Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के भाटांवाली रैनबेक्सी चौक के समीप पुलिस ने एक महिला से अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 15 लीटर अवैध शराब बरामद कर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला नशे का अवैध कारोबार करती है, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भाटांवाली में रैनबेक्सी चौक के समीप रहने वाली महिला के आवास पर छापामारी की । इस दौरान महिला के कच्चे मकान के एक कमरे में चारपाई के नीचे से 2 सफेद…

Read More

21वीं सदी में भी नारकीय जीवन जीने को विवश बुजुर्ग दंपति नाहन (हिमाचलवार्ता)। एक तरफ तो सरकार राज्य के हर परिवार को आवास सुविधा देने की बात करती है, दूसरी और जिला सिरमौर के संगड़ाह विकास खंड की ग्राम पंचायत मायना घडेल के कांडो गांव  के बुजुर्ग दंपति आज भी नारकीय जीवन जीने को विवश है। आलम यह है की आज भी यह बुजुर्ग दम्पति एक टूटी फूटी झोपडी में गुजर वसर कर रहे है बल्कि  पशुओं के साथ रहने को विवश है। हैरत की बात तो यह है कि यह परिवार 25 वर्षों से अपने मवेशियों के साथ एक टूटी – फूटी झोपड़ी में रह…

Read More

प्रकरण में शामिल रहे कांग्रेसी विधायकों की सदस्यता को बर्खास्त करने की करी मांग नाहन (हिमाचलवार्ता)।- प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान हुए धक्का-मुक्की प्रकरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक और जहां पूरे प्रदेश भर में भाजपा के द्वारा कांग्रेसी विधायकों के खिलाफ रोष प्रदर्शन रैलियां निकाली जा रही हैं तो वही जिला सिरमौर भाजपा के द्वारा बुधवार को राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। उपायुक्त जिला सिरमौर की मार्फत प्रेषित ज्ञापन में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, विधायक हर्षवर्धन चौहान, विनय कुमार, सतपाल रायजादा और सुंदर सिंह की सदस्यता को बर्खास्त करने की…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।:-जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी थाना के अंतर्गत पुलिस ने हेरोइन की खेप के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया । इन युवकों से पुलिस ने 2.15 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। जानकारी के अनुसार इन युवकों के पास हेरोइन की मात्रा कम होने के कारण इन्हे जमानत पर रिहा कर दिया है। इन चार युवकों में से तीन युवक ददाहू के रहने वाले हैं तो वही, एक युवक संगड़ाह का निवासी है। उधर, डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों युवकों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

Read More

पुराने गेट वाल बने परेशानी का सबब नाहन (हिमाचलवार्ता)।- जिला मुख्यालय नाहन के वार्ड नंबर 3 अमरपुर मोहल्ला वेलफेयर गली जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा रही है। गली में लगे डिस्ट्रीब्यूशन वॉल पिछले कई दिनों से लीक हो रहे हैं। जिसके चलते पूरी गली में पानी व कीचड़ फैल रहा है। वार्ड के निवासी आकाश विश्नोई, राजीव अग्रवाल, विकास विश्नोई, आशीष, बसंत कुमार व विपिन गुप्ता ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग को कई बार सूचित कर दिया गया है मगर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। वार्ड के लोगों का कहना है…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय नाहन में शास्त्री के 46 पदों को बैचवाइज भरे जाने की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हुई। आज इस प्रक्रिया का दूसरा दिन है। आज नाहन, कमरऊ और शिलाई रोजगार कार्यालय के अभ्यर्थी काउंसलिंग में हिस्सा लेंगे। यह प्रक्रिया तीन दिन तक चलेगी। बता दे कि पहले दिन रोजगार कार्यालय संगड़ाह, पांवटा और राजगढ़ के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कोविड-19 नियमो का पूरा पालन किया गया। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान गेट पर शिक्षा विभाग की ओर से सैनिटाइजेशन के प्रबंध किए गए थे। हाथों को सैनिटाइज करने और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही अभ्यर्थियों…

Read More

नाहन।  सिरमौर जिला के 6 निजी अस्पतालों में भी कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जन आरोग्य मिशन योजना के अंतर्गत पंजीकृत 6 प्राइवेट  अस्पतालों का चयन किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने बताया की सरकार द्वारा जारी नए निर्देशों के मुताबिक सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी कोविड 19 का टीका लगाया जाएगा जिसके लिए जिला के 6 निजी अस्पतालों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा की पहले इन सभी स्थानों का निरीक्षण किया जाएगा उसके बाद ही यहां कोविड-19 का टीका लगाने की अनुमति प्रदान…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश रीयल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्राधिकरण को विभिन्न शिकायतकर्ताओं से मैसर्ज दीपक विरमानी व दाता राम के खिलाफ छः शिकायतें प्राप्त हुई थीं जो मोहाल जयोल, तहसील कसौली, जिला सोलन में अमोक्ष एट द रेट कसौली नाम से एक परियोजना का निर्माण कर रहे हैं। प्राधिकरण ने गुणवत्ता के आधार पर छः में से पांच शिकायतों का निपटारा 26 फरवरी, 2021 को आवंटियों के पक्ष में किया तथा प्रतिवादी प्रमोटरोें को 2,63,09,559 रुपये सामान्य ब्याज 9.3 प्रतिशत दर सहित भुगतान करने के आदेश दिए गए हैं। ब्याज उन…

Read More