पच्छाद विधानसभा में शराब होल सेलर का लाइसेंस कैंसिल, ददाहू और सराहां यूनिट के 22 शराब के ठेके सील सिरमौर जिले में आबकारी एवं कराधान विभाग की बड़ी कार्रवाई नाहन (हिमाचल वार्ता)। – आबकारी व कराधान विभाग शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजगढ़ के शराब होल सेलर का लाइसेंस कैंसिल किया है। वहीं, सराहां और ददाहू यूनिट के 22 ठेकों को ताले जडक़र सील कर दिया। विभागीय जानकारी के अनुसार राजगढ़ में एक शराब होल सेल को विभाग ने अनियमितताओं के चलते बीती 25 दिसंबर को सील किया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए साथ कमिश्नर साउथ…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचल वार्ता)। – सिरमौर जिला के बडीच गांव में दर्दनाक हादसा हुआ है। यह हादसा गेहल-हरिपुरधार सड़क पर बडीच गांव के समीप बदनाला मोड़ पर पेश आया। इस दौरान एक मारुति के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं चालक को मामूली चोटें आई है। गेहल निवासी वीरेंद्र एक एक मारुति कार में हरिपुरधार आ रहा था कि यह हादसा हो गया। वीरेंद्र के सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसकी मोके पर ही मौत हो गई। चालक अशोक कुमार को मामूली खरोंचे आई है। वीरेंद्र कुमार हरिपुरधार में दुकान करता था।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज सिरमौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष एसपी जैरथ की पत्नी दमयंती जैरथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 81 वर्षिय दमयंती जैरथ का पिछले कल जालंधर में निधन हो गया जोकि पिछले 1 वर्ष से पैरालिसिस से ग्रसित थी। उनके पार्थिव शरीर को आज नाहन लाकर परिवार के सदस्यों ने मुखाग्नि दी। इस दुखद क्षण में सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक नाहन डॉ राजीव बिंदल, उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परुथी,लोक सम्पर्क अधिकारी व प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया ।
नाहन (हिमाचल वार्ता)। हिमाचल के वरिष्ठ पत्रकार व सिरमौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष एसपी जैरथ की पत्नी दमयंती जयंती का 81 वर्ष की उम्र में पंजाब के जालंधर शहर में निधन हो गया है। पार्थिव शरीर को शनिवार को सुबह जालंधर से नाहन लाया गया है। दिवंगत दमयंती स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुई थी। करीब 1 साल से अस्वस्थ चल रही थी। जालंधर में ही उनका उपचार चल रहा था। वरिष्ठ पत्रकार एसपी जैरथ लगभग तीन दशकों से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय है। उनके बेटे अजय जैन ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर…
संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल ने युवाओं के उज्जवल भविश्य के लिए दी शुभकामनाएं हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के 90 फीसदी छात्रों को प्रतिष्ठित निजि व सरकारी अस्पतालों में मिल रही जॉब नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान हिमालन इंस्टिटयूट ऑफ नर्सिग कॉलेज कालाअंब द्वारा नर्सिंग के क्षेत्र में छात्रों का उज्जवल भविश्य तराशा जा रहा है। जिसका उदाहरण गुरूवार को केेंपस में देखने को मिला, जहां पर बीएससी नर्सिंग के 40 छात्रों का चुनाव गुडगावं के नामी अस्पताल मेडीसिटी मेदांता में चयनित हुए है। जिसको लेकर संस्थान में हर्ष का महौल बना रहा। जानकारी देते हुए हिमालन इंस्टिटयूट…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पेट्रोल एवं डीजल की आसमान को छूते दामों को लेकर सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने फिर दो रुपये प्रति किलोमीटर प्रति टन बढ़ा दिया है।पिछले सप्ताह भी दो दरों मे दो रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पावटा इकाई और सिरमौर ट्रक यूनियन पावटा ने यह निर्णय वीरवार को आपसी सहमति से लिया सिरमौर ट्रक यूनियन ऑपरेटर पावटा साहिब के करीब 1250 से अधिक छोटे-बड़े माल वाहक पंजीकृत है। जो कि पंजाब, हरियाणा और बेंगलुरु समेत देश के विभिन्न राज्यों में प्रतिदिन माल ढुलाई के लिए आते हैं। वहीं पिछले सप्ताह डीजल और…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में चलाई गई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को सिरे चढ़ाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका घर-घर जाकर लोगों को जागरूक अभियान चलाया गया है। इस अहम मुहिम को सफल बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजरों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा जागरूक अभियान चलाया गया है। गुरुवार को कांडो च्योग पंचायत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का एक कार्यक्रम आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कांडो च्योग के प्रधान श्यामा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांडो च्योग, माशु, शरली, गुददी ,जाखना , शावगा, के…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के हिमाचल-उत्तराखंड सीमा के बीच कलकल बहती यमुना नदी के बीचों बीच लिखे गए नो फार्मर नो फूड आकर्षण का केन्द्र बन गया है। बता दे कि कुछ युवाओं द्वारा “किसानों का समर्थन” करते हुए केंद्र सरकार के तीन कानूनों का विरोध एक अनोखे अंदाज में किया गया हैं। युवाओं द्वारा बनाया गया यह स्क्रेच कह रहा है किसानों के समर्थन में हम भी हैं। यमुना के पत्थरों से लिखा गया यह संदेश स्थानीय व बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को खूब भा रहा हैं। यहां पहुंचकर हर एक व्यक्ति इस को अपने…