नयी दिल्ली (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत में रक्षा और एयरोस्पेस में असीम क्षमता है। एयरोइंडिया इन क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक अद्भुत मंच है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में रक्षा और एयरोस्पेस में असीम क्षमता है। एयरोइंडिया इन क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक अद्भुत मंच है। भारत सरकार ने इन क्षेत्रों में भविष्य की दृष्टि से सुधार किए हैं जिनसे आत्मनिर्भर भारत बनने की हमारी कोशिश को प्रोत्साहन मिलेगा।
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के गौरवशाली 50 वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के निकट करेरू वन भूमि में चेरी ब्लाॅसम, जिसे पाजा के रूप मेें भी जाना जाता है, का पौधा रोपा। उन्होंने वन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न भागों में स्वर्णिम वाटिका स्थापित करने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जो वर्ष भर चलेगा। जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वन विभाग द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्वर्णिम वाटिका स्थापित करने…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। जिला परिषद् मंडी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पाल वर्मा ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। मुख्यमंत्री ने पाल वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिला मंडी विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने अध्यक्ष से जिले के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्धता और समर्पण से कार्य करने का आग्रह किया।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा वर्ष 2003 में प्रदेश को प्रदान किए गए औद्योगिक पैकेज के कारण यहां फार्मा उद्योग को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिला और अब वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कोविड-19 से उत्पन्न चुनौतियों को अवसरों में बदल रहे हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांफिडरेशन आॅफ इण्डियन इन्डस्ट्री द्वारा आयोजित चेंजिंग लैंडस्केप आॅफ इण्डियन फार्मा सेक्टर विषय पर आज यहां आयोजित वेबीनार की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर वैबीनार का आयोजन करने के लिए सीआईआई का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। मैसर्ज सन फार्मा प्राईवेट लिमिटिड कम्पनी में 26 आईटीआई/डी फार्मेसी के अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है जिसके लिए 10 फरवरी, 2021 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में साक्षात्कार होगा। यह जानकारी जिला रोजगार कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने दी। उन्हाेंने बताया कि मैसर्ज सन फार्मा में Capsule Compression-07, Cartonator Machine-07, Coating-09, Blister packing-03 की भर्ती की जानी है जिसमें अभ्यर्थियों की मासिक आय 13500 न्यूनतम रखी गई है और अधिकतर वेतन अभ्यर्थी के अनुभव पर निर्भर करेगा। उन्हाेंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का न्यूनतम अनुभव 3 वर्ष होना अनिवार्य है। उन्हाेंने बताया कि अभ्यर्थी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। -रेणुका झील को धार्मिक स्थल के साथ-साथ मुख्य पर्यटक स्थल के रूप में विश्व मानचित्र पर उभारने के लिए जिला के सभी विभाग वाइल्ड लाइफ विभाग के साथ मिलकर 15 अप्रैल तक एक बड़ा प्लान तैयार करेगें। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज वर्ल्ड वेटलेन्डस डे के अवसर पर रेणुका में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जिस तरह हमारे राज्य को स्वर्णीम 50 वर्ष पूरे होने पर अगले 1 साल तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जश्न मनाया जा रहा है। उसी प्रकार रेणुका झील को भी अगले एक वर्ष तक इस कार्यक्रम के…
चंडीगढ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष श्री सुभाष बराला ने आज केंद्रिय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट को एक मनभावन और संतुलित तथा आर्थिक सुधारों की ओर ले जाने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। उन्होंने बताया कि बजट में किसानों के लिए सरंचना फंड शुरू करने की योजना भी है तथा किसानों की फसलों की खरीद पर एमएसपी जारी रखने का भी ऐलान बजट में किया गया है। इसके साथ ही फसलों पर लागत से डेढ गुना मुल्य सुनिश्चित करने की भी…
-अपने अधिकारों के लिए संघरशील किसानों की भलाई के लिए केंद्र सरकार की वचनबद्धता बारे वित्त मंत्री का संसद में दावा हास्यप्रद – एमपी पटियाला पटियाला (हिमाचलवार्ता)। संसद में आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की तरफ केंद्र सरकार की किसानों की भलाई प्रति वचनबद्धता के बयान को हास्यप्रद करार देते पटियाला से लोग सभा मैंबर प्रनीत कौर ने कहा कि यदि केंद्र सरकार सचमुच ही किसानों की भलाई के लिए वच्चनबद्ध है तो वह पिछले तीन महीनों से काले कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की बात क्यों नहीं सुन रही। प्रनीत कौर ने बताया कि 2021 का…