नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में शिवाजी स्पोर्ट्स क्लब एंड कल्चरल की तरफ से पिछले एक माह से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ।जिसमे जीत का पत्ता यमुनानगर टीम की हिस्से रहा। वहीं इस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ जीवन एंड लाइफ साइंसेज के महाप्रबंधक सुरेश गर्ग ने किया था ,और इसका समापन एक्स वाइस चैयरमैन म्युनिसिपल काउंसिल गोरवमेंट ऑफ हिमाचल प्रदेश पांवटा साहिब तपेन्द्र सिंह सैनी ने किया वही आपको बता दें कि पिछले एक माह में सभी टीमों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया और क्षेत्र और प्रदेश का नाम भी रोशन किया। बता दें कि यमुनानगर की टीम ने…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में उद्योग विभाग द्वारा क्षेत्र के किसानों के लिए एक दिवसीय फूड प्रोसेसिंग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम संगड़ाह डॉ विक्रम नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उद्यान व कृषि विभाग के खंड स्तर के अधिकारी भी बतौर मूल स्रोत व्यक्ति मौजूद रहे। जिला उद्योग केंद्र नाहन के महाप्रबंधक ज्ञान सिंह चौहान द्वारा इस दौरान मौजूद किसानों को मुख्यमंत्री स्वलंबन योजना, स्टेट मशीन आन फूड प्रोसेसिंग कार्यक्रम तथा उद्योग विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जीएम इंडस्ट्री ने इस दौरान किसान उत्पादक…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। होली पर भले ही देशभर में रासायनिक युक्त रंगों का इस्तेमाल क्या जाता है , वहीं जिला सिरमौर के दूरदराज के शिलाई क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नेचुरल कलर तैयार कर लोगों को रसायनों से होने वाले नुकसान से निजात दिलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शिलाई विकास खंड के गांव शिलाई में स्वयं सहायता समूह द्वारा प्राकृतिक रंग तैयार किए गए हैं , जो हाथों हाथ बिक रहे हैं। बताते हैं कि शिलाई की सहायता समूह की महिलाओं ने चुकंदर और आरारोट के मिश्रण से नेचुरल कलर तैयार किया है। आज शिलाई विकास…
नाहन। :- प्रदेश भर में अब कोरोना की दूसरी लहर आ गई है , जहाँ गक्त दिन प्रधानमंत्री ने आमजन को वर्चुअल माध्यम से भी खुद को बचाव का संदेश दिया। वहीं पुलिस टीम ने पांवटा सहित, माजरा व पुरुवाला में जाकर लोगों को कोविड से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। पांवटा पुलिस टीम ने भीड़ वाले स्थानों पर जाकर लाउडस्पीकर के जरिये कोरोना जागरूकता का पाठ पढ़ाया। डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने कहा कि बहराल व गोबिंद घाट सीमा नाकों पर तैनात कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश में…
नाहन।जिला सिरमौर पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पांवटा साहिब व शिलाई में पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान किए। इसके अलावा पुलिस ने अवैध खनन पर भी शिकंजा कसा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब, माजरा व पुरुवाला व शिलाई में पुलिस टीम ने जगह जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों की अवहेलना पर 177 चालान कर जुर्माने के तौर पर 48 हजार 200 रूपये की राशि वसूल की गई।…
नाहन।:-जैसा कि आप सभी को विदित है कि पिछले कुछ दिनों से कोविड़-19 महामारी के संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही हैं और इसका मुख्य कारण यह पाया जा रहा है कि आम जनता कोविड़-19 महामारी के सन्दर्भ में सरकार द्वारा पूर्व में जारी किए गए दिशा-निर्देशो जैसे कि फेस मास्क पहनना, भीड़भाड वाले क्षेत्रों में परस्पर उचित सामाजिक दूरी बनाए रखना इत्यादि नियमों का सही ढंग से पालना नहीं कर रही हैं जो अपने स्वास्थय के साथ-2 दूसरे व्यक्ति के स्वास्थय के लिए भी बहुत खतरनाक साबित हो सकता हैं। जिला सिरमौर पुलिस समय -2 पर इस…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में इंडियन टेक्नोमैक कम्पनी लिमिटेड द्वारा 60000 करोड़ की धोखाधड़ी के संदर्भ में सीबीआई ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान सीबीआई ने रक्कड़ थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव में रिटायर्ड अधिकारी के निवास स्थान पर छापेमारी की तथा कुछ दस्तावेज को सीज किया है। बता दें कि इंडियन टेक्नोमैक कम्पनी लिमिटेड द्वारा 60000 करोड़ की धोखाधड़ी हुई थी। उक्त कम्पनी के निदेशक पर विद्युत बोर्ड, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट व बैंकों को बकाया करोड़ों रुपए देने हैं और गबन के इस आरोप के चलते उक्त निदेशक देश को छोड़…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उद्योग विभाग द्वारा प्रायोजित स्टेट मिशन ऑन फूड प्रोसेसिंग पर गिरिपार के कफोटा में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय कैंप में गिरिपार के करीब एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के किसानों और बागवानों ने हिस्सा लिया। उद्योग विभाग के जिला महाप्रबंधक जीएस चौहान ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य उद्योग विभाग द्वारा चलाये जा रहे स्टेट मिशन ऑन फूड प्रोसेसिंग योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना तथा प्रधानमंत्री खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के बारे में किसानों और बागवानों को विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही…