इंडस्ट्री को पेश आ रही मुश्किलों को दूर किया जा रहा है: पवन दीवान चंडीगढ़(हिमाचलवार्ता)। श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि इंडस्ट्री के प्रफुल्लित होने से आर्थिक सुधार होने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। सांसद तिवारी उद्योग भवन, चंडीगढ़ स्थित पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के कार्यालय में विशेष तौर पर पहुंचे थे। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में उद्योगों को प्रफुल्लित करने हेतु लगातार काम कर रही है। इससे जहां आर्थिक हालातों में…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़(हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने पिछले दिनों एक एकड़ से अधिक व दो एकड़ से कम क्षेत्र वाली उन रजिस्टरियों की रिपोर्ट तलब की है जिनके एक से अधिक भागीदारों के नाम रजिस्टरी की गई हैं। सभी उपायुक्तों को एक सप्ताह में रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे 31 दिसंबर 2020 तक प्रदेश में जमीनों की रजिस्टरी में आने वाली सभी बाधाओं को दूर कर दें ताकि एक जनवरी 2021 से होने वाली रजिस्टरी समुचित ढंग से हो सकें। उन्होंने रजिस्टरी की नई प्रक्रिया को राजस्व…
चंडीगढ़(हिमाचलवार्ता)। पंजाब परिवहन विभाग की तरफ से डिजिटल ड्राइविंग लायसंस अपग्रेड करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी, 2021 तक बढ़ा दी गई है। इस सम्बन्धी और ज़्यादा जानकारी देते हुये परिवहन मंत्री रजिया सुल्ताना ने बताया कि लोगों को अपने पुराने तरीके से बने (मैनुअल) ड्राइविंग लायसंसों को डिजिटल ड्राइविंग लायसंस में अपग्रेड करने के लिए परिवहन विभाग की तरफ से नवंबर 2020 में एक विशेष मुहिम चलाई गई थी। इस मुहिम के द्वारा मैनुअल ड्राइविंग लायसंस धारकों को अपना ड्राइविंग लायसंस www.punjabtransport.org or www.sarathi.parivahan.gov.inवैबसाईट पर ऑनलाइन आवेदन जमा करवा के सारथी एप्लीकेशन के जरिये अपग्रेड करने की अनुमति दी गई थी। मंजूरी मिलने…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची की अध्यक्षता में आज यहां सभी सचिवों व सम्बन्धित विभागाध्यक्षों की व्यापार में सुगमता (इज आॅफ डुइंग बिजनेस) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने बैठक में व्यापार में सुगमता को लेकर विभागवार प्रगति का आकलन किया और इस बात पर बल दिया गया कि भारत सरकार की व्यापार में सुगमता से सम्बन्धित सुधारों की समयसीमा, 31 दिसम्बर 2020 को ध्यान में रखते हुए, सभी विभाग तत्परता से कार्य करें। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा इस दिशा में पूर्ण किए गए 80 प्रतिशत कार्य पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि सभी…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला सोलन के वाकनाघाट के निकट ग्राम पंचायत छावसा में 85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पर्यटन, आतिथ्य और सूचना प्रोद्यौगिकी के उत्कृष्टता केन्द्र की आधारशिला रखीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केन्द्र पर्यटन और आतिथ्य उद्योगों को बेहतर व प्रशिक्षित श्रम शक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस उत्कृष्ट केन्द्र में एक सूचना प्रोद्यौगिकी केन्द्र, आतिथ्य और पर्यटन के लिए उत्कृष्ट केन्द्र, प्रशिक्षण होटल, शिक्षण स्टाफ निवास, छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और निदेशक निवास होंगे। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र उद्योगों की मांग के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षित युवाओं…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में थुनाग स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एसबीआई की यह 325वीं शाखा है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लोगों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि शाखा में स्थित एटीएम में पैसे निकालने और जमा करने की भी सुविधा होगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि थुनाग में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खोलने से क्षेत्र की लम्बे…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री सरवीण चैधरी ने आज शिमला से महिला और बाल विकास मंत्रालय के वेबिनार में भाग लिया। वेबिनार की अध्यक्षता केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा की गई, जिसमें विभिन्न राज्यों में केंद्र सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। केंद्रीय मंत्री ने कोविड के दौरान विभाग द्वारा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के सफल कार्यान्वयन पर संतोष व्यक्त किया और राज्य में कुपोषित बच्चों के लिए विशेष अभियान शुरू करने के भी निर्देश दिए। वेबिनार के दौरान, सरवीण चैधरी ने कोविड महामारी के दौरान विभाग द्वारा कार्यान्वित की…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य में स्थित छावनी क्षेत्र के युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होकर राष्ट्र सेवा करने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह बात आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रक्षा सम्पदा दिवस (डिफेन्स इस्टेटस डे) कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय रक्षा सम्पदा सेवाएं (इण्डियन डिफेन्स इस्टेटस सर्विस) ने प्रभावी पारदर्शिता, बेहतर नागरिक और विकासात्मक प्रशासन प्रदान करके देश व राज्य में स्थित सैन्य छावनियों के बेहतर प्रबन्धन में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि रक्षा भूमि प्रबन्धन के अलावा यह…