पहले दी गई थी जीत की सूचना फिर हार की जानकारी, वार्ड में भाजपा प्रत्याशी पर फर्जी वोट डलवाने का भी लगाया आरोप नाहन (हिमाचलववार्ता)। मात्र 3 मतों से हारी वार्ड नंबर 3 की कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी उपमा धीमान ने मतगणना में गड़बड़ी के साथ-साथ वार्ड में फर्जी मतदान किए जाने का भी संगीन आरोप लगाया है। उन्होंने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए कहा कि वह जल्दी उपायुक्त के माध्यम से राज्य चुनाव आयोग को ज्ञापन प्रेषित करेंगी। उन्होंने बताया कि वह ज्ञापन के माध्यम से ईवीएम की जांच सहित पुनः मतगणना के साथ साथ काउंटिंग के दौरान की गई…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़, (हिमाचलवार्ता)। गुड़ और शक्कर की बढ़ती मांग को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पहली बार सहकारी चीनी मिलों में इनका उत्पादन शुरू किया है। सहकारी चीनी मिल, महम ने सबसे पहले गुड़ और शक्कर का उत्पादन और बिक्री शुरू कर दी है, वहीं कैथल और पलवल की सहकारी चीनी मिलों में भी इस सप्ताह से उत्पादन शुरू हो जाएगा। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इन तीनों मिलों में से प्रत्येक चीनी मिल प्रतिदिन में 100 से 150 क्विंटल गुड़ और शक्कर का उत्पादन करेंगी। सादे और मसाले वाले गुड़ को एक किलोग्राम से लेकर…
पांवटा साहिब (हिमाचलवार्ता)। दिनांक 10-01-2021 को पुलिस थाना माजरा की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बायला रोड़ पर चैकिंग के दौरान एक गाड़ी न0 HP17A-9254 के अंदर से 120 बोतलें अवैध देसी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिसपर उपरोक्त गाड़ी के चालक अंकुर निवासी गांव सालवाला, PO गोरखुवाला, पांवटा साहिब के विरुद्ध पुलिस माजरा मे Excise Act के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया जाकर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन नगर परिषद के चुनावों में इस बार भाजपा ने लगातार दूसरी बार परिषद में बहुमत प्राप्त कर रिकार्ड बनाया है जिस का श्रेय स्थानीय विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल को जाता है! सिरमौर में नाहन शहरी निकाय चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। जिसमें नाहन नगर परिषद के वार्ड नम्बर 1 ढाबों से श्यामा देवी को 715 वोट मिलेे जबकि मीना पुण्डीर 449वोट प्राप्त किये जिसमें श्यामा देवी 266 वोटो से विजय हुई। वार्ड नम्बर 2 हरिपुर से बिक्रम वर्मां ने 507, नरेन्द्र तोमर ने 426, मनोज गर्ग ने 33 व गुल मनवर बॉबी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। -हिमाचल प्रदेश के शहरी निकाय चुनाव में इस बार नाहन की श्रुति 23 साल की उम्र में पार्षद बनी हैं। वह पहली बार राजनीति में उतरीं और विजय हासिल की। नगर निकाय चुनाव में वह प्रदेश में सबसे कम उम्र की पार्षद हो सकती हैं। 25 अगस्त 1997 को जन्मी श्रुति चौहान ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के तौर पर राजनीति में कदम रखा और 28 मतों से जीत दर्ज की। श्रुति चौहान ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी तुलसा कश्यप को चुनावी मैदान में पटखनी दी। नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर चार शमशेर गंज से चुनाव लड़ीं श्रुति को…
पूर्ण राज्यत्व दिवस के 50 वर्ष पूर्ण होने पर चौगान मैदान में लगाई जाएगी विकासात्मक प्रदर्शनियां नाहन (हिमाचलवार्ता)। -गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान में 26 जनवरी, 2021 को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसमें पुलिस तथा होम गार्ड के जवानों द्वारा मार्च पास्ट समारोह में आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि द्वारा चौगान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसी प्रकार परेड का…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में पुलिस ने नाहन और कालाअंब में दो अलग-अलग मामलों में 139 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि नारायणगढ़ हरियाणा की ओर से एक कार एचपी 71-1022 में कार चालक नशीले कैप्सूल लेकर हिमाचल में पहुंच रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने कालाअंब बैरियर के समीप नाकाबंदी की। इस दौरान एक कार की तलाशी ली और कार चालक अमित कुमार…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि जिला मण्डी के बल्ह में एनडीआरएफ बटालियन के मुख्यालय की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित करने और हस्तांतरित करने सम्बन्धी सभी आवश्यक औपचारिकताओं में तेजी लाई जाएगी, ताकि बटालियन सुचारू रूप से कार्य कर सके। जय राम ठाकुर ने एनडीआरएफ के कमांडेंट बलजिन्दर सिंह और प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग को इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाने और वन विभाग को एफसीए स्वीकृति शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा…