नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल में एक युवक की मौत हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक युवक की पहचान 29 वर्षीय अनिल कुमार गांव घाटो संगड़ाह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले गांव में पैर फिसलने से अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया था। जहां आज उसने दम तोड़ दिया। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं प्रशासन व एसडीएम संगडाह की ओर से मृतक के परिजनों…
Author: Himachal Varta
बीडीसी पांवटा साहिब पर भाजपा का कब्जा, हितेंद्र अध्यक्ष तो सुनील बने उपाध्यक्ष नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में नाहन पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) के गठन के बाद भाजपा ने पांवटा साहिब में भी अपना कब्जा कर लिया है। जिला सिरमौर की सबसे बड़ी पंचायत समिति पांवटा साहिब में सोमवार को एसडीएम व निर्वाचन अधिकारी एलआर वर्मा की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुए। एसडीएम ने सबसे पहले सभी जीते हुए बीडीसी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में सभी 40 बीडीसी सदस्यों ने भाग लिया। जिसमे भाजपा की ओर से हितेंद्र कुमार को अध्यक्ष पद…
देवदार के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, 56092 रूपए आंकी गई कीमत नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में वन काटुओं ने देवदार के एक पेड़ पर कुल्हाड़ी चला दी। जिसकी कीमत लगभग 56092 रूपए आंकी गई है। वन विभाग को जैसे ही इस बाबत पता चला तो इसकी शिकायत पुलिस थाने में दी गई है। वहीं पुलिस ने वन विभाग की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हलोनी पुल के साथ लगते जंगल में वन विभाग की टीम जब गश्त करते हुए पहुंची तो पाया गया कि यहां…
अन्य दो मजदूर भी घायल नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक लोहे के उद्योग में पिघला हुआ लोहे के भट्टी से बाहर आने पर एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि अन्य दो मजदूर घायल हुए है। यह हादस लोहे की फैक्टरी के प्रंबधन की लापरवाही से हुआ है। पुलिस थाना कालाअंब में दी अपनी शिकायत में गाया यादव पुत्र सीताराम यादव निवासी गांव व डाकघर रतसिया कोठी तहसील भाटपार रानी जिला देवारिया उतर प्रदेश ने बताया कि वह कालाअंब में लोहे की फैक्ट्री में पिछले करीब तीन वर्षो से मुंशी का काम करता है।…
दो मंजिला मकान में आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर हुआ राख नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव कुप्फर में अचानक दो मंजिला मकान में आग लग गई। आग लगने से घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि इस घटना में जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है। इस अग्निकांड में परिवार को कितना नुकसान हुआ है उसका जायजा लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शिक्षक रघुवीर सिंह के घर में अचानक आग लग गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने की पूरी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नाहन न्यायाधीश गीतिका कपिला की अदालत ने बलात्कार की सजा काट रहे एक आरोपी और जेल वार्डन केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन को आरोपी के फरार होने पर लापरवाही बरतने के मामले में एक साल सात माह और जेल वार्डन को एक साल की साधारण कारावास की सजा के साथ एक-एक हजार जुर्माने की सजा दोनों को सुनाई है। मामला 15 अगस्त, 2019 के तहत फैसले का है जिसमें आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन के जेल अधीक्षक जय गोपाल लोदटा ने नाहन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि बलात्कार की सजा काट रहे आरोपी कैदी…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में वर्ष 2021-22 के लिए प्रस्तुत बजट को सदी की सबसे बड़ी महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों में एक समावेशी, समग्र एवं महत्वाकांक्षी बजट करार दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय बजट विकास के छः स्तंभों पर टिका है जिसमें पहला स्तंभ स्वास्थ्य एवं कल्याण, दूसरा भौतिक और वित्त पूंजी और अवसंरचना, तीसरा आकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास, चैथा मानव पूंजी में नवजीवन का संचार, पांचवां नवाचार, अनुसंधान और विकास तथा छठा न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन है। उन्होंने कहा कि आपदा में अवसर…
पालमपुर/शिमला (हिमाचलवार्ता)। किसानों को कृषि सम्बन्धी सूचना और नई तकनीक से जागरूक कराने के लिए कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर जल्द ही समुदायिक रेडियो स्टेशन आरम्भ करेगा। चैधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एच.के.चैधरी ने बताया कि यह रेडियो स्टेशन जिला मण्डी के सुन्दरनगर में स्थापित किया जाएगा। डाॅ. एच.के. चैधरी ने आज यहां राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में भेंट की और उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों और नवीन प्रयासों से अवगत करवाया। कुलपति ने राज्यपाल को बताया कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान विश्वविद्यालय ने राज्य…