रिटायरमेंट के बाद कार्मेल स्कूल में भी दी सेवाएं, बच्चों के थे चहेते नाहन (हिमाचलवार्ता)। 90 के दशक तक हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन डिपो की शान रहे चालक मोतीराम वीरवार की देर शाम दुनिया को अलविदा कह गए हैं। करीब 92 वर्ष के साथ चलते फिरते मोती बाबा की मृत्यु हृदयाघात से होना बताया जा रहा है। पारिवारिक सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार की शाम को खाना खाने के बाद उनके सीने में अचानक दर्द उठा और उसके बाद वह उठ नहीं पाए। शान ए एचआरटीसी रहे मोतीराम बड़े ही हंसमुख व मृदु स्वभाव के…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। समाज में अनेक ऐसी विभूतियां ऐसी विद्यमान हैं जो बिना किसी सरकारी सहायता एवं व्यक्तिगत मिडिया प्रचार से दूर रहकर निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटे हैं । जिनमें से एक हैं सिरमौर जिला ठारू गांव के करीब 65 वर्षीय प्रभुराम । इनके द्वारा लावारिस पशुओं को आश्रय देकर एक पुनीत कार्य किया गया है । बता दें कि समुद्र तल से करीब साढ़े सात हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित ठारू गावं के एक छोर पर प्रभुराम द्वारा पिछले पांच वर्षों से गौशाला संचालित की जा रही है जिसमें किसी संस्था, सरकार अथवा स्थानीय लोगों का…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार ने आम जनता से अपील की है कि विभिन्न राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के दौरान प्लास्टिक के झण्डे के स्थान पर कागज से बने राष्ट्रीय झण्डे का उपयोग करें। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि आमतौर पर देखने में आया है कि लोग ऐसे अवसरों पर प्लास्टिक के राष्ट्रीय झण्डे का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि फ्लैग कोड आॅफ इंडिया, 2002 के प्रावधानों के अनुसार प्लास्टिक के झण्डों का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए और किसी भी गतिविधि के बाद झण्डे को जमीन पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। एनएसयूआई सिरमौर जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा ने बजट-2021 ओवैसीको छात्र विरोधी व आम लोगो के विरोधी बताया। विपुल शर्मा ने कहा बजट 2021 केन्द्र सरकार द्वारा बड़े बड़े उद्योगपति व पूँजीपतियों के तोहफा है यह बजट पूर्ण रूप से छात्र विरोधी व युवा विरोधी बजट है। पिछले एक साल के अंतर्गत कोरोना काल में लाखों युवाओं के रोजगार समाप्त हो गए,लाखो छात्र शिक्षा से वंचित रह गए। ऐसे में सरकार को छात्रों व आम लोगो के हित में बजट लाना चाहिए था। बजट 2021 को लेकर लाखो छात्र सरकार से स्कॉलरशिप में इजाफा होने की आस लगाए बैठे थे…
मई महीने में होगा भारतीय मजदूर संघ का प्रदेश अधिवेशन नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज भारतीय मजदूर संघ की शिमला मण्डल की बैठक अध्यक्ष दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय ओम भवन हिमलैंड में संपन्न हुई। इस बैठक में मंडल के सचिव रामप्रकाश परिहार सहित सभी पदाधिकारी व अन्य सभी सम्बन्धित संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि भारतीय मजदूर संघ का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन मई महीने में शिमला में होना निश्चित हुआ है। जिसमे प्रदेश के भारतीय मजदूर संघ में आस्था रखने वाले मजदूर व कर्मचारी एकत्रित होंगे। भारतीय मजदूर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटा पाव में नव गठित प्रधान व पंचायत समिति सदस्य के सह भोज में शिलाई के पूर्व विधायक एवं खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने समुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। प्रेस को जारी ब्यान में भाजपा मीडिया प्रभारी शिलाई कुलदीप शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय पंचायत के प्रधान विनोद ठाकुर ने बलदेव तोमर का व उनके साथ आये सभी व्यक्तिओ का स्वागत किया और स्थानीय पंचायत की सममस्याओ के बारे में…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गांव टवेरी के स्थाई निवासी एवं रेणुका मंडल भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद शर्मा का दिल की गति रुकने से आज प्रातः 6:00 बजे अचानक निधन हो गया है। जैसे ही उनके निधन होने की सूचना सोशल मीडिया में वायरल हुई वैसे ही लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दे कि विनोद शर्मा बहुत ही सरल स्वभाव हंसमुख मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे और भारतीय जनता पार्टी के भी बहुत ही निष्ठावान कार्यकर्ता थे। प्रताप सिंह…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर पांवटा साहिब एनएच और मुख्य बाजार में अब सड़कों पर खड़े वाहन आमजन व व्यापारियों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। वहीं सड़कों पर खड़े वाहन आमजनों के लिए समय की बर्बादी भी बन गया हैं ,व्यापारियों का कहना है कि खड़े वाहनों से कई दफा लम्बा जाम भी लग जाता है जिससे समय पर पहुंचने वाले लोग भी अपने गंतव्य पर सही समय पर नही पहुंच पाते हैं। जिससे पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर देतें हैं । बता दे कि जहां ऐतिहासिक गुरुद्वारा में संगत व पर्यटकों का तांता लगा रहता है तो…