शिमला (हिमाचलवार्ता)। वन मन्त्री राकेश पठानिया ने आज कहा कि यह हर्ष का विषय है कि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और तीर्थन वन्यजीव अभयारण्य को पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ प्रबंधित संरक्षित क्षेत्र के रूप में स्थान दिया गया है। सैंज वन्यजीव अभयारण्य को भी शीर्ष पांच में स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडे़कर द्वारा 11 जनवरी, 2021 को नई दिल्ली में भारत में राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों के प्रबन्धन प्रभावशाली मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की गई। वन मंत्री ने कहा कि यह बहुत संतोष तथा गर्व की बात है कि…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज उपायुक्त कार्यालय के बैठक कक्ष में बर्डफ्लू की आशंका के चलते गठित टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बर्डफ्लू को जिला में फैलने से राकने के लिए तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। उपायुक्त ने बैठक में पुलिस विभाग को निर्दश देते हुए कि जिला में बाहर से लाई जाने वाली पॉलट्री को जिला में प्रवेश न करने दें। उन्हांेने पशुपालन विभाग को जिला के मीट विक्रेताओं को कार्यशाला आयोजित कर बर्डफ्लू की गंभीरता के बारे में जागरूक करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के राजगढ़ में ऑल्टो कार के गहरी खाई में लुढ़क जाने के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार इकमत पुत्र बाबूराम निवासी वार्ड नंबर 2 राजगढ़ ऑल्टो कार में सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान शीला बाग के समीप डालिया में कार अनियंत्रित होकर 600 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी जिससे चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया है।
सिरमौर को मिले कोविषील्ड के 3400 डोज नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में 16 जनवरी, 2021 को 180 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोविड टिका लगाया जाएगा जिसमें डा0 वाई.एस परमार राजकिय मेडिकल कॉलेज नाहन मे 100 स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में 80 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ का चयन किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा0आर0के0 परूथी की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक में दी गई। बैठक में बताया गया कि केन्द्र सरकार से राज्य सरकार को मिली कोविशील्ड टिके की पहली खेप आज शाम को शिमला पहुंचेगी जिसमे से 3400 डोज सिरमौर को आबंटित…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में पंचायती राज चुनाव की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने मतदान केन्द्रों की सूची जारी की। जिसमें विकास खण्ड पच्छाद में 60 मतदान केन्द्र को संवेदनशील जबकि 09 मतदान केन्द्र को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। उन्हांेने बताया कि विकास खण्ड पच्छाद के ग्राम पंचायत डिलमन की राजकीय प्राथमिक पाठशाला शोगी में बने मतदान केन्द्र का कमरा नंबर 1,राजकीय प्राथमिक पाठशाला डिलमन का कमरा नंबर 1,2, व 3 और राजकीय प्राथमिक पाठशाला देवल डिक्करी का कमरा को संवेदनशील घोषित किया गया है। इसी तरह ग्राम पंचायत धार…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। 3 चरणों में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के चलते आगामी 15 जनवरी से हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन डिपो की अधिकतर बस सेवाएं व्यस्त रहेगी। जिसके चलते आवागमन लगभग चार-पांच दिन के लिए प्रभावित होगा। जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर में 259 ग्राम पंचायतों में चुनाव संपन्न करवाने के लिए नाहन परिवहन निगम की 70 बसें 15 जनवरी को पोलिंग पार्टियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने में व्यस्त हो जाएंगी। जिला सिरमौर में 17, 19 व 21 जनवरी को मतदान होने के चलते विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग दिन निगम से निर्वाचन आयोग द्वारा बसों की सेवाएं लेने…
(हिमाचलवार्ता)। कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में मानबता की जीत अब सुनिश्चित नज़र आ रही है। भारत में कोरोना वैक्सीन के बितरण का काम शुरू हो चूका है और मेडिकल डॉक्टरों। नर्सों तथा फ्रंट लाइन वर्करों के बाद आम जनमानस को वैक्सीन उपलब्ध करबाई जानी है । यह मान सकते हैं की अगले 15 दिनों में आम नागरिकों का टीकाकरण शुरू हो जायेगा । लेकिन इस टीका करण से पहले ही अफबाहों का बाजार गर्म हो गया है और सोशल मीडिया पर कई किस्म की भ्रान्तिया पैदा की जा रही हैं जिससे आम जन मानस भर्मित हो रहा है तथा बिभिन्न…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पहाड़ी संस्कृति और प्रदेश की विरासतों में शुमार होता है गिरीपार का माघी पर्व। जाती हुई सर्दियों के साथ रिश्तो में प्यार की गर्माहट के साथ अतिथियों का सत्कार भी इस पर्व में देव तुल्य होता है। बता दें कि सिरमौर जिला के गिरी पार क्षेत्र में बूढ़ी दिवाली के उपरांत माघी त्यौहार का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। सोमवार से शुरू हुए चार दिवसीय इस पर्व के दौरान अलग अलग दिन लोग असकली, पटांडे, धोरोटी, मूड़ा, शाकुली व तेलपकी आदि पारम्परिक व्यंजन बनाते हैं। बर्फ अथवा कड़ाके की ठंड से प्रभावित रहने वाली गिरिपार…