Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल की पंचायत मिल्लाह में नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित परियोजना पशुधन संवर्धन की जानकारी देने के लिए चौधरी सरवन कुमार विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र धौला कुआं के वैज्ञानिकों द्वारा  एक जागरूकता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दुधारू पशु का पालन,व्यवस्था तथा उत्तम चारा तैयार करके दूध बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया। चारे के लिए एजोला फर्न को तैयार करने बारे प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर  में 25 प्रगतिशील पशुपालकों ने भाग लिया कृषि विज्ञान केंद्र धोलाकुंआ के डॉ पल्याल ने बताया कि दुधार पशुओं में दूध उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जन औषधि दिवस-2021 के अवसर पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के लाभार्थियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रंेसिंग के माध्यम से बातचीत की। इस अवसर पर शिमला के रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री ने जन औषधि परियोजना की लाभार्थी शिमला जिला के ठियोग उप-मण्डल के अन्तर्गत सरोग गांव की निवासी कृष्णा वर्मा से बातचीत के दौरान अपनी पुरानी यादें सांझा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश का प्रत्येक परिवार देवदूत के समान है।…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब के पुरुवाला थाना के अंतर्गत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 7 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा है। पुलिस ने गैंबलिंग के दो अलग-अलग मामलों में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गोजरअडेन में चार लोग देवराज, बलजीत सिंह, दिनेश कुमार, अनिल कुमार जुआ खेलते पाए गए। इनके पास ताशपत्ती व 4000 से अधिक रूपए भी बरामद किये गए। दूसरे मामले में पुरूवाला थाना पुलिस ने मैहरूवाला चौक पर तीन लोगों रविंद्र चौहान, कांशी राम और राम सिंह को चौराहे पर जुआ…

Read More

शिविर में भेड़ पालकों को मेडिकल किट, सौर ऊर्जा आधारित रिचार्जेबल टोर्च व आने-जाने का बस किराया भी दिया जायेगा नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश सरकार के महत्वकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार भेड़ पलकों के द्वार’ के तहत एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला सिरमौर के नाहन में कंडी स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में 10 मार्च को आयोजित किया जा रहा है जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर करेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए उपनिदेशक पशुपालन विभाग सिरमौर डॉ नीरू शबनम ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का उदेश्य सरकार द्वारा भेड़ पालकों के…

Read More

कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत मेले में कुश्ती दंगल का आयोजन नहीं होगा   बिना मास्क मंदिर में प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध    नाहन (हिमाचलवार्ता)। महामाया श्री बालासुन्दरी सिद्ध पीठ त्रिलोकपुर में आगामी 13 अप्रैल से 27 अप्रैल 2021 तक चैत्र नवरात्र मेला पारम्परिक ढंग से मनाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास, डाॅ0आर0के0 परूथी ने आज त्रिलोकपुर में चैत्र नवरात्र मेले के प्रबंधों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने बताया कि मेले के दौरान बिना मास्क किसी को भी मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, कोरोना संक्रमण…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।- शनिवार को कंडेला अधवाड के प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब पहुंचे। जिसमें ग्रामीणों ने कंडेला अधवाड़ सामुदायिक भवन में ही ग्राम सभा आयोजित करने के साथ पंचायत कार्यालय भी अधवाड़ में खोलने की मांग की है। जिसके बाद विषम परिस्थितियों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नई पंचायत कंडेला अधवाड़ का गठन किया गया है। कंडेला अधवाड़ जो की अब नई पंचायत है इसका केंद्र बिंदु अधवाड़ पड़ता है। क्योंकि पूरी पंचायत की 80 फ़ीसदी एससी आबादी इस गांव में रहती है। नई पंचायत का गठन तो हो गया लेकिन समस्या…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। – पांवटा के पुरुवाला से  21 वर्षीय नवविवाहिता का शव ट्रंक से बरामद हुआ था लेकिन मौत के बाद कोई सहारा नहीं था, जो उसकी अंतिम संस्कार प्रक्रिया पूरी कर सके। इस समय उनका सहारा लाशों के मसीहा हेमंत शर्मा और उनकी टीम बने। वहीं  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खेरी से बेबस पिता अपनी  बेटी की लाश लेने पहुंचे तो पिता के लिए पांवटा में सरल संस्कार एंड वेलफ़ेयर सोसाइटी सहारा बनी। जिन्होंने ऐसे समय लाचार पिता को मदद करने की जिम्मेदारी ली। मृत नवविवाहिता की लाश को पुरुवाला से नाहन पहुँचाया। जहां डॉक्टरों की एक टीम ने…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर के पच्छाद की ग्राम पंचायत दीद घलूत के शनोल गांव में शनिवार को एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पंचायत की प्रधान प्रोमिला शर्मा ने की। इस किसान गोष्ठी में नाहन से परियोजना निदेशक डॉ संतोष कुमार, एसएमसी कृषि विभाग पच्छाद के वीके अत्री, पशुपालन विभाग से डॉ. अभिषेक गांधी व बीटीएम विनोद कुमार ने उपस्थित प्रगतिशील किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही उन्हें प्राकृतिक खेती के फायदे भी बताए। इसके उपरान्त पंचायत प्रधान प्रोमिला शर्मा ने विभागीय अधिकारियों का किसानों को जागरूक करने के लिए धन्यवाद किया…

Read More