मुख्यमंत्री की हाजिऱी में पाँच स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण मोहाली (हिमाचलवार्ता)। कोविड टीकाकरण मुहिम की आज शुरुआत करते हुए पंजाब देश में इन ऐतिहासिक पलों का हिस्सा बन गया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पहले चरण में 1.74 लाख स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण मुहिम की वर्चुअल तौर पर शुरुआत की और यहाँ उनकी मौजूदगी में पाँच हैल्थकेयर वर्करों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। आज मोहाली के 6-फेज़ स्थित सिविल अस्पताल में मुख्यमंत्री की हाजिऱी में पहली पाँच ख़ुराकें डॉ. सन्दीप सिंह, डॉ. चरन कमल, डॉ. डिम्पल धालीवाल श्रीवास्तव, कंप्यूटर ऑप्रेटर आशा यादव और दर्जा चार कर्मचारी सुरजीत सिंह को लगाईं गई। इस…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में माइनिंग विभाग ने अवैध खनन को लेकर विशेष अभियान छेड़ा है। जिसके तहत माइनिंग विभाग इंस्पेक्टर मंगत राम शर्मा की टीम खनन गार्ड संजीव, राजेश ओर अनुज ने नदी में अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए 6 ट्रैक्टरों सहित एक टिपर के माइनिंग एक्ट के तहत चालान काट कर वाहन मालिकों से 21000 रुपये का जुर्माना वूसला। बता दे कि माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर मंगत राम ने अवैध खनन करने वालो को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा नदी में अवैध खनन करते हुए पकड़े गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल…
नााहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना संकट से उभर रहे हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के चूना पत्थर उद्योग पर अब बर्ड फ्लू की मार पड़ गई है। सिरमौर के दो दर्जन से अधिक चूना पत्थर उद्योगों में मुर्गी दाना (पोल्ट्री फार्म का चारा) तैयार किया जाता है। रोजाना करीब 50 ट्रक (एक हजार टन) मुर्गी दाना बाहरी राज्यों के लिए सप्लाई होता है लेकिन बाहरी राज्यों के पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की दस्तक से इसकी सप्लाई में भारी कमी दर्ज की जा रही है। लगभग 70 फीसदी कारोबार कम हो गया है। इससे उद्योगों को रोजाना 15 से 20 लाख रुपये का…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन विकासखण्ड के पंचायतीराज निर्वाचन जिनमें जिला परिषद तथा पंचायत समिति के चुनाव की आगामी 22 जनवरी को मतगणना के मध्यनजर आज एसएफडीए हॉल में पूर्वाभ्यास किया गया। जिसमें संम्बधित मतगणना निरीक्षक व मतगणना सहायक को मतगणना संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर उप-मंडल अधिकारी (ना) नाहन रजनेश कुमार तहसीलदार मायाराम, बीडीओ नाहन अनुप शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर तथा नायब तहसीलदार निर्वाचन गोपी चंद भी उपस्थित रहे।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए जिला में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए 18 जनवरी से 17 फरवरी, 2021 तक रोड सेफ्टी माह जागरूकता अभियाना चलाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने दी। उन्हाेंने बताया कि इस वर्ष सरकार द्वारा रोड सेफ्टी सप्ताह को रोड सेफ्टी माह में बदल दिया गया है और इस पूरे माह के दौरान जिला में विभिन्न गतिविधियों द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अनेक जागरूकता कार्यक्रम व शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि जागरूकता…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में देश के सबसे बड़े कोविड-19 टीकाकरण का शुभारंभ आज डॉ0यशवन्त सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन में भी हुआ। प्रथम चरण में आज अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी हीरापाल को टीका लगाकर टीकाकरण का जिला में भी शुभारंम्भ किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपायुक्त सिरमौर ने कहा कि इस अभियान केे प्रथम चरण में 3100 लोगांे को कोविड-19 टीकाकरण के डोज लगाए जाएंगे। उन्होने बताया कि आज नाहन व पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में 180 लोगों को टीका लगाया जायेगा जिसमें नाहन मेडिकल कालेज में 100 जबकि पांवटा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में आगामी लोक सभा व विधान सभा चुनाव के लिए जिला के सभी पाँचों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों 55-पच्छाद (अ0जा०), 56-नाहन, 57-श्री रेणुकाजी (अ0जा0), 58–पॉवटा साहिब व 59- शिलाई के मतदाता 21 जनवरी 2021 तक फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में अपने नाम की पुष्टि कर सकते है यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एंव उपायुक्त सिरमौर डा0 आ0के0परूथी ने दी। उन्होने बताया कि अन्तिम रुप से प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के अनुसार अब इस जिला में कुल 380384 मतदाता पंजीकृत है जिनमें से 198550 पुरुष मतदाता तथा 181834 महिला मतदाता है। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों मतदान केन्द्रों के लिए…
15 जनवरी की शाम को थम गया था प्रचार 16 को पहुंचे गांव में नाहन (हिमाचलवार्ता)। रामपुर भारापुर जिला परिषद वार्ड सदस्य के लिए प्रचार करने पहुंचे डॉ राजीव बिंदल का गांव के लोगों के द्वारा घेराव कर दिया गया है। नाहन कॉग्रेस मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद ने बताया कि 15 जनवरी की शाम को चुनाव प्रचार थम गया था। बावजूद इसके 16 जनवरी को नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल रामपुर माजरी मे प्रचार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी मिली उसके बाद सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा होकर विधायक का…