राज्य वन विभाग के सर्वेक्षण में पाया गया जैव विविधता को भी हानि पहुंचा रहे जंगली कुत्ते शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य वन विभाग के वन्य प्रणाली प्रभाग ने भारतीय प्राणी विज्ञान सवेण (जेडएसआई) कोलकाता के सहयोग से उच्च हिमाचल के लाहौल-पांगी परिदृश्य में जंगली कुत्तों के फैलाव, संख्या और उनके खाने के साधनों पर पहली बार अध्ययन किया है। यह अध्ययन भारत सरकार के वैश्विक पर्यावरण सुविधा-संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के अंतर्गत वित्त पोषिण सिक्योर हिमालय परियोजना के तहत किया गया। मुख्य वन्य प्राणी संरक्षक एवं राज्य परियोजना निदेशक सिक्योर हिमालय परियोजना अर्चना शर्मा पूरे विश्व में जंगली कुत्तों का वन्य…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण अनुभाग अध्यक्षा डाॅ. साधना ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस शिमला के आपदा प्रबन्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत आज यहां मजदूरों को कम्बल, साबुन एवं मास्क वितरित किए। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी गरीब वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाती है। रेडक्राॅस के आपदा प्रबन्धन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीड़ित मानवता को राहत प्रदान करना है। इस अवसर पर राज्य रेडक्राॅस सचिव पी.एस. राणा भी उपस्थित थे।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त कार्यालय परिसर नाहन में महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथी व शहीदी दिवस पर कार्यालय के सभी अधिकारियों व क्रमचारियों न दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। उपायुक्त ने बताया कि शहीद दिवस पर हम उन सभी वीर -वीरांगनाओ के बलिदानों को याद करते हैं जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए खुद को समर्पित किया।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ऐतिहासिक रिज पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। महापौर सत्या कौण्डल, उप-महापौर शैलेन्द्र चैहान, सक्षम गुड़िया बोर्ड अध्यक्षा रूपा शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष नरेश शर्मा, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोहित चावला और अन्य गणमान्य लोगों ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने इस अवसर पर देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।
ग्राम स्वराज्य का सपना साकार कर सकती हैं पंचायतें-डा. बिन्दल नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज एसएफडीए हाॅल में नव निर्वाचित प्रधान और उप प्रधानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी ग्राम पंचायतें ग्राम स्वराज्य का सपना साकार कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि है और आज नव निर्चाचित प्रधानों और प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह एक विशेष संयोग है। उल्लेखनीय है कि नाहन विकास खंड के तहत आज एसएफडीए हाॅल, नाहन में 35 पंचायतों के प्रधान और उप प्रधानों ने अपने पद की शपथ…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार द्वारा सभी शैक्षणिक संस्थाओं को पुणः खोलने के निर्णय के मद्देनजर आरटीओ सिरमौर सोना चौहान ने सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधकों से अपील करते हुए कहा है कि वह अपनी संस्थानों के बसों का मरम्मत व ओवरहालिंग पूर्ण कर बसों का पासिंग करवाना सुनिश्चित करें। आरटीओ सिरमौर सोना चौहान ने बताया कि परिवहन विभाग ने शैक्षणिक संस्थाओं के वाहनों के पासिंग की सुविधा के लिए फरवरी माह में कुछ दिन निश्चित किए है। परिवहन विभाग द्धारा जारी सूचीनुसार नाहन में 01, 02, 22 व 23 फरवरी को वाहनो की पासिंग की जा…
पावंटा साहिब (हिमाचलवार्ता)। श्री साईं ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स की कार्डियक सेंटर ब्रांच श्री साईं कार्डियक एंड क्रिटिकल केयर सेंटर का उद्धघाटन 31 जनवरी 2021, रविवार को पावंटा साहिब में हिमाचल प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी जी एवं नाहन विधायक डॉ राजीव बिंदल जी द्वारा किया जायेगा। डॉ दिनेश बेदी, निदेशक साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स ने जानकारी देते हुए बताया की श्री साईं ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स की कार्डियक सेंटर ब्रांच श्री साईं कार्डियक एंड क्रिटिकल केयर सेंटर का उद्धघाटन रविवार को होगा। इस सेंटर में कार्डियोलॉजी विभाग, बाल रोग एवं जनरल चिकित्सा विभाग , गंभीर रोग विशेषज्ञ एवं…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन उपमंडल के अंतर्गत आने वाली 35 पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने आज एसएफडीए हॉल में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सभी 35 पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों ने शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधानों से कहा कि वह मिलकर अपनी पंचायतों में अधिक से अधिक विकास करें और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जरुरतमंदों तक पहुचाना सुनिशचित करें। इस अवसर पर पूर्व विघानसभा अधयक्ष एवं विधायक नाहन डा0 राजीव बिधल ने सभी नवनिर्वाचित…