Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के नाहन स्थित माता बाला सुंदरी गौशाला में आज गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए  उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर. के. परूथी की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिला के सभी गौशालाओं के समन्वयकों ने भाग लिया।  डॉ. परूथी ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गाय के गोबर व गोमूत्र से बने मूल्यवान पदार्थों को बेचकर गौ सदनों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि गाय के गोबर व गोमूत्र के मिश्रण से धूप, हवन सामग्री व फोन में लगाए जाने वाले एंटी रेडिएशन चिप बनती है…

Read More

बीपीएल में होने के बावजूद नहीं मिलता सस्ता राशन नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिंदगी गुजरी मजदूरी में, बुढ़ापा दर-दर की ठोकरें खिला रहा, गरीबी इतनी हुई परवान कि शासन-प्रशासन बोना नजर आ रहा है। आज हम आपको ऐसी जमीनी हकीकत से रूबरू करवा रहे जिससे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पोल खुल जाएगी कि। सरकारी योजनाएं धरातल पर किस कदर फ्लॉप हो रही है और पात्र लोग इनसे बंचित हो रहे है। मामला हिमाचल प्रदेश की जिला सिरमौर के विकासखंड शिलाई की ग्राम पंचायत लोज़ा-मानल के चियाली गांव का है। जहां पर 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता अपने चार वर्षीय बेटे के लिए…

Read More

अधिकारियों के सर पर जूं तक नही रेंगी,आश्वासन लफ्जों तक सीमित नाहन (हिमाचलवार्ता)।  औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में सड़क की स्तिथि बदतर होती जा रही है। अब आम व्यक्ति के समझ में नहीं आ रहा है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़कें बनी हैं। सड़कों पर भारी भरकम गहरे गड्ढे मौत को सीधे न्योता दे रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़कों को सुधारने का जो पैच वर्क किया गया है। उसकी हालत तो और भी खराब है। लोगों का कहना है कि उन्हें निजी वाहन के बजाय बसों में सफर करना पड़ रहा है। और…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में बच्चों किशोरों व महिलाओं को कुपोषण मुक्त स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए 31 मार्च, 2021 तक पोषण पखवाड़ा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ.आर.के.परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े को आयोजित करने का उद्देश्य हर घर तक सही पोषण जिसमें पौष्टिक आहार, साफ पानी और खाने पीने की सही प्रथाओं का संदेश पहुंचाना है ताकि जिला का हर घर अपने परिवार को सही पोषण देने के लिए जागरूक हो सके। उन्होंने बताया इस पोषण पखवाड़े के दौरान जिला में ग्राम पंचायत स्तर पर  पोषण पंचायत आयोजित कर लोगों को…

Read More

संगड़ाह के गांव सींऊ  स्थित   पशुशाला में लगी आग रेणुका। उपमंडल संगड़ाह के गांव सींऊ में बुधवार सायं रूप सिंह नामक स्थानीय ग्रामीण की पशुशाला में आग लग गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आग लगने की भनक लगते ही जोखिम उठाकर तीनों पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इतना ही नहीं साथ लगती टैंक से प्लास्टिक के पाइप जोड़कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का भी सफल प्रयास किया। गौरतलब है कि, उपमंडल संगड़ाह में फायर स्टेशन अथवा चौकी न होने के चलते क्षेत्रवासियों को खुद ही आग से जान माल की रक्षा करनी पड़ती है। गत जनवरी माह में दमकल…

Read More

नाहन।- औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब मे प्रदेश का दूसरा व जिला सिरमौर का पहला सीएनजी स्टेशन शुरू हो गया है। जिसका शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने किया। बता दें कि हिंदुस्तान पैट्रोलियम द्वारा इसे ट्रक यूनियन गोंदपुर के समीप लगाया गया है। इससे पहले उद्योगी क्षेत्र बीवीएन में  में भी सीएनजी स्टेशन खोला गया है, और अब पांवटा साहिब में प्रदेश का दूसरा सीएनजी स्टेशन स्थापित हो गया है। दरअसल पांवटा में वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है इसलिए यहां पर पॉल्युशन पर कंट्रोल पाने के लिए सीएनजी गाड़ियां चलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए बकायदा…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मण्डी लोक सभा क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनका निधन एक अपूर्णीय क्षति है और समाज के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। बंडारू दत्तात्रेय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम स्वरूप शर्मा को हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए दिए गए योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा। राज्य मंत्रिमण्डल…

Read More

नाहन।17 मार्च – राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा व्यवसायी प्रशिक्षण श्रेणियों की ऑनलाइन स्किल्स प्रतियोगिता की घोषणा की गई है। यह जानकारी जिला संयोजक कंवर पाल ने दी। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में राष्ट्रीय कौशल विकास व्यवसायी प्रशिक्षण श्रेणियों की ऑनलाइन प्रतियोगिता के लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च तक कौशल विकास निगम की वेबसाइट    www.hpkvn.in    पर पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के कौशल प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पंजीकरण के लिए 23 विभिन्न जॉब रोल्स निर्धारित किए गए…

Read More