नाहन (हिमाचलवार्ता)। खंड स्रोत समन्वयक केंद्र संगड़ाह में एसएमसी पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मौजूद स्कूल प्रबंधन समिति पदाधिकारियों को बीआरसीसी मायाराम शर्मा तथा खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौहान द्वारा बतौर स्रोत व्यक्ति विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। इस दौरान प्रबंधन समिति सदस्यों को नई शिक्षा नीति, एसएमसी की शक्तियों तथा उद्देश्य, शिक्षा का अधिकार, मिड डे मील व स्कूल परिसर में होने निर्माण कार्य संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रधान नीलम सहित क्षेत्र के दर्जन भर प्राथमिक शिक्षक भी मौजूद रहे।
Author: Himachal Varta
इन्नरव्हील क्लब व जैन मिलन पारस ने बेटी बनाकर गरीब लडक़ी को दिया शादी का सामान नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन में इन्नरव्हील क्लब व जैन मिलन पारस सामाजिक संस्था के द्वारा संयुक्त रूप से एक गरीब बेटी को उसके विवाह से पहले शादी में दिए जाने वाले सामान को देकर उसके चेहरे पर खुशियां बिखेर दी। इस बाबत जानकारी देते हुए इन्नरव्हील क्लब की एडिटर मधु अग्रवाल ने बताया कि कांशीवाला नाहन की रहने वाली एक बेटी का विवाह 8 मार्च को होना तय हुआ है।. बेटी के चेहरे पर गरीबी को लेकर शंकाओं की लकीरें खींची हुई थी…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां विधानसभा परिसर में टीकाकरण के दूसरे चरण के तहत कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्वास्थ्य और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के सक्रिय सहयोग से प्रदेश में कोविड-19 का पहला चरण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कोरोना महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए इन सभी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कोविड-19 मुक्त समाज के लिए लोगों से अपनी बारी आने पर टीका लगवाने का आग्रह किया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और अन्य…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में वन विभाग के कर्मचारियों ने अवैध लकड़ी से भरी एक पिकअप को जब्त कर लिया है। बता दें कि इस लकड़ी की कीमत 51 हजार रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली कि वन निगम के रोड साइड डिपो से एक पिकअप बगैर परमिट के साल की लकड़ी ले जा रही है। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तुरंत रोडसाइड पहुंचकर पिकअप को अपने कब्जे में लिया। जब विभाग की टीम ने चालक को लकड़ी ले जाने के संबंध में दस्तावेज दिखाने को कहा तो वह नहीं…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – जिला सिरमौर के बाजारों में धूल व मक्खियों के सम्पर्क में आने वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। यह जानकारी जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां महामारी रोग अधिनियम 1897 के तहत आदेश जारी करते हुए दी। उन्होंने बताया कि आगामी गर्मियों व बरसात के मौसम में जल जनित रोगों से होने वाली बिमारियां जैसे हैजा, दस्त, पेचिश व पेट संबंधी अन्य बिमारियों की रोेकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि बाजार में अधिक पके, गले-सडे और कटे हुए फलों व सब्जियां, जो धूल व मक्खियों के सम्पर्क में…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – जिला सिरमौर में एनएसयूआई ने आठ कॉलेजो के नए कैंपस अध्यक्ष नियुक्त कर दिए है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने ये नियुक्तियां दी है। जिसमे PG कॉलेज नाहन का कैंपस अध्यक्ष अभिषेक कपूर, पांवटा कॉलेज से विशाल चौहान, भरली कॉलेज से हरीश चौहान, कफोटा कॉलेज से नरेंद्र शर्मा, शिलाई कॉलेज से विवेक, सराहां कॉलेज से विशाल शर्मा, राजगढ़ कॉलेज से अक्षय कुमार, संस्कृत कॉलेज नाहन से अंकित को कैंपस अध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा कि जिला भर में एनएसयूआई मजबूती के साथ कार्य करेगी तथा छात्रों के मुद्दों…
कुछ समय से डिप्रेशन का शिकार था युवक…… नाहन (हिमाचलवार्ता)। थाना श्री रेणुका जी के तहत खाला क्यार गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की शिनाख्त श्री रेणुका जी विस क्षेत्र के खालाक्यार निवासी संदीप (33) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप घर से यह बोलकर निकला था कि वह जंगल में लकड़ियां लेने जा रहा है। जंगल में उक्त युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर डाली।…
बाहरी राज्यों से सिरमौर आने वाले लोग कोविड संबंधी लक्षण नजर आने पर नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में करवाए कोरोना टैस्ट नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने बाहरी राज्यों में बढ़ रहे कोविड-19 मामलों को देखते हुए जिला सिरमौर में कोविड-19 संक्रमण पर पूर्ण रूप से अकुंश लगाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि आने वाले दिनों में दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए और सख्ताई बरती जाए और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वाले हर एक व्यक्ति का चालान किया जाए। बैठक के दौरान…