Author: Himachal Varta

कौलांवालाभूंड में पुलिस ने गाड़ी से बरामद की अवैध शराब की 9 पेटियां नाहन (हिमाचलवार्ता)।- जिला मुख्यालय नाहन के कौलांवालाभूंड क्षेत्र में पुलिस ने एक गाड़ी से अवैध शराब की 9 पेटियां बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने पवन कुमार निवासी कौलांवालाभूड के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है जिसे पुलिस ढूंढने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कौलांवालाभूड के ढांगवाला क्षेत्र के समीप पुलिस ने नाकाबंदी की हुई…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता) – उपमंडल पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वही सूचना मिलने के उपरांत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करते हुए आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में देर सांय अचानक ही आग लग गई। आस पास के लोगों ने जैसे ही आग को भड़कते देखा, बिना समय गंवाए आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। लोग बाल्टी में भर कर पानी लेकर आए…

Read More

हरिपुरधार में टायर फटने से मैकेनिक का टूटा जबड़ा, गंभीर रूप से घायल नाहन  (हिमाचलवार्ता):- हरिपुरधार बाजार में टायर पंक्चर की दुकान में मंगलवार को अचानक जोरदार धमाके के साथ टायर फट गया। टायर फटने से 42 वर्षीय मैकेनिक जगत सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद लोग उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार ले गए। लेकिन मैकेनिक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार जगत सिंह दोपहर बाद करीब पौने एक बजे अपनी वर्कशॉप में एक टायर में हवा भर रहा था। अचानक टायर फट गया और टायर…

Read More

रेणुका जी (हिमाचलवार्ता) । शिलाई उपमंडल की खलांडो वन वीट में रिजर्व फॉरेस्ट से देवदार के पांच पेड़ों के अवैध कटान मामले में वन विभाग ने 2 लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। बता दें कि इन देवदार के पेड़ों की कीमत 16 लाख रुपए आंकी गई है। अवैध कटान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद विभाग की टीम ने कार्यवाही शुरू की और इस दौरान दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। बार-बार कार्यवाही करने के बाद भी देवदार के पेड़ों पर वन माफिया कुल्हाड़ी चला रहे हैं। बता दें…

Read More

नाहन। विश्व जल दिवस के अवसर पर जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में 22 मार्च, 2021 को विशेष  ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परुथी ने दी। उन्होंने बताया कि इस विशेष ग्राम सभा बैठक के दौरान सभी पंचायतों में ग्राम स्तरीय जल और स्वच्छता योजना तैयार करना, जल जीवन मिशन के हिस्से के रूप में हमारे समाज में पानी का महत्व, क्षेत्र में पानी की गुणवत्ता की निगरानी, मनरेगा कार्यों का अभिसरण और जल जीवन मिशन के तहत 15वां वित्त आयोग के तहत लाभार्थियों की पहचान करना तथा एनएफएसए 2013 के तहत अतिरिक्त लाभार्थियों…

Read More

मनरेगा की वार्षिक कार्य योजना 2021-22 के तहत 452.34करोड़ रूपये कि लागत से किए जाने वाले 39049 विकास कार्यों को दी स्वीकृति  नाहन।-  जिला परिषद सिरमौर की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष सिरमौर सीमा कन्याल की अध्यक्षता में आज यहां जिलापरिषद भवन में आयोजित की गई्र। बैठक में मनरेगा की वार्षिक कार्ययोजना 2021-22 के तहत 452.34 करोड़ रूपये कि लागत से किए जाने वाले 39049विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई।इस अवसर पर जिलापरिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल ने कहा कि जिला परिषद की बैठक  केदौरान जो निर्णय लिए गए हैं उन्हें संबंधित विभाग के अधिकारी समय अवधिमें पूर्ण करें।    …

Read More

मनरेगा की वार्षिक कार्य योजना 2021-22 के तहत 452.34करोड़ रूपये कि लागत से किए जाने वाले 39049 विकास कार्यों को दी स्वीकृति  नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला परिषद सिरमौर की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष सिरमौर सीमा कन्याल की अध्यक्षता में आज यहां जिलापरिषद भवन में आयोजित की गई्र। बैठक में मनरेगा की वार्षिक कार्ययोजना 2021-22 के तहत 452.34 करोड़ रूपये कि लागत से किए जाने वाले 39049विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई। इस अवसर पर जिलापरिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल ने कहा कि जिला परिषद की बैठक  के दौरान जो निर्णय लिए गए हैं उन्हें संबंधित विभाग के अधिकारी समय अवधि में…

Read More

अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत जिला में 50 मामलों में  62 पीड़ितों को 96 लाख 94 हजार 250 रुपये की राहत राशि नाहन (हिमाचलवार्ता)। – जिला सिरमौर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को स्वरोजगार के लिए अब तक 26 करोड़ 39 लाख 77 हजार 144 रूपये की राशि ऋण के रूप में उपलब्ध करवाए गए। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां अल्पसंख्यक वर्ग के समाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए कार्यान्वित किए जा रहे प्रधानमंत्री नया 15-सूत्रीय कार्यक्रम, स्थानीय स्तरीय समिति तथा अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के क्रियान्वन हेतू गठित जिला स्तरीय समिति की समीक्षा…

Read More