नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में कोरोना वॉरियर्स को लगाई जा रही कोविशील्ड की मुहिम के अंतर्गत गुरुवार को जिला के तीन स्थानों पर कोविशील्ड वैक्सीन का टीका लगाया जानाा है। अब तक जिला सिरमौर में 312 फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है। वैक्सीन के गुरुवार को चौथे चरण में जिला के नाहन स्थित डा. वाईएस परमार मेडिकल कालेज में 100 फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। वही, राजगढ़ में भी 100 कोरोना वॉरियर को, जबकि संगड़ाह में 80 फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर की सूची गुरुवार को लगाए जाने वाले कोरोना वैक्सीन के टीके…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर कक्षाओं की रिक्त सीटों को भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले के लिए अंतिम तिथि 25 जनवरी 2021 तक बढ़ा दी है। विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों व प्राइवेट विश्वविद्यालयों के अलावा सभी सरकारी, एडिड व स्वयं वित्तपोषित महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि कई महाविद्यालयों की मांग को ध्यान में रखते हुए विभाग ने ‘पीजी एडमिशन’ पोर्टल को 25 जनवरी, 2021 तक खोल दिया है। उन्होंने बताया कि नई अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2021 तक…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के अवसर पर 25 जनवरी, 2021 को आयोजित हाने वाले स्वर्ण जयन्ती समारोह को लेकर आज यहां से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह जिला व उप-मण्डल स्तर पर शानदार तरीके से आयोजित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उपायुक्त स्वर्ण जयन्ती समारोह के विषय पर जिला मुख्यालय स्तर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार, उपमण्डलाधिकारी भी उपमण्डल स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण रेरा हिमाचल प्रदेश के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्राधिकरण को विभिन्न शिकायतकर्ताओं से मैसर्ज राजदीप एंड कम्पनी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड व अन्य के खिलाफ 12 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इस प्रोमोटर के खिलाफ प्राप्त 12 शिकायतों में से 11 शिकायतों का निर्णय आवंटियों के पक्ष में किया गया और भराड़ी स्थित हिमालय रेजीडेंसी से सम्बन्धित एक अन्य शिकायत सुनवाई के लिए लम्बित है। प्राधिकरण ने 11 मामलों का निर्णय मैरिट के आधार पर किया। प्राधिकरण ने आवंटियों द्वारा प्रोमोटर डेवेल्पर को अदा किए गए लगभग 2 करोड़ रुपये 9.3 प्रतिशत ब्याज…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आज यहां रिज का दौरा किया। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी इस अवसर पर सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस विशेष अवसर को शानदार तरीके से आयोजित करने के लिए पुख्ता इन्तजाम किए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इस दौरान आम जनता और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि विधायक प्राथमिकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए क्योंकि वे निर्वाचित प्रतिनिधि हैं और उन्हें संबंधित क्षेत्रों की विकासात्मक आवश्यकताओं और जन आकांक्षाओं की बेहतर जानकारी जानकारी होती है। यह बात उन्होंने आज यहां योजना विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महसूस किया गया है कि विधायक प्राथमिकताओं में अक्सर विलम्ब हो जाता है क्योंकि संबंधित विभागों द्वारा समय पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार नहीं की जाती है। विधायकों को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को अंतिम रूप देते समय विश्वास में लिया जाना चाहिए…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला निर्वाचन अधिकारी एंव उपायुक्त सिरमौर डा0आर0के0 परूथी ने पंचायत चुनाव ड्यूटी में सरकारी आदे॑शों की अवहेलना करने पर 4 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया है। आदेषो के अनुसार राज आन्नद शर्मा वरिष्ठ सहायक रा.व.मा.पा. (कन्या) पांवटा साहिब, को मतदान अधिकारी-1 व राकेष बन्सल, संचीत अग्रवाल प्रवक्ता, कमलजीत सिंह टीजीटी रा.व.मा.पा. (कन्या) पांवटा साहिब, पिठासीन अधिकारी के पद पर नियुक्त किये गये थे। ये कर्मचारी 15 जनवरी, 2021 को चुनाव ड्यूटी पर उपस्थित नही हुए तथा दूरभाष द्वारा इनसे सम्पर्क स्थापित करने के सभी प्रयास विफल रहे। चुनाव कार्यक्रम को बाधित करने व सरकारी आदेषो की…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी ने बिंदल द्वारा पंचायतों में कांग्रेस के भ्रम फैलाने को लेकर दिए गए बयानों को लेकर काउंटर बयान देते हुए कहा कि डॉ बिंदल अपनी अंतरात्मा से पूछे कि जिन-जिन प्रधान पदों के दावेदारों को उन्हें अपना आशीर्वाद देकर मैदान में उतारा था उनकी हार कितने बुरे तरीके से हुई है। सोलंकी ने कहा कि डॉ बिंदल की छोटे चुनाव में दखलअंदाजी को लेकर जनता ने उनको करारा जवाब देकर उन्हें आईना दिखा दिया है। अजय सोलंकी ने कहा कि डॉ बिंदल ने एक मीटिंग कर हर जगह पर अपना प्रधान घोषित…