Author: Himachal Varta

हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने कब्र से निकाला शव, मौत के कारणों से उठेगा पर्दा नाहन (हिमाचलवार्ता)। – जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में पुलिस ने एक युवक के शव को कब्र से खोदकर अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। हत्या की आशंका के चलते परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शव को कब्र से बाहर निकाल लिया है। हालांकि यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि मामला हत्या का है या नहीं। जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। बैंकों की दूसरे दिन की हड़ताल के चलते क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संगड़ाह, पांवटा साहिब, ददाह , राजगढ, सराहना आदि क्षेत्रों में मौजूद यूको बैंक, एसबीआई,   पंजाब नैशनल   बैंक संबंधी कामों से पहुंचे सैंकड़ों लोगों को उल्टे पांव लौटना पड़ा। इस दौरान जहां एसबीआई का शटर बंद रहा, वंही यूको बैंक में शाखा प्रबंधक व एक सहायक प्रबंधक आदि कर्मचारियों के मौजूद होने के बावजूद गेट बंद रहा तथा बाहर हड़ताल का बोर्ड लगा दिया गया। कस्बे में युको व सहकारी बैंकों की एटीएम मशीनें बंद होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई।…

Read More

नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए कम से कम सरकार दें 100 नर्से- प्रीतम कौर स्वस्थ्य मंत्री से मेडिकल कॉलेज एनजीओ फेडरेशन की अध्यक्ष ने पहले भी रखी थी मांग नाहन। एनजीओ फेडरेशन डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की बैठक मंगलवार को नाहन में हुई। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन की प्रधान प्रीतम कौर ने की। बैठक में रोगी कल्याण समिति के माध्यम से नियुक्त किए गए कर्मचारियों को पिछले तीन वर्षों से कोई वेतन वृद्धि न दिए जाने पर रोष प्रकट किया गया। प्रधान प्रीतम कौर ने इस मौके पर कहा कि मेडिकल कॉलेज में…

Read More

  चार दिन बाद भी लाखों की पाइपें चुराने वालों का कोई सुराग नहीं   नाहन।:- जल शक्ति मंडल नौहराधार के स्टोर से सवा पांच लाख से अधिक मुल्य की पाइपें चोरी होने मामला सामने आया है। चोरी हुई 106 लोहे की पाइपें जिसका डाया 4 इंच व 6 इंच है। इन पाइपों की कीमत 5 लाख 30 हजार से अधिक अधिक बताई जा रही है। सोमवार को डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह द्वारा घटनास्थल का दौरा किए जाने के बाद मीडिया को इस चोरी का पता चला तथा संबंधित विभागों द्वारा अब तक इस मामले को गुप्त रखा गया…

Read More

पांवटासाहिब (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के नारीवाला में बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त 28 वर्षीय शूरवीर निवासी यूपी मुरादाबाद के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शूरवीर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह नारी वाला के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक अचानक ही स्किड हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ तथा उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए…

Read More

नौहराधार की ग्राम पंचायत भराडी के जंगलों में लगी आग, कई बीघा घासनियां जलकर हुई राख नाहन ।- हिमाचल प्रदेश के जंगलो में आग लगने की घटनाएं शुरू होने लग गई है। इस आग की चपेट में न केवल हरे भरे पेड़-पौधे आ रहे हैं बल्कि जंगली जानवर भी आग की भेंट चढ़ रहे हैं। बता दे कि जिला सिरमौर के तहत नौहराधार की ग्राम पंचायत भराड़ी के जंगलों में घासनियों में अचानक आग लग गई। आग लगने से कई बीघा घासनियां जलकर राख हो गई है। जंगल में आग कैसे लगी इसका तो पता नही चल पाया है।…

Read More

नाहन।:- युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के मकसद से नाहन में 7 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। खेलेंगा युवा तो नशे से दूर रहेगा थीम के साथ आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता का शुभारंभ डीसी सिरमौर डॉ आरके परुथी ने किया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों से भी टीमें शिरकत कर रही है।  प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान डीसी ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। मीडिया से बात करते हुए डीसी ने कहा कि जहां सरकारी स्तर पर नशे को रोकने के लिए अनेकों कार्यक्रम चलाए जा रहे…

Read More

नाहन।:- राष्ट्रीय कृत बैंकों के निजीकरण के विरोध में देशभर में बैंक कर्मचारी दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर हैं। इसी कड़ी में प्रदेश सहित सिरमौर जिला में भी आज सभी राष्ट्रीय कृत बैंक बंद रहे। जिला मुख्यालय नाहन में सभी राष्ट्रीय कृत बैंकों के कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में नारेबाजी की। बैंक कर्मचारियों ने यह भी ऐलान किया कि यदि बैंकों के निजीकरण के फैसले को वापस नहीं लिया गया तो बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जाने से गुरेज नहीं करेंगे। मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय कृत बैंक के अधिकारी राकेश वर्मा ने बताया कि राष्ट्र…

Read More