Author: Himachal Varta

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्य सचिव अनिल खाची ने आज यहां प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती समारोह के आयोजन संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए अति विशिष्ट अतिथियों के लिए मंच की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को स्वर्ण जयंती कार्यक्रम से पूर्व एक बार फुल डे रिहर्सल करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के प्रसारण के लिए रिज पर अतिरिक्त एलईडी…

Read More

 शिमला (हिमाचलवार्ता)। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज यहां कहा कि मंडी जिले के सलापड़ में खाद्य आपूर्ति विभाग के राशन डिपो में रिफाइंड तेल के पैकेट में पानी मिलने के मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा गत 2 व 3 जनवरी को संचालित हरियाणा अध्यापक पात्रता (एचटेट) परीक्षा-2020 का परिणाम घोषित होने से पूर्व परीक्षार्थियों की IRIS Bio-metric Verification होनी अनिवार्य है। परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए 18 जनवरी से 21 जनवरी प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक राज्य के सभी 22 जिलों में यह प्रक्रिया पूर्ण करवाने हेतु केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों से सम्बन्धित परीक्षार्थी अपने साथ लगते जिलों में जाकर यह प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। बोर्ड के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विशेष…

Read More

चंडीगढ़(हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के प्रदेश में कोई भी युवा बेरोजगार न रहने के विजऩ को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार ने सक्षम युवा योजना के तहत 6 महीने की एग्जिट रणनीति तैयार की है। इसके तहत, सक्षम युवाओं को ‘सक्षम युवा योजना’ छोडऩे से पहले उनके कौशल विकास करने, रोजगार योग्य प्रशिक्षण और रोजगार लिंकेज के माध्यम से उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां सक्षम युवा योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने की। श्रम एवं…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा सरकार ने कोविड लॉकडाउन अवधि के दौरान पुलिस और नागरिक प्रशासन द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियानों की मदद से 4.32 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों एवं श्रमिकों को उनके घर वापिस लौटा कर उनके चेहरों पर मुस्कान ला दी। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री मनोज यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष लॉकडाउन अवधि के दौरान सीआईडी द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन संवेदना’ के तहत विशेष रेलगाडिय़ों और बसों की व्यवस्था करके सभी फंसे हुए प्रवासी मजदूरों एवं श्रमिकों को उनके मूल राज्यों को वापिस भेजा गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कोविड…

Read More

चण्डीगढ़(हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में फिल्म सिटी खोलने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके लिए 50 से 100 एकड़ तक भूमि निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तर पर हर साल एक अवार्ड दिया जाएगा और कला के प्रोत्साहन के लिए हरसंभव सहायता भी दी जाएगी। गौरतलब है कि पब्लिसिटी सैल के ओएसडी श्री गजेंद्र फोगाट के नेतृत्व में हरियाणवी लोक कलाकारों के एक समूह ने आज मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इन कलाकारों से मुलाकात के…

Read More

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मंत्रिमण्डल ने निर्णय लिया कि ग्रीष्मकाल में बंद होने वाले सरकारी स्कूलों के सभी अध्यापक इस माह की 27 तारीख से स्कूलों में उपस्थित होंगे। ग्रीष्मकाल में बंद होने वाले 5वीं व 8वीं से 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं की सख्ती से अनुपालना कर एक फरवरी, 2021 से नियमित कक्षाएं लगाने की अनुमति होगी। इन स्कूलों के प्रबन्धन को स्कूल परिसरों में फेस मास्क, परस्पर दूरी और सेनेटाइजर का उपयोग सख्ती…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां जिला सिरमौर के कार्तिकेय शर्मा द्वारा गाये, रचित और लिखित तेरे पास हिन्दी गीत की आडियो वीडियो सीडी जारी की। मुख्यमंत्री ने युवा कलाकार के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में सफलता की कामना की।

Read More