यह जीत विकास और जनता के विश्वास की-डा. बिन्दल नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने लोकतंत्र की सबसे प्रथम सीढ़ी पंचायतों के दो चरणों में अभी तक हुए शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मतदाताओं और चुनाव में लगे कर्मियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अभी तक दो चरणों में हुए पंचायत चुनावों में भाजपा को नाहन निर्वाचन क्षेत्र में भारी समर्थन मिला है। डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि अभी तक हुए 23 पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित 15 प्रधान और 19 उप प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में मतदाताओं…
Author: Himachal Varta
नयी दिल्ली (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 20 जनवरी, 2021 को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 6.1 लाख लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के अंतर्गत लगभग 2691 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे। इस सहायता में 5.30 लाख ऐसे लाभार्थी होंगे जिन्हें आर्थिक सहायता की पहली किस्त प्राप्त होगी जबकि 80 हज़ार लाभार्थी ऐसे होंगे जिन्हें दूसरी किस्त मिलेगी और जिन्हें पीएमएवाई-जी के अंतर्गत पहली किस्त पहले ही दी जा चुकी है। प्रधानमंत्री…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मनीष मीडिया जयपुर के अध्यक्ष चाॅंदमल कुमावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 107 विदेश यात्राओं पर लिखित अपनी पुस्तक मोदी इंडिया काॅलिंग-2021 सोमवार सायं यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट की। यह पुस्तक 16वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर प्रकाशित की गई है। मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके भावी प्रयासों की सफलता की कामना की। चाॅंदमल कुमावत ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि वह प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर आधारित जेवेल आॅफ हिमाचल नामक पुस्तक का प्रकाशन करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रजापति समाज के…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन शिमला के एक प्रतिनिधिमण्डल ने एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश लीगेसी केसिज रेज्यूलेशन स्कीम के अन्तर्गत आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का आग्रह किया। एसोसिएशन का कहना था कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत राष्ट्रव्यापी लाॅकडाउन के कारण इस योजना के तहत निर्धारित समयाविधि के भीतर आवेदन प्रस्तुत नहीं किए जा सके हैं। मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन को उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के सचिव रमेश शर्मा और उपाध्यक्ष…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष निर्भया परियोजना के अन्तर्गत सेफ सिटी प्रोजेक्ट मण्डी पर प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डी शहर में निर्भया निधि के अन्तर्गत प्रस्तावित सेफ सिटी प्रोजेक्ट के क्रियान्वित होने से न केवल सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि बेहतर यातायात प्रबन्धन और भीड़ को नियंत्रित करने में भी स्मार्ट समाधान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सरकार हिमाचल प्रदेश जैसी कठिन स्थलाकृति वाले राज्यों को निर्भया परियोजना के अन्तर्गत 90ः10 के अनुपात में वित्त पोषण कर रही है। जय राम…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। विगाडा केयर प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक और निदेशक संचालन रोहित ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को कम्पनी की ओर से प्रदेश के लिए ओजोरक्ष सेनेटाइजर की 1001 बोतलें भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए कम्पनी का आभार व्यक्त किया। विगाडा केयर की सह-संस्थापक एवं निदेशक ब्रेंड दीपिका और सलाहकार डाॅ. के.के. शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सिरमौर जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के दूसरे चरण में सबसे अधिक 84.0 प्रतिशत मतदान नाहन (हिमाचलवार्ता)। – सिरमौर जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के दूसरे चरण का मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। दूसरे चरण में 88 पंचायतों के लिए वोट डाले गए। इस दौरान जिला सिरमौर में 84.0 प्रतिशत मतदान हुआ है जोकि प्रदेश के सभी जिलों की तुलना में सबसे अधिक है। आपको बता दें कि जिसमे विकासखंड नाहन के अंतर्गत 14728 लोगों ने वोट डाला है। जिसका मत प्रतिशत 85.84 प्रतिशत हुआ है। पच्छाद में 85. 00 प्रतिशत, पांवटा साहिब में 83.50…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल में पेश आए एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवान की मृत्यु हो गई है। मृतक की शिनाख्त 27 वर्षीय दिनेश पुत्र सोहनलाल गांव भटयूडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार 2013 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे तथा श्रीनगर में डोगरा रेजीमेंट में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि दिनेश कुमार अपनी 28 दिन की नवजात बेटी का नामकरण करने के लिए छुट्टी लेकर कार में सवार होकर नोहराधार से राजगढ़ की तरफ जा रहे थे इसी दौरान अचानक ही कार अनियंत्रित होकर 100…