नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला युवा सेवा एंव खेल विभाग द्वारा नाहन में आयोजित 22 से 26 फरवरी 2021 तक पांच दिवसीय ज़िला स्तरीय युवा नेतृत्व प्रषिक्षण शिविर आज समापन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देष्य युवा वर्ग तथा युवा स्वैच्छिक संगठनों के वर्तमान नेतृत्व व भावी युवा कार्यकर्ताओं को क्षमतावान बनाना है। इस अवसर पर डीएसपी पदम देव ने बतौर मुख्य अतिथी युवाओ को सम्बोधित किया। इस शिविर में सभी खण्डों से 36 युवाओं ने भाग लिया। जिसमें प्रत्येक विकासखण्ड से 6-6 प्रतिभागी शामिल हुए। इस पांच दिवसीय शिविर में स्वास्थय विभाग, जिला उद्योग विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पशु पालन…
Author: Himachal Varta
पार्टी सिंबल पर चारों नगर निगम बेहतर मार्जिन से करेंगे फतेह- सुरेश कश्यप नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में भाजपा की सरकार 2022 में मिशन रिपीट करें इसको लेकर प्रदेश संगठन ने बनाई गई रणनीतियों पर अमल करना शुरू कर दिया है। आज शुक्रवार को शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप पत्रकारों से रूबरू हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सरकार ने इस बार नगर निगम के चुनाव पार्टी सिंबल पर करवाए जाने का फैसला लिया है। सुरेश कश्यप ने दावा किया है कि प्रदेश में होने जा रहे चारों नगर निगमों के चुनाव में भाजपा अप्रत्याशित…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – हिमाचल प्रदेश नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने जीत का दावा किया। उन्होंने आज क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी।हिमाचल में 4 नगर निगम के चुनाव होने जा रहे हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज चुनाव की तर्ज पर जीत हासिल करेगी। कश्यप ने बताया कि इस बार नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर होने जा रहे हैं। पार्टी सिंबल पर चुनाव होने से भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज चुनाव के मुकाबले और बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने दावा किया है कि चारों नगर निगम में भारतीय जनता…
मिशन के तहत हर घर को उपलब्ध कराया जाएगा पीने का पानी नाहन (हिमाचलवार्ता)। जल जीवन मिशन के तहत डीसी कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डीसी सिरमौर डॉ आरके परुथी ने की। मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परुथी ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्य का 140% कार्य संपन्न हो चुका है। विभाग द्वारा क्रियान्वित इस कार्य की DC सिरमौर ने भरपूर सराहना की। उन्होंने बताया कि मिशन के तहत सभी आंगनबाड़ी, स्कूलों, सरकारी भवनों और आम आदमी तक पीने का स्वच्छ जल उपलब्ध करवाना है। बैठक…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पच्छाद उप मण्डल की ग्राम पंचायत सराहां में आज आयुष विभाग द्वारा बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उप-प्रधान नरेन्द्र ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। इस शिविर में 250 से ज्यादा लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। इसके अतिरिक्त 146 लोगों की रक्त जांच की गई। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजेंद्र देव शर्मा ने दी। इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी संदीप शर्मा ने कोविड-19 के मद्देनज़र ग्रामीणों से 2 गज की दूरी अपनाने, नियमित मास्क पहनने व सैनिटाइजर के इस्तेमाल व अच्छे से अपने हाथ धोने का संदेश…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक दवा कंपनी में अचानक आग लग गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद कर्मियों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आज सुबह 10:00 बजे के करीब वैभव शर्मा कंपनी में दवा का घोल बनाने वाली मशीन में अचानक आग लग गई। आग लगने से कंपनी के भीतर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। इसके बाद कर्मियों ने तुरंत अग्निशमन विभाग की टीम को सूचित किया और आग पर काबू पाया । उधर, फायर चौकी प्रभारी राजकुमार…
नाहन (हिमाचल वार्ता)। जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत पराड़ा, नेहरस्वार व चांदनी में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के फोक मिडिया दल चेष्टा कलामंच व नितिका कलामंच के कलाकारों ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नुक्कड नाट्क सत वाणी के माध्यम से लोगों को जनमंच के माध्यम से घरद्वार पर समस्याओ का निदान हो रहा है। इस कार्यक्रम में विभिन्न किरदारों से कलाकारों ने हिमकेयर, गुडिया हेल्पलाइन-1515, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 तथा मुख्यमंत्री रोशनी योजना के अतंर्गत निःशुल्क बिजली कुनेक्शन लगाए जाने की जानकारी दी। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री रोशनी योजना के अतंर्गत जिला सिरमौर में अब…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर को किसान सम्मान निधि योजना के शिकायत निवारण श्रेणी में सफल कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा पुरस्कार मिला है। यह पुरूस्कार आज भारत सरकार द्वारा दिल्ली स्थित पूसा कैम्पस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने दिया। यह पुरस्कार जल शक्ति मंत्री हिमाचल प्रदेश महेन्द्र सिंह ठाकुर व जिला प्रशासन सिरमौर की ओर से राजस्व अधिकारी नरायण चौहान व उप निदेशक कृषि विभाग पवन कुमार ने प्राप्त किया। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परुथी ने दी। उन्होनंे बताया कि प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना के अर्न्तगत दिए गए पुरस्कारों…