नाहन (हिमाचलवार्ता)। पंचायत समिति संगड़ाह के भाजपा समर्थित 10 सदस्यों द्वारा शुक्रवार को एसडीएम संगड़ाह द्वारा निर्धारित समय पर प्रातः 11 बजे समिति सभागार में शपथ ग्रहण की गई। वहीं शाम को कांग्रेस समर्थित 7 सदस्यों ने भी शपथ ली। इस अवसर पर रेणुका विधायक विनय कुमार, मण्डल अध्यक्ष तपेन्द्र सिंह सचिव मित्र सिंह, अशोक ठाकुर, यशपाल चौहान, भगतसिंह, दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा पंचायत समिति अध्यक्ष के उम्मीदवार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व उपनिदेशक मेलाराम शर्मा के अलावा बलबीर चौहान, सहीराम चौहान, प्रताप तोमर व रूप सिंह आदि क्षेत्र के लगभग सभी वरिष्ठ भाजपा नेता भी…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में नाहन पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) के गठन के बाद भाजपा ने पच्छाद में भी अपना कब्जा कर लिया है। पच्छाद पंचायत समिति के सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू को बीडीसी अध्यक्ष तथा राकेश ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया। बीडीसी अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में सुरेंद्र नेहरू को 11 मत पड़े, जबकि कांग्रेस समर्थित ममता देवी को चार ही मत पड़े। जबकि उपाध्यक्ष के लिए भाजपा की तरफ से राकेश ठाकुर का नाम प्रस्तावित किया गया था। कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद के लिए…
नाहन (हिमाचलवार्ता)।- पंचायतीराज चुनाव सम्पन होने के बाद क्षेत्र में बड़े राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहे है। चोकाने वाले परिणामों के पीछे कही युवा शक्ति तो कही पैसा, शराब व लुभावनी योजनाओं से परिणाम बदलने की बाते कही जा रही है। प्रत्याशियों के जीतने का कारण कोई भी रहा हो लेकिन पंचायतीराज चुनाव ने कई दिग्गज नेताओं की साख पंचायत स्तर पर धूमिल की है, जिसका असर विधानसभा चुनाव पर होना तय है। विस् शिलाई के लाधिक्षेत्र में कांग्रेस के दिगज्ज व जिला परिषद चेयरमैन दलीप चौहान पंचायतीराज चुनाव में गृह पंचायत के अंदर अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी और सिरसा जिलों में वॉयस कॉल को छोडकऱ इंटरनेट सेवाओं (2जी/3जी/4जी/सीडीएमए/जीपीआरएस), सभी एसएमएस सेवाओं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोडकऱ) और मोबाइल नेटवर्क पर दी जाने वाली सभी डोंगल सेवाओं को 30 जनवरी, 2021 शाम 5 बजे तक बंद करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, सोनीपत, पलवल और झज्जर जिलों में इंटरनेट सेवाओं को बंद करने की अवधि अगले 24 घंटे यानी 30 जनवरी, 2021 शाम 5 बजे तक के लिए बढ़ा दी है। इस संबंध में…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड,भिवानी द्वारा सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) कक्षाओं के लिए दिए गए ‘विशेष अवसर’ की एक दिवसीय कम्पार्टमेंट परीक्षा, जो गत 19 जनवरी, 2021 को करवाई गई थी, उसका परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वैबसाईट www.bseh.org.in पर देखा जा सकता है। इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि 19 जनवरी को हुई सैकेण्डरी परीक्षा का परिणाम 42.67 प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 14,955 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 6,381 उत्तीर्ण हुए, इनमें से 8,372 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट आई है व…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश की सभी गौशालाओं में सोलर पॉवर प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा गौसेवा आयोग ने हरेड़ा से अनुबंध कर लिया है। इसके अलावा, सभी गौशालाओं में गायों की संख्या के आधार पर गोबर गैस प्लांट भी लगाए जाएंगे। यह जानकारी हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्री श्रवण कुमार गर्ग ने आज फतेहाबाद में एक पत्रकारवार्ता में दी। श्री गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश की कई गौशालाओं में गोबर से लकड़ी बनाने की मशीन भी खरीदी है तथा गोबर से बनी लकडिय़ों से प्रदेश के कई इलाकों में अंतिम संस्कार भी किए…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नीति आयोग द्वारा जारी किए गए भारत नवाचार सूचकांक-2020 में उत्तरी-पूर्वी/ पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश को शीर्ष स्थान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह सूचकांक प्रदेशों की क्षमताओं और प्रदर्शन को दर्शाता है, जिसमें हिमाचल ने शानदार उपलब्धि दर्ज की है। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए विभिन्न प्रयासों को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग देने का आग्रह किया है ताकि प्रदेश प्रगति के पथ…
लाखों खर्च के बावजूद सिरमौर में सड़क सुरक्षा अभियान बना मात्र औपचारिकता आयोजित करवाई अल्ट्रामैरॉथन मगर कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश सरकार सड़कों पर सुरक्षा को लेकर जितनी गंभीर नजर आती है मगर जिला सिरमौर में परिवहन विभाग उतना ही लापरवाह नजर आ रहा है। वजह है सड़क सुरक्षा अभियान केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। हैरानी तो इस बात की है कि सरकार के द्वारा जहां पहले सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता था वही इसे इस बार सड़क सुरक्षा माह घोषित किया गया है। जिला सिरमौर को सरकार के द्वारा लाखों रुपए का बजट भी इस…