Author: Himachal Varta

शिमला (हिमाचलवार्ता)। शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नावर क्षेत्र के नवनिर्वाचित पंचायत समिति के सदस्यों ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। यह प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा और रोहड़ू पंचायत समिति के उपाध्यक्ष मनोज सुन्टा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला। जय राम ठाकुर ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए उनसे पूरे समर्पण और उत्साह के साथ कार्य करने का कार्य करने का आह्वान किया ताकि वे लोगों की उम्मीदों के अनुसार कार्य कर सकें।

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के मुख्यमन्त्री श्री मनोहर लाल ने आज ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान, हरियाणा’ की समिति को पांच लाख दस हजार रुपए का चैक भेंट किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेन्द्र जैन के अलावा हरियाणा प्रान्त के संघ चालक श्री पवन  जिंदल, अभियान के प्रांत प्रमुख श्री राकेश त्यागी, प्रान्त सह संयोजक श्री प्रेम शंकर, प्रान्त प्रचार-प्रसार प्रमुख श्री मंजुल पालीवाल, समिति के सदस्य श्री रमेश गुप्ता, श्री ऋषिपाल शास्त्री, विभाग संघ चालक श्री रमाकांत भारद्वाज भी उपस्थित थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को श्री जन्मभूमि मंदिर के प्रारूप…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा रियल एस्टेट रेग्यूलेटरी अथॉरिटी (हरेरा), गुरुग्राम ने रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 की धारा क्रमश: 3, 9 और 10 के उल्लंघन के लिए प्रमोटर ‘मैसर्ज अडानी एम2के प्रोजैक्ट्स एलएलपी’ और रियल एस्टेट एजेंट ‘नवीन एसोसिएट्स’ को नोटिस जारी किया है। साथ ही, प्राधिकरण ने उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश दिया है जिसमें उल्लंघन का दंड प्रमोटर के खिलाफ 12 करोड़ रुपये और रियल एस्टेट एजेंट के खिलाफ 2.7 करोड़ रुपये तक जुर्माना हो सकता है। हरेरा, गुरुग्राम के चेयरमैन डॉ. के.के. खंडेलवाल की अध्यक्षता और श्री समीर कुमार की सदस्यता वाली…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्ज, 2016 के कार्यान्वयन के संबंध में विभिन्न राज्यों में किया गया तुलनात्मक मूल्यांकन। बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा हिमाचल प्रदेश को देशभर में प्रथम स्थान पर आंका गया है। प्रदेश को यह शीर्ष स्थान देश के विभिन्न राज्यों में किए गए तुलनात्मक मूल्यांकन के आधार पर मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्ज, 2016 के कार्यान्वयन के संबंध में यह तुलनात्मक मूल्यांकन किया गया है। सीपीसीबी द्वारा इस तुलनात्मक मूल्यांकन में देश के विभिन्न…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)।  ई-टेक सर्विसिज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विकास राजपूत ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को 10 टच-फ्री हेंड सेनेटाइजर मशीनें भेंट कीं। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के प्रयास अन्य लोगों को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करेंगे और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बल मिलेगा। ई-टेक सर्विसिज के प्रबंध निदेशक विकास राजपूत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सचिवालय में तीन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय, आईजीएमसी, शिमला में एक-एक और शिमला शहर के अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं में पांच मशीनें स्थापित की…

Read More

मुख्यमंत्री से मिले जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र की पंचायती राज संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां जिला शिमला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए उनसे क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वह लगभग पिछले 24 वर्षों से सदन में हैं लेकिन लोकतंत्र की…

Read More

अवैध खनन करते 3 ट्रैक्टर पकड़े, वसूला 14500 रुपये जुर्माना नाहन (हिमाचलवार्ता)। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ खनन विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। पांवटा साहिब के कुंजा मंतरालियों और रामपुरघाट क्षेत्रों में खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन करते 3 ट्रैक्टरों को पकड़ा और उनके संचालकों से 14500 रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया है। जानकारी के अनुसार खनन विभाग को सूचना मिली थी कि पांवटा साहिब के कुछ स्थलों पर अवैध खनन किया जा रहा है। इसके बाद खनन विभाग की टीम ने पांवटा साहिब के कुंजा मंतरालियों और रामपुरघाट क्षेत्रों में दबिश दी। इस दौरान…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में लोकल स्पेयर पार्टस पर कंपनी का मार्का लगाकर बेचने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ की स्पीड सर्च सिक्योरिटी नेटवर्क अधिकारी मनीष जिंदल ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया कि वह अपने साथी के साथ पांवटा साहिब आए थे। जहां उन्हें मालूम हुआ कि एमएस राहुल मोटर्स भूपपुर वार्ड नंबर-1 , एमएस जोनी मोटर्स केदारपुर वार्ड नंबर-2 व एमएस गोयल आटो भांटावाली में रजिस्टर ब्रांड सेंट्रो आई-10, आई-20, वरना, ईऑन आदि के नाम से लोकल स्पेयर पार्ट्स पर उनकी कंपनी का मार्का लगाकर नकली स्पेयर पार्ट्स बेचते हैं, जिससे उनकी कंपनी व…

Read More