नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के सभी 6 विकाखण्डों की 26 पंचायतों में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के फोक मीडिया दलों द्वारा विशेष प्रचार अभियान के द्वितीय चरण में आज से 26 फरवरी, 2021 तक प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं को गीत संगीत के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इस प्रचार अभियान में विकासखण्ड नाहन व संगडाह में चेष्टा कला मंच, विकासखण्ड राजगढ में सरस्वती कला मंच, विकासखण्ड पॉवटा साहिब में नितिका कलामंच व लोक सांस्कृतिक कला मंच, विकासखण्ड शिलाई में चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल तथा विकास खण्ड पच्छाद में धाल्टाकला मंच द्वारा लोगों को…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल जैसे खूबसूरत प्रदेश में पर्यावरण और जल संरक्षण में पंचायतों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रकृति को शुद्ध रखने और स्थानीय स्तर पर स्वच्छता सुनिश्चित करने में पंचायत स्तर पर चुने हुए प्रतिनिधियों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि गांव और पंचायत स्तर पर जो भी पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के कार्य हो रहे हैं उसमें पंचायत प्रतिनिधि और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को अपना और अधिक योगदान देना चाहिए। डा. बिन्दल आज नाहन के बचत भवन में विश्व बैंक द्वारा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत नैना टिक्कर में एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक युवक की पहचान गीता राम पुत्र केशव राम नैना टिक्कर जिला सिरमौर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवक के माता-पिता का कुछ समय पहले देहांत हो चुका था वह मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। युवक ने घर में पड़ी घास मारने की जहरीली दवाई को निगल…
युवा सेवा एवं खेल विभाग कर रहा आयोजन नाहन (हिमाचलवार्ता)। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है इस पांच दिवसीय शिविर में युवाओं को केंद्र व राज्य सरकार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिला युवा एवं खेल अधिकारी राकेश धौंटा ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में आगामी 5 दिनों तक युवाओं क विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी युवाओं को उनके विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे ताकि युवा सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर स्वावलंबी बन सके। प्रशिक्षण शिविर…
रेणुका जी (हिमाचल वार्ता)। जिला सिरमौर के उपमंडल संगडाह की पंचायत खूड़ द्राविल मेेंं सिंचाई टैंक पर ही बना डाला मकान, लेकिन विभाग नहीं दे रहा कोई ध्यान। सरकारी दावों की पोल खोलने वाला यह हैरतअंगेज मामला संगड़ाह विकास खण्ड की पंचायत खूड़ द्राविल से जुड़ा है जहां वर्ष 20-12-13 में मनरेगा योजना के तहत सिंचाई टैंक बनाया गया था और 2021 में एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा इस टैंक के ऊपर मकान का निर्माण किया गया। जबकि इसकी शिकायत समय रहते विकास खण्ड अधिकारी संगड़ाह व पंचायत सचिव खूड़ द्राविल को की गई थी लेकिन समय रहते किसी भी अधिकारी…
यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने दिलवाया 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण नाहन (हिमाचलवार्ता)। श्री रेणुका जी के ददाहू कि कमलाड पंचायत में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा करवाए गए 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में RSETI के निदेशक राकेश वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि तथा पंचायत के प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत करी। इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण में स्थानीय गांव के करीब 35 जागरूक किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के तहत प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाना था। इस…
नाहन (हिमाचलवार्ता)।:- माजरा क्षेत्र की 50 वर्षीय महिला ने सल्फाफरस की गोलियां खाकर खुद को मौत के घाट उतार दिया है। जब महिला की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने उपचार के लिए उसे पांंवटा अस्पताल ले गए। महिला की पहचान 50 वर्षीय जुलेखा पत्नी तकी मोहम्मद निवासी मेलियो के रूप में हुई है। वहीं पुलिस टीम को जैसी घटना की सूचना मिली उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महिला पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। जिसके चलते उसने सल्फास की गोलियां खा ली। जब उसकी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में जेबीटी के 79 पदों की बैचवाइज भर्ती की जाएगी जिसकी काउंसलिंग 23 और 24 फरवरी को निर्धारित की गई है। इस भर्ती में रोजगार कार्यालय नाहन, पांवटा और राजगढ़ के अभ्यर्थी 23 फरवरी को जबकि रोजगार कार्यालय सराहां, संगड़ाह, कमरऊ और शिलाई के अभ्यर्थी 24 फरवरी को साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक दया राम ने बताया कि 79 पदों में से सामान्य श्रेणी के लिए 25 पद हैं। इनमें से 24 पद अनारक्षित हैं जबकि 1 पद स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित के लिए आरक्षित रखा गया है। ओबीसी के 12 पदों…