नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस अधीक्षक सिरमौर के कार्यालय द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 23.03.2021 को जिला सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई नाहन की पुलिस टीम निरीक्षक सर्वजीत सिंह के नेतृत्व में नशीले पदार्थों की धर-पकड़ हेतू संगडाह, हरिपुरधार क्षेत्र में गश्त पर रवाना थी और इस दौरान जब पुलिस टीम गश्त करती हुई भोरली में मौजूद थी तो उसी समय संगड़ाह की ओर से एक व्यक्ति हाथ में एक कैरी बैग लेकर पैदल हरिपुरधार की ओर आ रहा था तथा वह पुलिस के वाहन को देखकर अचानक पीछे मुड गया तो पुलिस टीम ने सन्देह होने पर उक्त…
Author: Himachal Varta
प्रितपाल सिंह की टीम बनी बधाई का पात्र जुटाया करोड़ों का राजस्व नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिले ने कमाई के मामले में लंबी छलांग लगाते हुए प्रदेश के अन्य जिलों को पछाड़ दिया है। राजस्व जुटाने में जिला सिरमौर प्रदेश में पहले नंबर पर रहा है जबकि दूसरे नंबर पर सोलन जिला है। जनवरी व फरवरी महीने के विभाग के आकलन में सिरमौर जिला टॉप पर रहा है। प्रितपाल सिंह की टीम बधाई का पात्र बनी है जिन्होंने करोड़ों का राजस्व जुटाया है। सूत्रों के अनुसार इनमें सात पैरामीटर तय किए गए थे। जिनमें आईटीसी मामलों का निपटारा करना, इंट्रस्ट लायबिलिटी,…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। अभी भी नशा माफिया पर पांवटा पुलिस का कड़ा शिंकजा है। पांवटा साहिब में उत्तराखंड व हरियाणा से अवैध रूप से तस्कर की गई 18,27,360 मिलीलीटर शराब (अंग्रेजी, देशी और बीयर ) जिन्हें पुलिस स्टेशन पुरुवाला ने अलग-अलग मामलों में जब्त किया गया था। 2553 बोतलों को पुलिस ने जब्त कर लिया था, जिन्हें अब पुलिस टीम ने नष्ट कर दिया है। डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर की उपस्थिति में पुलिस टीम द्वारा शराब 2553 बोतलों को नष्ट कर दिया गया है। इस दौरान आबकारी एवं कराधान अधिकारी अर्शी शर्मा व राजेंद्र सांख्यान भी मौजूद रहे। वहीं उनकी मौजूदगी में…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब जहां एक ओर अब भ्रष्टाचार का अड्डा के नाम से जानने लगा है तो वहीं अब नगर परिषद ने सभी अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस थमा दिया है। शहर में किये गए अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर एक बैठक नगरपरिषद भवन में रखी गई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जो लोग नगर परिषद की भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे है उनको नोटिस थमा दिया जाये। यदि उसके बाद भी निर्माण कार्य बंद नहीं हुआ तो कोर्ट में केस किया जाये। उसके बाद पांवटा साहिब नगर परिषद ने अवैध निर्माण करने पर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब विधानसभा के कई गांव अभी भी पानी की समस्या जूझ रहे है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। डांडा आंज के प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम वासियों को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कई बार सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत कर मदद की गुहार लगाई बावजूद इसके भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इसी बीच ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 2 सालों से पानी की समस्या आ रही है परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पाया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा कुछ माह पहले पाइपलाइन…
नाहन । :- हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस थाना और यातायात पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम लोगों को कोरोना के बारे में जागरूक कर रही है तो वहीं बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान भी काट रही हैं। बता दें कि पांवटा साहिब में पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे 42 लोगों के चालान काटे। इस दौरान इनसे 38,500 रुपए जुर्माना वसूला गया। वही, कोटपा अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले…
रेणुकाजी (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की तहसील संगडाह की पंचायत खूड़ द्राविल के उप प्रधान ने कहा कि 20 फरवरी 2017 को श्यामा शर्मा ने मृत्यु से पहले वसीयत द्वारा अपनी संपत्ति मेरे नाम कर दी थी। कुलदीप ठाकुर ने ददाहू में एक पत्रकारवार्ता में बताया कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्यामा शर्मा ने ही उनका पालन पोषण किया। उन्होंने बताया कि जब वह मात्र 14 साल का था तो वह पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्यामा शर्मा के घर आया और उन्होंने मुझे अपने बच्चे की तरह पालन पोषण किया। मुझे हर प्रकार की शिक्षा प्रदान करने का भी साधन दिया और उन्होंने…
जिला के 30 स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए रंग बिक्री केन्द्र में रहेंगे उपलब्ध नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0 परुथी ने आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सहयोग से विभिन्न स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए होली के प्राकृतिक रंगों के बिक्री केंद्र का उद्घाटन नाहन स्थित अभिकरण कार्यालय के समीप किया। जिला के लगभग 30 स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए रंग इस बिक्री केन्द्र में उपलब्ध हैं। उपायुक्त ने बताया कि आजकल बाजार में जो रंग उपलब्ध हैं वह केमिकल युक्त होते हैं जिनके इस्तेमाल से हमारी त्वचा को नुकसान होता है लेकिन यह…