नाहन (हिमाचलवार्ता)। विकास खण्ड नाहन की ग्राम पंचायत बनकला में आयुष विभाग सिरमौर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न हुआ। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजेंद्र देव ने दी। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग द्वारा गत तीन दिनों में ग्राम पंचायत बन कला में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नाहन के योग गुरु श्री गिरीश ने बनकला ग्राम पंचायत के लोगों को योग सिखाया। उन्होंने बताया कि पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बनकला में नाडी विज्ञान से संबंधित मल्टी स्पेशलिस्ट कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 103 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई।…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के सभी उपमंडलों के 7 जगहों पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई एलइडी स्क्रीन के माध्यम से शिमला में आयोजित पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने जिला मुख्यालय नाहन केे एसएफडीए हॉल में आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दौरान पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इसके अतिरिक्त नाहन के चौगान मैदान में नाहन वासियों ने भी इस कार्यक्रम को देखा। इसके अतिरिक्त पावंटा साहिब के पुरुवाला अम्बेडकर भवन में एसडीएम एलआर वर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय लोगों…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिलाई तहसील के अंतर्गत सिधौली गांव के युवक विनोद कुमार ऑडिट इंस्पेक्टर बन गए हैं। विनोद कुमार इससे पहले बैंक में नौकरी कर रहे थे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी विनोद ने नौकरी के दौरान ही एचपी पीएससी की परीक्षा की तैयारियां करी। परीक्षा को अच्छे नंबरों के साथ वोटिंग करने के बाद अब वह ऑडिट इंस्पेक्टर बन गए हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता तथा भाई बहन को दिया है। बता दें कि विनोद के एक भाई शिमला जिला के अंतर्गत नेरवा में तहसीलदार भी हैं तथा बड़ी बहन अध्यापिका है। उनके पिता केदार सिंह ने…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति और अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। यह वाक्य उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने 11वें जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एसएफडीए हॉल नाहन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस अवसर पर उन्हांेने कहा कि हाल ही में सम्पन्न चुनाव के दौरान कई मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते समय काफी गलतियंा की है जिसकी वजह से उनके मत सही उम्मीदवार के चयन में काम नहीं आया। इसके अतिरिक्त कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं पाए गए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग हर वर्ष…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के राज्यत्व दिवस के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह आज प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह शिमला के ऐतिहासिक रिज पर आयोजित किया गया जबकि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बतौर मुख्य अतिथि जबकि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केन्द्रीय वित्त एवं कार्पोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर विशेष रूप से इस समारोह में शामिल…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। यशवंतनगर के समीप पहाड़ी से पैर फिसलने पर एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला संज्ञावन में आया है। मृतक व्यक्ति की पहचान संदीप कुमार पुत्र धर्म सिंह यशवंतनगर गिरिपुल निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार संदीप यशवंतनगर में मीट की दुकान करता था। संदीप का शव बीते कल यशवंतनगर के समीप गिरि नदी के साथ बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार संदीप कुमार का पैर ढांक से फिसल गया जिससे उसके सिर में गहरी चोट आने से मौत हुई है। उधर, पुलिस प्रभारी अमर दत्त ने बताया कि संदीप कुमार का शव पोस्टमार्टम के…
श्री रेणुका जी (हिमाचल वार्ता)। जिला परिषद की 8/8 सीटे जीत कर बराबरी पर पहुंचे कांग्रेस वा बीजेपी मैं हॉट सीट को लेकर जोर आजमाइश शुरू हो गई है। रविवार को रेणुका जी में पत्रकार वार्ता में बोलते हुए कुंवर अजय बहादुर सिंह ने भाजपा पर तीखे प्रहार किए उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के सभी उम्मीदवारों ने बिना पार्टी के खर्चे पर चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत भी दर्ज की। लेकिन जहां कुछ सीटों पर पुणे गिनती के लिए मांग की गई लेकिन भाजपा ने पुणे गिनती नहीं होने दी रेणुका क्षेत्र के विधायक विनय कुमार ने इसे…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला के पांवटा साहिब उपमण्डल के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद सदस्य की विजेता उम्मीदवार की सूची आज जारी कर दी गई है। जिसमें शिल्ला वार्ड से उम्मीदवार मामराज को 8469 मत पडे जबकि रती राम को 8296 मत प्राप्त हुए और मामराज ने विजय प्राप्त की। इसके अतिरिक्त वार्ड नम्बर 6 कमरउ से मीरा देवी 8150 मत मिले जबकि सुमति देवी 8914 मत प्राप्त कर विजयी हुई। इसी प्रकार वार्ड नम्बर 7 भंगाणी में उम्मीदवार प्रेम लता को 7012 मत प्राप्त हुए जबकि अंजना शर्मा ने 10060 मत प्राप्त कर विजयी हुई। वार्ड नम्बर 8 बद्रीपुर से…