानों, सरकारी कार्यालयों व अन्य सभी सेवाओं के इस्तेमाल के लिए सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के एसओपी का पालन करना आवश्यक होगा। इसके अतिरिक्त, आगामी आदेशों तक जिला में आयोजित होने…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिलाई के बाँदली में ज़िला बाल सरंक्षण इकाई सिरमौर व बाल विकास परियोजना कार्यालय शिलाई के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय जारूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, बाल मज़दूरी के बढ़ते मामलों में रोक लगाना व बच्चों को गुड टच बेड टच (सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श) की जानकारी प्रदान करना साथ ही अभिभावकों को बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई संतोष कुमार गुप्ता ने की। इस मौके पर उन्होने ज़िला स्तर पर बाल संरक्षण से संबंधित चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर पुलिस ने नियमों की अवहेलना पर एक बार फिर से शिकंजा कसा है। इस दौरान पुलिस ने 231 चालान कर जुर्माने के तौर पर 95200 रुपए की राशि वसूल की है। वहीं पुलिस ने लोगों को हिदायत दी कि वह नियमों का सख्ती से पालन करें अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि जिला सिरमौर की पांवटा पुलिस, माजरा, शिलाई और पुुरुवाला पुलिस थाना की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की। इस दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 116 वाहन चालकों के चालान कर 52,100 रुपये जुर्माना वसूला है।…