Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। विद्युत उप मण्डल सराहां में बिजली की लाइन ठीक करने तथा लाइन के जरूरी रखरखाव के चलते गांव चढेच, मथाहन, जोग में 20 मार्च, 2021 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता विद्युत उप मंडल सरांहा ने दी।

Read More

सिरमौर पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम में अब शामिल हुआ बॉली बिल्डिंग का कट ऑफ नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत अब शारीरिक सौशष्ठव को भी शामिल कर लिया गया है। जिसको लेकर सिरमौर पुलिस के द्वारा नाहन के चौगान मैदान सैल्फी पाइंट पर बॉडी बिल्डिर वाला कट ऑफ लगाया गया है। यह कट ऑफ युवकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। बड़ी बात तो यह है कि एक सुंदर बलशाली शरीर वाले इस कट ऑफ को देखकर युवाओं में ऐसा ही आकर्षक शरीर बनाने का आकर्षण पैदा…

Read More

घर पर ही किया गया था आइसोलेट, देर रात हो गई थी मौत नाहन (हिमाचलवार्ता)।- देश व प्रदेश में तेजी से पांव पसार रहा दूसरे चरण का कोरोना चिंता का विषय बन गया है। जिला सिरमौर में तिब्बती समुदाय के पांवटा के पूरूवाला निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बुजुर्ग करीब 15 दिनों से अधिक समय से कोरोना से संक्रमित था। संक्रमित को घर पर ही आइसोलेट किया गया था। वीरवार देर शाम बुजुर्ग ने आखिर दम तोड़ दिया। वही मेहरू वाला निवासी एक आशा वर्कर का पति भी कोरोना…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा पुलिस ने हिमाचल हरियाणा बॉर्डर के बहराल नाके पर नशे  के सप्लायर को नशे की खेप के साथ धर दबोचा है। जहां तस्कर को अदालत में पेश किया जाएगा। पांवटा पुलिस के बिछाए जाल में फंसे गुरदेव सिंह से नशे में  प्रयोग होने वाले 672 कैप्सूल बरामद हुए हैं। जानकारी मुताबिक गुरदेव सिंह पुत्र रामदास निवासी किशनपुरा अपनी मोटर साईकिल से यमुनानगर से पांवटा साहिब की और आ रहा था। इस दौरान पुलिस की टीम ने उसे रोका और उसके व मोटरसाईकल की तलाशी ली। तलाशी लेने के बाद तस्कर के पास से 672 नशीले कैप्सूल बरामद…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।- जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों का कहना है कि उन्हे एलआईसी का निजीकरण किसी भी हाल मे मंजूर नहीं है। केंद्र सरकार के भारतीय जीवन बीमा निगम के निजीकरण के फैसले को लेकर पांवटा साहिब में कर्मचारियों ने नारेबाजी कर एक दिन की हड़ताल कर विरोध दर्ज किया। गौर हो कि केंद्र सरकार द्वारा कई बैंकों और कंपनियों का निजीकरण किया जा रहा है। इसी के तहत एलआईसी का भी सरकार ने निजीकरण करने फैसला लिया है। इस फैसले का कर्मचारी विरोध कर रहे है। पांवटा साहिब मे निगम के अधिकारी पूनम सिंघल, संजय कुमार, सतिंद्र पाल सिंह,…

Read More

दर्जनों महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर एसडीओ कफोटा का किया घेराव, धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी नाहन (हिमाचलवार्ता)। गर्मियां आने से पहले ही पंचायत माशु के ग्रामीण पानी की गम्भीर समस्या से जूझ रहे हैं। इसको लेकर माशु गांव की दर्जनों महिलाओं ने वीरवार को एसडीओ कफोटा का घेराव किया व चेताया है कि शीघ्र समस्या का समाधान हो, नहीं तो विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीण महिला मंडल प्रधान शुपी देवी, मालों देवी, सुनीता देवी, नारायणी, कौशल्या, गुरदेई, इंद्रा देवी, गुलाबी, रुकमणी, बिमला, दीपो देवी आदि ने बताया कि पिछले 10 दिनों से माशु गांव के ग्रामीण…

Read More

रैणुकाजी।जिला्सिरमौर के नोहराधार क्षेत्र में करीब 14 डिपुओं में तीन चार घण्टे से सर्बर डाउन होने से उपभोक्ताओं के बायोमीट्रिक मशीनों में अगूंठे सही ढंग से न लगने के कारण उपभोक्ताओं को बेरंग ही डिपुओं से घर लौटना पड़ा।  जिससे राशन कार्डधारकों व डिपू होल्डरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।  गौरतलब है कि सरकार के नए निर्देशो के अनुसार इस समय मशीन में उपभोक्ता के अंगूठे के निशान पर डिपुओं में राशन मिल रहा है। जिनके निशान नही लग रहे है उन्हें कोई सामान नही मिल रहा उन्हें मजबूरी में वापस बिना राशन लिए ही घर निकलना पड़ रहा…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जनता का दो टूक कहना है कि  अस्पताल की बिल्डिंग को लगभग चालीस वर्ष हो गए हैं इसकी कोई मुरम्मत नही हुई ना ही यहां कोई स्थायी डॉक्टर बैठता है। हालांकि ये बीएमओ ऑफिस के दर्जे मे आता है। दवाई के नाम पर पेरासिटामोल की गोली ही मिलती है। काफी समय पहले एक्स-रे मशीन मिली है लेकिन उसको चलाने वाला आज तक नहीं आया। बीते दिन एक ट्रैक्टर से दुर्घटना का मामला प्रकाश में आया था उसको फर्स्ट एड की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई थी जिस कारण पॉवटा जाते जाते रास्ते में ही उसकी मौत हो गई…

Read More