नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में ध्वनि प्रदूषण अपनी चरम सीमा पर पहुंचता ही जा रहा है, जहाँ एक तरफ पांवटा पुलिस प्रशासन चालान काटने में व्यस्त है तो वहीं बुलेट की आवाजें आमजन के कानों में अपना घर बना चुकी हैं।डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया समाप्त होते ही इस पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बता दे कि बुलेट की साइलेंसर से निकलने वाली आवाज से आम व्यापारियों और सड़कों के किनारे रहने वाले आम जन दुविधा में हैं,अब दो पहिया वाहन (मोटरबाइक) चालकों ने भी साइलेंसर बदल दिए हैं जिसके चलते ध्वनि प्रदूषण थमने…
Author: Himachal Varta
प्रधानमंत्री कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पराक्रम दिवस समारोह को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी असम के शिवसागर में एक लाख से अधिक जमीन के पट्टों का वितरण करेंगे नयी दिल्ली (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 23 जनवरी 2021 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पराक्रम दिवस समारोह को संबोधित करने के लिए कोलकाता जाएंगे। प्रधानमंत्री असम के शिवसागर में जेरेंगा पठार भी जाएंगे, वहां पर वे 1.06 लाख जमीन के पट्टों का वितरण करेंगे। पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित ‘पराक्रम…
पच्छाद में जिला परिषद के लिए किया मतदान सिरमौर/सोलन (हिमाचलवार्ता)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने धर्मपत्नी रजनी कश्यप व बेटे विपुल कश्यप के साथ वीरवार को परिवार सहित ग्राम पंचायत बज्गा में जिला परिषद व बीडीसी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया । वह परिवार सहित चावोला बोहल प्राथमिक पाठशाला में बनाए गए पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे और मतदान किया । उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें भी लोकतंत्र के इस पर्व में आहुति डालने का मौका मिला। सुरेश कश्यप ने कहा कि उनका जिला परिषद बागपशोग वार्ड है। उन्होंने कहा कि इस पंचायती…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सोमवार 25 जनवरी, 2021 पूर्ण राज्यत्व दिवस पर डॉ.वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज खुला रहेगा। यह जानकारी प्रधानाचार्य एनके महेन्दरू ने दी। उन्हांेने बताया कि 24 से 26 जनवरी तक तीन दिनों के अवकाश को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि मेडिकल कॉलेज सोमवार को खुला रहेगा ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस जिला में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान मददगार बने शख्स को परिवहन विभाग करेगा पुरस्कृत! नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के मकसद से परिवहन विभाग द्वारा रोड सेफ्टी माह का संचालन किया गया है। जिसमें माह भर परिवहन विभाग विभिन्न आयोजनों के माध्यम से जिला के वाहन चालकों को अवेयर कर रहा है। बता दे कि यातायात नियमों का सही रूप से पालन न करने तथा ओवर स्पीड के कारण दिन प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे कई मूल्यवान जिंदगियों को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा है। माह भर के परिवहन…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – इन दिनों नाहन शहर के साथ लगती पंचायत सेन की सैर में तेंदुए का आतंक फैल रहा है। बुधवार को सेन की सैर निवासी कुलदीप सिंह के घर के पालतू कुत्ते को तेंदुए उठा ले गया। हैरानी तो इस बात की है कि तेंदुए ने इस घटना को शाम को करीब साढ़े सात बजे के आसपास अंजाम दिया। इस घटना के बाद गांव में दशहत का माहौल है। जबकि पंचायत चुनाव भी चल रहे है। आज होने वाले चुनाव के लिए प्रचार पर निकले प्रत्याशियों की टीम भी इस घटना को लेकर खौफजदा थी। तो वहीँ, गांव के…
अगर आप नाक और ढोडी पर सफेद फुन्सी से परेशान रहती हैं तो इसके लिए आपकी त्वचा के अनुरूप एक नियमित रूप से क्लीनजिंग की जानी चाहिए। इन्हें आप नाखून आदि से हटाने की कोशिश न करें क्योंकि इससे त्वचा में संक्रमण हो सकता है। नियमित रूप से फेशियल स्क्रब से सफेद फुन्सी को हटाने में मदद मिलेगी। यदि आपकी त्वचा काफी शुष्क है तो सप्ताह में एक बार स्क्रब कीजिए तथा इसे सफेद फुन्सी के क्षेत्र तक ही सीमित रखिए। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो आप स्क्रब का नियमित प्रयोग कर सकती है। याद रखिए कि स्क्रब को…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – जिला सिरमौर में पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण में 88 ग्राम पंचायतों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर प्रधान व उप-प्रधान पद के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डा.आर.के. परूथी ने दी। विकास खण्ड पच्छाद की 12 पंचायतों में निर्वाचित प्रतिनिधियों में ग्राम पंचायत बनी बखोली में रमेश कुमार अत्री प्रधान व महेन्द्र दत्त उप प्रधान निर्वाचित हुए है। इसी प्रकार काटली में प्रधान धर्मपाल व उप प्रधान मनोज गौतम, लाना बाका पंचायत में प्रधान कुलदीप कुमार व उप प्रधान रणवीर सिंह, ग्राम पंचायत बागथन में सरोजबाला प्रधान…