चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कल दिल्ली, विशेषकर लालकिले पर हुई घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसान आंदोलन अब इसके नेताओं के नियंत्रण से बाहर हो चुका है और अपनी दिशा से भटक चुका है। साथ ही, उन्होंने किसानों से भी अपील की है कि कल की दुखद घटनाओं के बाद अपने घरों को लौट जाएं। मुख्यमंत्री ने यह बात गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुई घटनाओं के बाद कल देर सायं बुलाई गई हरियाणा मंत्रिमंडल की विशेष बैठक के बाद कही। उन्होंने कहा कि पूरा मंत्रिमंडल इस बात पर एकमत है कि…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के विजऩ को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। हरियाणा देश का एकमात्र राज्य है जहां न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 9 फसलों की खरीद की जा रही है। श्री मनोहर लाल पंचकूला में 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गेहूं और धान के अलावा अन्य फसलों जैसे बाजरा, कपास, मक्का, मूंगफली, मूंग आदि की…
वन विभाग की टीम ने जंगल में दबिश देकर 1850 लाहन की नष्ट नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा वन विभाग की टीम ने टोका लाई जंगल क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब की तीन भट्टियों सहित 9 ड्रमों में भरी 1850 लीटर लाहन और 100 लीटर कच्ची शराब को नष्ट किया है। वहीँ, वन विभाग की इस कार्यवाही से अवैध शराब माफिया में भी हड़कंप मचा हुआ है। डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वन वभाग की टीम ने अवैध नशा के खिलाफ अभियान चलाया है। जिसके तहत वन विभाग की टीम ने टोका लाई…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी के तहत लाभार्थी के रूप में पात्रता के लिए पारिवारिक आय की सीमा एक लाख 20 हजार रुपये वार्षिक से बढ़ाकर एक लाख 80 हजार रुपये कर दी है, ताकि अधिकतम पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे परिवारों का सर्वेक्षण किया जा रहा है और यह जल्द ही पूरा हो जाएगा। श्री मनोहर लाल पंचकूला में 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद…
नैहर स्वार से अनिता शर्मा अध्यक्ष और बनेठी से निर्वाचित हीरा देवी उपाध्यक्ष हम नाहन क्षेत्र में विकास और विश्वास का नया अध्याय लिखेंगे-डा. बिन्दल नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन खंड विकास समिति के चुनाव में कुल 18 सदस्यों में से 17 सदस्यों ने भाजपा का समर्थन करते हुए खंड विकास समिति का गठन किया है। उन्होंने कहा कि आज जिला परिषद हाॅल में संपन्न खंड विकास समिति के चुनाव में 17 सदस्यों ने एक मत होकर नैहर स्वार से निर्वाचित अनिता शर्मा को अध्यक्ष और बनेठी से निर्चाचित हीरा देवी को…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दविन्द्रर कुमार ने नाहन स्थित नयायालय क्षेत्र में कल गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय झंडा फहराया! इस अवसर पर सिरमौर लीगल सर्विस के सचिव श्री बसंत लाल वर्मा, सिविल जज, नाहन श्रीमती गीतिका कपिला, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील दत्त तथा सभी बार सदस्य उपस्थित रहे।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिलाई तहसील में पड़ने वाली टोंस नदी में डूबे एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगामी छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि जिला शिमला के रोहडू के कांसकोटी गांव के चार युवक उत्तराखंड घूमने गए थे। युवक घर से महासू मंदिर हनोल के लिए निकले थे। मंदिर में दर्शन के बाद चारों युवक खुनीगाड की तरफ निकल गए। लौटते वक्त युवकों की उत्तराखंड के वाहन चालक के साथ गाड़ी को साइड ना देने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट शुरू हो…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र के किसानों ने भी मंगलवार को पांवटा साहिब में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। फाइट फॉर फार्मर राइट कमेटी के आह्वान पर रैली में सैकड़ों की संख्या में किसान, स्कूली बच्चे, भूतपूर्व सैनिक, महिलाएं और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। यह किसान परेड पूरी तरह अनुशासित व शांतिमय ढंग से गुरु गोविंद सिंह चौक से शुरू होकर शहर व क्षेत्र के अनेक भागों से गुजरती हुई स्थानीय गुरुद्वारा साहब ग्राउंड में संपन्न हुई। इस दौरान दर्जनों संस्थाओं ने खुले दिल से विभिन्न जगह भोजन व अन्य खाद्य वस्तुओं के स्टाल की…