नाहन।- समाजसेवी होना आम है लेकिन धरातल पर लोगों के बीच जाकर सेवा करना अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। इसी प्रकार तिरुपति ग्रुप पोंटिका साइंसेस के निदेशक ओर समाजसेवी अरुण गोयल ने अस्पताल के रोगियों के लिए एक बहुत बड़ी राहत और बहुत बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में नेत्र परीक्षण मशीन दान की है। जिससे रोगियों को आंखों के इलाज के लिए दूरदराज के क्षेत्रों मे नहीं भटकना पड़ेगा। यही नहीं बल्कि अरुण गोयल ने प्रदेश भर में विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार की सुविधाएं लोगों को दी है जिससे आमजन को अत्यधिक फायदा मिला है…
Author: Himachal Varta
हरियाणा के साढौरा में राइस ब्रान तेल से बनाया जा रहा था नकली सरसों का तेल जिला सिरमौर फूड एंड सेफ्टी विभाग की ओर से गोपाल सरसों के तेल ब्रांड के भरे जाएंगे सैंपल नाहन। सरसों के तेल के नाम पर राइस ब्रान तेल मिलाकर बनाने वाली फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कल शुक्रवार को देर शाम हरियाणा सीएम फ्लाइंग टीम के द्वारा हिमाचल की सीमा के साथ लगते हरियाणा के सादिकपुर गांव में गोपाल आयल मिल पर बड़ी कार्यवाही हुई। छापेमारी दल को प्रारंभिक जांच में नामी कंपनियों के नाम से मिलते जुलते…
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खण्ड नारग ने नई शिक्षा निति का किया विरोध…. नारायण दत्त नाहन।- प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खण्ड नारग ने नई शिक्षा निति के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों के क्लस्टर को प्रधानाचार्य के अधीन करने का कडा विरोध किया है। प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खण्ड नारग के अध्यक्ष नारायण दत्त शर्मा व महा सचिव पुष्पलता ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मुख्य शिक्षक को पहले ही क्लस्टर इंचार्ज बनाया गया है जिनके अधीन पांच से लेकर दस विद्यालय है। इसलिए प्राथमिक विद्यालयों को प्रधानाचार्य के अधीन करने से विरोधाभास उत्पन्न होगा जिसका कि छोटे छोटे बच्चों की…
गाइडलाइन का होगा पालन बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारियों का होगा कोरोना टेस्ट पांवटासाहिब।- गुरु नगरी पांवटा साहिब में इस वर्ष होल्ला मोहल्ला 30 मार्च से 5 अप्रैल तक धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर परिषद व पांवटा प्रशासन की बैठक में गहन मंथन के बाद यह निर्णय लिया गया। हालांकि मेले के दौरान होने वाली सांस्कृतिक नाईट व दंगल पर इस बार प्रतिवंध रहेगा। जबकि बाहरी व्यापारी झूले व दुकान लगा सकेंगे। इस दौरान उन्हें कोविड टेस्ट रिपोर्ट के साथ साथ सभी कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करना पड़ेगा। बता दें कि ऊर्जा मंत्री ने गत दिनों…
चूड़धार। की तलहटी में बसे प्राचीन गेलियो में स्थित शिरगुल मंदिर में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के भक्तों ने भाग लिया। साथ मे पारंपरिक ढोल नगाड़ों से शिरगुल महाराज के जयकारे लगाए गए। रात भर चली भजन मंडली में स्थानीय प्रसिद्ध गायक कमलराज व गुमान सिंह ने पारंपरिक शिरगुल महाराज की महिमा से समूचा क्षेत्र भक्तिमय कर दिया। गेलियो मंदिर के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मौसम खराब रहने व हल्की बारिश के चलते भी श्रदालुओं का मंदिर में आना नही रुका व भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में तीन पंचायते देवना थनगा,…
नाहन।- जिला मुख्यालय नाहन के चौगान मैदान में 15 से 21 मार्च तक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। खेल खेलो, नशा छोड़ो, खेलेगा युवा तो नशे से दूर रहेगा युवा थीम के तहत डायनामिक युवा मंडल के सौजन्य से सिरमौर युथ एंड स्पोट्र्स क्लब द्वारा इस सिरमौर कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी सिरमौर यूथ एंड स्पोट्र्स क्लब के संयोजक योगी ठाकुर व ओपी ठाकुर ने शुक्रवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ चौगान मैदान में इस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के विभिन्न…
नाहन। सिरमौर जिला में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 154 हो गई है जिला में सबसे अधिक मामले ईटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब में सामने आ रहे है और यह कोरोना का हॉट स्पॉट बन गयाहै वीरवार देर शाम बडू साहिब यूनिवर्सिटी से 48 कोरोना के नए मामले सामने आए है। मीडिया से बात करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉक्टर के के पराशर ने बताया कि बडू साहिब नर्सिंग हॉस्पिटल से 122 लोग अभी तक कोरोना संक्रमित पाए गए है। उन्होंने कहा कि हाल में यहां नए दाखिले शुरू…
ठहरने की व्यवस्था न होने के कारण गुफाओं व टेंट में गुजारनी पड़ी पूरी रात नाहन (हिमालचवार्ता)। बुधवार देर रात को शिमला, सोलन व सिरमौर जिले से 200 से अधिक शिव भक्त शिवरात्रि मनाने चूड़धार पहुंचे। समुंद्र तल से 11885 फुट की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में इन दिनों चार से 5 फुट बर्फ जमी हुई है। हालांकि मंदिर के पास बर्फ पूरी तरह से साफ हो चुकी है मगर आस पास की चोटियों में अभी भी कई स्थानों पर पांच फुट से अधिक बर्फ जमी हुई है। नोहराधार से चूड़धार जाने वाले रास्ते पर तीसरी से…