गुस्साई महिला का बयान रात को ऑफिस आने को कहता है पटवारी नाहन (हिमाचलवार्ता)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में एक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ , एक महिला ने पटवारी के सहयोगी ( ट्रेनी पटवारी ) की सरे बाजार छित्तर परेड कर डाली। मंगलवार को पांवटा साहिब के विश्रामगृह में महिला ने पटवारी के सहयोगी के खिलाफ मीडिया में बयानबाजी की बल्कि, सरेआम छित्तर परेड भी कर दी। यह हाई वोल्टेज ड्रामा करीब 20 मिनट तक हुआ। जहां से पुलिस की टीम दोनों को थाने ले गए हैं। जानकारी के मुताबिक विश्राम गृह में एक महिला ने पटवारी के बदनीयत…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। तीन महीने से बारिश के इन्तजार में बेठे किसान बागबानों ने सोमवार को हुई बारिश से कुछ हद तक राहत की सांस ली है। सोमवार सुबह से जहां मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश हुई वहीं जिला की सबसे उंची चोटी चूड़धार में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ। जिससे एक बार फिर से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। गौर हो कि बिना बारिश से किसानों की 30 से 40 फीसदी नगदी फसले सूखने की कगार पर पहुंच गई है। इस बारिश से बची फसल बच जाएगी फिर भी सूखे के चलते फसलों पर विपरीत असर पड़…
प्रोफेशनल कोरियोग्राफर द्वारा छात्रों को दिया गया प्रशिक्षण, लगभग 80 छात्रों ने डांस वर्कशॉप में लिया भाग छात्रों में लॉकडॉउन की बोरियत को दूर करने के किया गया था आयोजन, इंस्टीट्यूट के सीईओ मन्नत बंसल ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह कालाअंब (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब द्वारा छात्रों के लिए शनिवार को विशेष तौर पर भांगड़ा डांस वर्कशॉप का आयोजन किया गया इस आयोजन में विशेष तौर पर प्रोफेशनल कोरियोग्राफर ने हिस्सा लिया व छात्रों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान लगभग 80 छात्रों ने डांस वर्कशॉप में भाग लिया। जानकारी देते हुए …
नाहन (हिमाचलवार्ता)। स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा की तैयारियों व रूपरेखा को लेकर जिला स्तरीय समिति की प्रथम बैठक आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। ऊर्जा मंत्री ने सभी अधिकारियों को 15 अप्रैल से लेकर 15 जून, 2021 तक आयोजित होने वाली स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा को गंभीरता से लेने के निर्देश देते हुए कहा कि वह विस्तृत कार्य योजना तैयार करें ताकि रथ यात्रा के दौरान सिरमौर में हुआ विकास उभर कर सामने आए। उन्होंने सभी विभागों को अगले 15 से 20 दिनों तक युद्व स्तर पर कार्य करते हुए…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में नशे का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है की पांवटा में आये दिन जहा नशे के सेवन से युवा वर्ग मौत के आगोश में समा रहा है , वही नशे के तस्करों की धरपकड़ भी जारी है। इसी कड़ी में रामपुर घाट में पांवटा पुलिस टीम ने युवक पदम चंद पुत्र गुरु बहादुर निवासी रामपुर घाट को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है।इस दौरान पुलिस ने नाका लगाया था । वहीं प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल पर नशीली दवाएं…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जलशक्ति विभाग मंडल नौहराधार के स्टोर से 5 लाख 30 हजार से अधिक मुल्य की पाइपें चोरी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। करीब दस टन वजनी पाइप्स चुराने के लिए इस्तेमाल हुए ट्रक पीबी-65 एयू- 8532 को भी संगड़ाह पुलिस द्वारा कब्जे में लिए जाने के बाद अन्य कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भारी भरकर पाइपों को नौहराधार से कुरूक्षेत्र पंहुचाने के इस प्रकरण में शामिल सभी बाहरी अथवा स्थानीय लोगों तक पहुंचने की तहकीकात जारी है। उक्त मामले की तहकीकात कर रही…
शिमला (हिमानलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) धर्मवीर सिंह राणा ने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान आयोग ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। आयोग द्वारा विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और तीव्रता आई है। ऑनलाइन परीक्षा पद्धति को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। आज यहां एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मई, 2020 में एक ऐतिहासिक निर्णय लेकर आयोग ने केवल व्यक्तिगत साक्षात्कार आधार पर चयन प्रक्रिया को समाप्त कर इसमें एक विशेष बदलाव लाया अब अभ्यर्थी के अंतिम चयन…
जिला सिरमौर में इन मिठाइयों के सैंपल पाए गए फेल, लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नाहन (हिमाचलवार्ता)। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जिला भर में खाद्य पदार्थों के सैंपल भर रही है। बता दें कि जिला सिरमौर में कुछ महीने पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिष्ठान विक्रेताओं की दुकान से मिठाइयों के सैंपल भरे थे। दो दिन पहले आई रिपोर्ट में खोया, पनीर, बर्फी और पेठे के सैंपल फेल पाए गए हैं। जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आधा दर्जन दुकानदारों को नोटिस जारी कर…