पांवटा साहिब ।गुरु की नगरी पांवटा साहिब मे मनाए जाने वाले ऐतिहासिक होली मेले को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला प्रशासन से मांग की गई कि हर वर्ष की भांति इस बार भी होली मेले का आयोजन किया जाना चाहिए और करोना संकट के नाम पर इस मेल का आयोजन टाला ना जाए। वहीं कमेटी के सयोंजक अनिन्दर सिंह नॉटी ने बताया कि पांवटा साहिब में होली मेले का इतिहास 320 वर्ष से भी अधिक पुराना है व इस मेले का धार्मिक, ऐतिहासिक तथा व्यापारिक महत्व है। गुरु गोविंद सिंह जी के समय काल से जारी यह मेला 321 वर्षों से…
Author: Himachal Varta
पांवटा साहिब। में मंगलवार को हिमुडा कॉलोनी के पीछे बरामद हुए 15 वर्षीय किशोर के शव की शिनाख्त हो गई है। किशोर की पहचान 15 वर्षीय प्रेम पुत्र जयपाल निवासी कुंजा मतरालियां पांवटा साहिब के रूप में हुई है। गौरतलब हो कि मंगलवार को हिमुडा कॉलोनी के पीछे झाड़ियों में एक 15 वर्षीय किशोर का शव बरामद हुआ था। किशोर के पास नशे की गोलियां भी बरामद हुई थी। बताया जा रहा है कि किशोर के पिता एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। किशोर घर से किसी काम के लिए निकला था। उधर, डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने बताया…
आज शिवरात्रि पर क्या रहा विशेष झंडा शिव शक्ति पीठ पर.. नाहन।-सिरमौर जिले के प्रवेश द्वार कालाअम्ब के साथ लगते सडोरा कालाअम्ब रोड के पास झंडा गांव में महाकालेश्वर शिव मंदिर लोगों की प्रगाढ़ आस्था का प्रतीक है। इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यमुनानगर जिले के साडोरा काला आम रोड के पास झंडा गांव में यह मंदिर स्थापित है। महाशिवरात्रि पर्व पर यहां बड़ा आयोजन होता है। शिव मंदिर गौशाला समिति के द्वारा आज शिवरात्रि के उपलक्ष पर मंदिर…
नाहन ।सिरमौर में 31 मार्च तक बनाए जाएगें आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड- डा0 परुथी नाहन 10 मार्च – जिला मंे 31 मार्च 2021 तक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड (स्वास्थ्य कार्ड) बनाये जा रहे है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0परुथी ने दी। उन्हानें सभी छूटे पात्र लाभार्थियों से आग्रह किया है कि इस योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण करवा ले, ताकि बीमारी के समय उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े और योजना के अंतर्गत निशुल्क इलाज की सुविधा का लाभ प्राप्त कर सके । उन्हानें बताया कि सभी विभागों को लाभार्थीयों कि सूचि…
नाहन 10 मार्च – जिला सिरमौर के पंचायती राज संस्थानों के सामान्य निर्वाचन-2020 में खाली रहे पांवटा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत हरिपुर खोल व निहालगढ सहित विकास खण्ड संगडाह की ग्राम पंचायत टिक्करी डसाकना व दाना घाटो में होने वाले पंचायती राज चुनाव के लिए विकास खण्ड अधिकारी पांवटा साहिब व संगडाह को रिर्टनिग अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अंचित डोगरा ने दी। उन्होने बताया कि इन पंचायतो में प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्य व पंचायत समिति के लिए नामांकन 22 से 24 मार्च, 2021 सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक कर…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने शिमला जिले के दो विकास खण्डों- टूटू व चैपाल और मंडी जिले के धर्मपुर विकास खण्ड तथा हाल ही में गठित पंचायतों में हुई आकस्मिक रिक्तियों के निर्वाचन के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 22, 23 व 24 मार्च, 2021 को नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे जिनकी जांच पड़ताल 25 मार्च, 2021 को संबंधित रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी करेंगे। राज्य निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि इच्छुक प्रत्याशी 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10 बजे से सांय 3 बजे तक अपना नामांकन…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ओक ओवर से ग्रामीण विकास विभाग के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत मोबाइल किचन हिम अन्नपूर्णा फूड वेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह फूड वेन एक स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही है जो महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के साथ रोज़गार के अवसर प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फूड वेन में पारम्परिक व्यंजन परोसे जाएंगे जिसे महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1.50 लाख रुपये की लागत वाली इस फूड वेन में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत सामुदायिक निवेश फंड…