नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में पंचायती राज चुनाव के मध्य नजर 16 से 22 जनवरी, 2021 तक शराब के ठेके बंद रहेगे। यह आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ.आर.के. परूथी ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 158 (द) के अन्तर्गत पद्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आज आदेश जारी किए। आदेशानुसार जिला सिरमौर की सभी ग्राम पंचायतों में निर्वाचन से एक दिन पूर्व व निर्वाचन के दिन व मतणना के दिन यानि 16 जनवरी से 22 जनवरी, 2021 मतगणना समाप्त होने तक शराब के ठेके बंद रहेगे।
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़(हिमाचलवार्ता)। हरियाणा में आयोजित होने वाले खेलो इंण्डिया यूथ गेम्ज-2021 के दृष्टिगत केन्द्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दल ने खेल एवं युवा कार्यक्रम मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह तथा विभाग के प्रधान सचिव श्री योगेन्द्र चौधरी जी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि खेलो इंण्डिया यूथ गेम्ज-2021 का आयोजन नवम्बर, 2021 में किए जाने पर विचार किया जा रहा है, जिसमें 05 स्वदेशी खेलों सहित कुल 25 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इस मुलाकात के दौरान खेल राज्य मंत्री ने खेलों के उत्था्न के लिए…
चंडीगढ़(हिमाचलवार्ता)। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्य मंच की कार्यवाही 18 जनवरी, 2021 को सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक कार्यकारी अभियंता के कार्यालय, पंचकूला में की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए निगम के प्रवक्ता ने बताया कि मंच के सदस्य, उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे जिनमें मुख्यत: बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोडऩे बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं। बहरहाल, मंच द्वारा बिजली अधिनियम की…
राज्य में क्रियान्वित की जा रही सभी चिकित्सा महाविद्यालय परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करना और इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज यहां राज्य में नए चिकित्सा महाविद्यालयों के भवन निर्माण की प्रगति सम्बन्धी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि निष्पादन एजेंसियों को न केवल इन परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करना सुनिश्चित करना चाहिए, बल्कि अनावश्यक विलंब से भी बचना चाहिए क्योंकि इससे लागत मेें वृद्धि होती है। उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रकार के अवरोध दूर करने के निर्देश दिए ताकि परियोजनाएं सम्पूर्ण…
(हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. राम लाल मारकंडा ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य भूतपूर्व अर्धसैनिक समन्वय एवं कल्याण संघ की ओर से एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए एक लाख रुपये और पीएम केयर्ज फंड के लिए 51 हजार रुपये के चेक भेंट किए। मुख्यमंत्री ने इस नेक कार्य के लिए संघ का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस अंशदान से जरूरतमंद लोगों को दुख की घड़ी में राहत प्रदान करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष वी.के. शर्मा और अन्य लोग उपस्थित थे।
(हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लोहड़ी और मकर संक्रान्ति के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभाकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में आशा व्यक्त की कि यह शुभ अवसर राज्य के लोगों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव हमें अपने प्रियजनों एवं मित्रों के साथ खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करता है और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कामना की कि उत्साह और उल्लास से परिपूर्ण यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति लेकर आए।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। एसआईयू नाहन की टीम ने नशीली दवाओं की खेप के साथ दो आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों की शिनाख्त सुरेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी गांव बरोटीवाला पांवटा साहिब और मन्दीप सिंह पुत्र अमरीक सिंह गांव पुरूवाला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एसआईयू नाहन की पुलिस टीम गश्त के दौरान कटासन में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सुचना के आधार एक कार को जाँच के लिए रुकवाया। कार में दो लोग सवार थे जो पुलिस टीम को देखकर घबरा गए।पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो 15 नशीली दवाओं की शीशियां बरामद हुईं। जिसपर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में पंचायती राज चुनाव के मध्य नजर 16 से 22 जनवरी, 2021 तक शराब के ठेके बंद रहेगे। यह आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 158 (द) के अन्तर्गत पद्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आज आदेश जारी किए। आदेशानुसार जिला सिरमौर की सभी ग्राम पंचायतों में निर्वाचन से एक दिन पूर्व व निर्वाचन के दिन व मतणना के दिन यानि 16 जनवरी से 22 जनवरी, 2021 मतगणना समाप्त होने तक शराब के ठेके बंद रहेगे।